विकलांगों को क्षेत्रीय विधायक दे रहे हैं स्कूटी, विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सैकड़ो की संख्या में बांटी स्कूटी पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा देवली से विधायक राजेंद्र गुर्जर ने उनकी विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग जनों को सैकड़ो की संख्या में स्कूटीयों का वितरण कर दिया। दिव्यांगजन स्कूटी पाकर काफी खुश है। वह विधायक को इस बात के लिए बधाई देते हैं कि उन्होंने उनकी भावनाओं को समझते हुए उनका स्कूटी दी जिससे वह अब दैनिक जीवन के कार्य कर लेते हैं पहले उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दिव्यांग होने के कारण उन्हें दूसरों के सहारे जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा था। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग बिना स्कूटी के नहीं रहेगा। उनका लक्ष्य है जहां तक हो सकेगा पूरी विधानसभा में सभी दिव्यांगजन जो है उनको स्कूटी का वितरण करेंगे।
विकलांगों को क्षेत्रीय विधायक दे रहे हैं स्कूटी, विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सैकड़ो की संख्या में बांटी स्कूटी पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा देवली से विधायक राजेंद्र गुर्जर ने उनकी विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग जनों को सैकड़ो की संख्या में स्कूटीयों का वितरण कर दिया। दिव्यांगजन स्कूटी पाकर काफी खुश है। वह विधायक को इस बात के लिए बधाई देते हैं कि उन्होंने उनकी भावनाओं को समझते हुए उनका स्कूटी दी जिससे वह अब दैनिक जीवन के कार्य कर लेते हैं पहले उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दिव्यांग होने के कारण उन्हें दूसरों के सहारे जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा था। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग बिना स्कूटी के नहीं रहेगा। उनका लक्ष्य है जहां तक हो सकेगा पूरी विधानसभा में सभी दिव्यांगजन जो है उनको स्कूटी का वितरण करेंगे।
- devi devtaho ki maryada ki apti jank ese m gor kalug marya m rahakar ese partit hota h1
- सारसोप में निकाली तिरंगा रैली, दिया देशभक्ति का संदेश हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने गांव में किया भ्रमण सारसोप। गांव में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। विद्यालय स्टाफ ने ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। आयोजन में ग्रामीणों ने भी उत्साह से सहभागिता निभाई।2
- आदिवासी दिवस पर जस्टाना में पद दंगल का आयोजन, महिला मेडिया की रचनाएं सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध, कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ सवाई माधोपुर। आदिवासी दिवस के अवसर पर बौंली उपखंड क्षेत्र के जस्टाना कस्बे में मीणा आदिवासी समुदाय की ओर से पद दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पद गायन पार्टी में शामिल महिला मिडिया ने एक से एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित समुदाय को मंत्रमुग्ध करनें में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। सामाजिक गतिविधियों से लेकर भक्ति, राजनीति,लोक कथा, लोक संस्कृति एवं वर्तमान प्रासंगिक विषयों पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। आपको बता दे की हेला ख्याल एवं पद दंगल आदिवासी परंपरा व राजस्थानी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है, किसके जरिए वापसी प्रेम और भाईचारे की भावना बढ़ती है।1
- चौथ का बरवाड़ा सहित अन्य जगहों पर आदिवासी दिवस पर की कार्यक्रमों का हुआ आयोजन चौथ का बरवाड़ा .विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चौथ का बरवाड़ा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समाज की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने के साथ ही शिक्षा, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। चौथ का बरवाड़ा स्थित मीणा समाज धर्मशाला में भी आदिवासी दिवस के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान समाज की परंपराओं और संस्कृति से जुड़े पद दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने लोकगीतों एवं पदों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। वहीं क्षेत्र के अन्य गांवों में भी आदिवासी दिवस पर रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों के दौरान समाज की युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया गया।1
- संत रविदास महाराज का समरसता संकल्प कलश रथ पहुंचा सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा संत रविदास महाराज की 650वी जयंती के अवसर पर निकाली जा रही समरसता संकल्प कलश का रथ आज सवाई माधोपुर पहुंचा | भाजपा जिला प्रवक्ता ने बताया कि कलश रथ का कुस्तला पहुंचने पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों ने अगुवाई की, उसके बाद रथ बजरिया स्थित अग्रसेन सदन पहुंचा जहां जिलाध्यक्ष ने संत रविदास महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना की और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला, कलश रथ यात्रा अग्रसेन सदन से विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर पहुंचा जहां भी कलश रथ का अभिनंदन किया, उसके बाद रथ शहर खंडार बस स्टैंड पहुंचा जहां भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने रथ का अभिनंदन किया और पूजा अर्चना कर संत रविदास महाराज को नमन किया | रथ का रात्रि विश्राम शहर में ही रहेगा और कल प्रातः 10 बजे रथ खंडार विधानसभा में रवाना होगा | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, डॉ भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, हरिओम गर्ग, मीरा सैनी, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गीता सैनी, मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल, पृथ्वीराज मीणा, हरीबाबू जीनगर, कमलेश जैलिया, राजेश गोयल, सुनील तिलकर, मुरली गौतम, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, खेमराज महावर, सतीश शर्मा, मुकेश शर्मा, लालचंद रैगर, पप्पू पटोना, निर्मल जैन, हरिप्रसाद गुप्ता, मनोज बैरवा संतोष मथुरिया सावित्री शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |1
- सवाई माधोपुर आलनपुर सर्किल स्थित N.H 552 शिवम मैरिज गार्डन सड़क पर सीवरेज की गंदगी सड़क पर बहे रही है। नहीं कोई धनीधोरी। मौसमी बीमारी के चलते फैल सकती है बीमारियां। सवाई माधोपुर आलनपुर सर्किल स्थित N.H 552 शिवम मैरिज गार्डन सड़क पर सीवरेज की गंदगी सड़क पर बहे रही है। नहीं कोई धनीधोरी। मौसमी बीमारी के चलते फैल सकती है बीमारियां।1
- सावन मास के द्वितीय सोमवार को मलारना चौड़ में निकली भव्य कावड़ यात्रा , श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में किया पवित्र जल से जलाभिषेक सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा)। जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना चौड़ कस्बे में पवित्र श्रावण मास के चलते द्वितीय सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में पुरुष कांवड़ियों ने कंधों पर पवित्र जल से भरी कावड़ रखकर श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा में भागीदारी की । ग्राम पंचायत परिसर स्थित जन आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर कावड़ों में भरकर लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। आज द्वितीय सोमवार को तकरीबन 12 दर्जन कांवड़िए गढ़मोरा स्थित मोरध्वज कुंड से कावड़ों में पवित्र जल भरकर कस्बे के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचने पर कावड़ियों का पुरूष व महिला श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर व अभिर- गुलाल उड़ेल कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। हर - हर महादेव व बम -बम भोले के उद्घोषों से कांवड़ यात्रा पूरे रास्ते गुंजायमान बनी रही । युवा भाजपा नेता व समाजसेवी रामराज खाती ने बताया की तकरीबन 60 कांवड़ियों का जत्था पैदल यात्रा कर सोमवार को गढ़मोरा कुंड से पवित्र जल लेकर मलारना चौड़ कस्बे में पंहुचा । यहां श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने एक दर्जन से अधिक विद्वान पंडितों की उपस्थिति में विभिन्न मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर के गर्भ गृह में शिव परिवार की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।1
- Post by राजू माली पत्रकार1
- कटर चलाने के लिए बिछाई गई सड़क पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, बडा हादसा टला। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट रोड स्थित इंदिरा मैदान के सामने गौरव पथ पर चल रहे डिवाइडर निर्माण कार्य के काम में ली जा रही बिजली में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।घनीमत यह रही कि उस दौरान की कोई राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था । जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया । वही दूसरी ओर बरसात का मौसम है। बारिश हो रही है। तो दूसरी ओर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ठेकेदार द्वारा बिछाई गई बिजली की लाइन जो की पत्थर कटिंग के लिए चलाए जा रहे कटर चलाने के लिए बिछाई गई थी। वैसे में सावधानी रखना अति आवश्यक है। ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन हरकत में आकर कार्रवाई करे तो होने वाले हादसों से बचा जा सकता है। आज भी बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा।1