सेपऊ नुनहेरा स्कूल के रास्ते की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा और युवाओं ने धौलपुर प्रशासन को कहा अंधा कानून सैपऊ *नुनहेरा स्कूल के रास्ते की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा और युवाओं ने धौलपुर प्रशासन को कहा अंधा कानून और दिया 3 दिन का अल्टीमेट* 4 अगस्त 2026:धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड के नुनहेरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य रास्ते पर फैले कीचड़ और गंदे पानी की समस्या को लेकर अब छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। युवा नेता करन परमार के नेतृत्व में पिछले 1 साल से लगातार धौलपुर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पत्र व ज्ञापनों के माध्यम से इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई,तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार की व्यवस्था को अंधा कानून' कहकर पुकारा है। छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले 3 दिनों के भीतर रास्ते को ठीक नहीं किया गया, तो स्कूल में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।मासूमों के जीवन से खिलवाड़ और अत्याचारस्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि बारिश के इस मौसम में स्कूल का रास्ता किसी दलदल जैसा हो गया है। भारी बस्ते टांगे छोटे-छोटे मासूम बच्चे रोजाना इस कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। आए दिन बच्चे चोटिल हो रहे हैं और उनके कपड़े-किताबें गंदे पानी में भीग रहे हैं। इस बदहाली के कारण बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर जाने वाले इन बच्चों के साथ स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का यह रवैया किसी अत्याचार से कम नहीं है।10 साल से सिर्फ आश्वासन,अब होगा 'हल्ला बोल'छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पिछले 10 सालों से सिर्फ कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। एक साल से करन परमार के नेतृत्व में लगातार दौड़-भाग करने के बाद भी अधिकारियों ने आज तक कोई सुध नहीं ली। प्रशासनिक अनदेखी से नाराज छात्रों ने अब अंतिम चेतावनी जारी की है। 3 दिन के भीतर रास्ता सही न होने पर छात्र स्कूल का बहिष्कार करेंगे,स्कूल के गेट पर ताला लटकाएंगे और मुख्य मार्ग को जाम कर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
सेपऊ नुनहेरा स्कूल के रास्ते की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा और युवाओं ने धौलपुर प्रशासन को कहा अंधा कानून सैपऊ *नुनहेरा स्कूल के रास्ते की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा और युवाओं ने धौलपुर प्रशासन को कहा अंधा कानून और दिया 3 दिन का अल्टीमेट* 4 अगस्त 2026:धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड के नुनहेरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य रास्ते पर फैले कीचड़ और गंदे पानी की समस्या को लेकर अब छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। युवा नेता करन परमार के नेतृत्व में पिछले 1 साल से लगातार धौलपुर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पत्र व ज्ञापनों के माध्यम से इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई,तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार की व्यवस्था को अंधा कानून' कहकर पुकारा है। छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले 3 दिनों के भीतर रास्ते को ठीक नहीं किया गया, तो स्कूल में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।मासूमों के जीवन से खिलवाड़ और अत्याचारस्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि बारिश के इस मौसम में स्कूल का रास्ता किसी दलदल जैसा हो गया है। भारी बस्ते टांगे छोटे-छोटे मासूम बच्चे रोजाना इस कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। आए दिन बच्चे चोटिल हो रहे हैं और उनके कपड़े-किताबें गंदे पानी में भीग रहे हैं। इस बदहाली के कारण बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर जाने वाले इन बच्चों के साथ स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का यह रवैया किसी अत्याचार से कम नहीं है।10 साल से सिर्फ आश्वासन,अब होगा 'हल्ला बोल'छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पिछले 10 सालों से सिर्फ कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। एक साल से करन परमार के नेतृत्व में लगातार दौड़-भाग करने के बाद भी अधिकारियों ने आज तक कोई सुध नहीं ली। प्रशासनिक अनदेखी से नाराज छात्रों ने अब अंतिम चेतावनी जारी की है। 3 दिन के भीतर रास्ता सही न होने पर छात्र स्कूल का बहिष्कार करेंगे,स्कूल के गेट पर ताला लटकाएंगे और मुख्य मार्ग को जाम कर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
- सबलगढ़ तक ट्रेन संचालन की मांग ने पकड़ा जोर, झांसी डीआरएम से मिला प्रतिनिधिमंडल 🚆 सबलगढ़ तक ट्रेन संचालन की मांग ने पकड़ा जोर, झांसी डीआरएम से मिला प्रतिनिधिमंडल सबलगढ़। सबलगढ़ क्षेत्र के आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग और स्थानीय पत्रकारों की विशेष पहल को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल ने झांसी रेलवे मंडल कार्यालय पहुंचकर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार एवं एडीआरएम प्रेम प्रकाश शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए ग्वालियर से सबलगढ़ तक शीघ्र रेल सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि ट्रेन संचालन शुरू होने से सबलगढ़ क्षेत्र के हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर युवा जनप्रतिनिधि सौरव सिकरवार, सेट्टी रावत, राजेश रावत, नीतेश जादौन एवं राजन सहित अन्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे अधिकारियों से सकारात्मक पहल करते हुए जल्द से जल्द सबलगढ़ तक ट्रेन संचालन शुरू कराने की1
- एसपी विकास सांगवान का बाड़ी दौरा, दो थानों का किया निरीक्षण बाड़ी दौरे पर पहुंचे एसपी विकास सांगवान ने कोतवाली और सदर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया और अपराध नियंत्रण को लेकर एसएचओ से चर्चा की। एसपी ने डीजीपी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए आगामी चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी श्रवण कुमार और सीओ महेंद्र कुमार भी मौजूद रहे1
- 🎉🎂 जग्गा गुर्जर जी पहलवान (सलापुरा) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎂🎉 ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से भरा रहे। आपके सभी सपने पूरे हों और आप जीवन में निरंतर सफलता एवं सम्मान प्राप्त करें। 🎈 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! 🎈 ☕❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर (मध्य प्रदेश) की तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ। 🎂🎉🎊❤️🙏#happybirthday #सालपुरा #trending #बल्लू #श्योपुर #sheopur #video #instagram #viralreels #MadhyaPradesh #FacebookPage #जग्गा #पहलवान #हैप्पीबर्थडे1
- जौरा में शहीद स्मारक जय स्तंभ का जीर्णोद्धार शुरू, नगर की ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगा नया स्वरूप जौरा में शहीद स्मारक जय स्तंभ का जीर्णोद्धार शुरू, नगर की ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगा नया स्वरूप जौरा। नगर के हृदय स्थल पुरानी तहसील परिसर में स्थित गौरव के प्रतीक शहीद स्मारक जय स्तंभ के जीर्णोद्धार का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से उपेक्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण कार्य नगर पालिका जौरा द्वारा प्रारंभ किए जाने से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि वर्षों से स्थापित जय स्तंभ देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया था। इसके संरक्षण और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर नगर के युवा समाजसेवी रुद्र दुबे पिछले तीन माह से लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने कलेक्टर, एसडीएम एवं नगर पालिका के अधिकारियों से मौखिक एवं लिखित रूप से स्मारक के जीर्णोद्धार की मांग की थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शुभम शर्मा ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र रावत को क्षतिग्रस्त जय स्तंभ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका ने पिछले कुछ दिनों से जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही पुरानी तहसील परिसर में नगर पालिका द्वारा कचरा एकत्रित किए जाने की व्यवस्था भी बंद कर दी गई है, जिससे परिसर की स्वच्छता और सौंदर्य में सुधार देखने को मिल रहा है। युवा समाजसेवी रुद्र दुबे ने जय स्तंभ के जीर्णोद्धार कार्य के लिए प्रशासन और नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्मारक पुनः नगर के गौरव का प्रतीक बनेगा।2
- धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रामवीर पोसवाल और आर्यन राय के नेतृत्व में नागरिकों ने रैली निकाली और नगर पालिका कार्यालय के बाहर गंदे पानी से भरे मटके फोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला मटका फोड़ प्रदर्शन कार्यालय के अंदर किया जाएगा। रामवीर पोसवाल ने बताया कि संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर कई महीनों से गंदे पानी के जमाव की समस्या है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नागरिक पहले भी कई ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। संत नगर रोड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण सचिन पैलेस मैरिज होम पूरी तरह बंद हो गया है। गंदे पानी के जमाव के चलते लोग यहां शादी या अन्य कार्यक्रम बुक नहीं करा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मैरिज होम द्वारा नगर पालिका को प्रति वर्ष 80 हजार रुपये का टैक्स दिया जाता है। आर्यन राय और अभिषेक यादव ने इस समस्या को जटिल बताते हुए नगर पालिका प्रशासन से इसके समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय घुमंतू परिवार की महिला पुष्पा ने बताया कि उनके बच्चे गंदे पानी के कारण कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं, और उनके रहने के स्थान में भी पानी भर गया है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के बाद, नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी (ईओ) दीपक गोयल को एक ज्ञापन सौंपा और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान राजकुमार भारद्वाज, रामसेवक अजर, वीरेंद्र यादव, ध्रुव शुक्ला, हरी पहाड़िया, आरएस हिन्द सहित कई अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे।1
- करौली बुजुर्ग मां को कांवड़ में बैठाकर गोवर्धन यात्रा: वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करने में जुटा परिवार, परिजन बारी-बारी से कांवड़ उठाकर चल रहे1
- निहालगंज पुलिस धौलपुर थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, एवं अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सो@#सा@#इ@#टी और ब्लड डोनर शुभम शिवहरे का आभार जताया धन्यवाद ज्ञापित किया *निहालगंज थाना पुलिस धौलपुर और अग्रवाल फ़ाउंडेशन हेल्प सोसायटी बाड़ी के सहयोग से मरीज़ माया को मिला जीवनदान* *बाड़ी से धौलपुर जाकर शुभम् शिवहरे ने किया ए नेगेटिव रक्तदान मरीज़ की बचायी जान* ऐक्सीडेंट केस में निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ माया को ए नेगेटिव ब्लड की ज़रूरत थी धौलपुर की किसी भी blood बैंक में ये ब्लड ग्रुप नहीं होने के कारण मरीज़ के परिजन बहुत परेशान थे परिजन अपनी माता माया देवी के लिए 2 दिन से रक्त की तलाश में थे रक्त ना मिलने पर निहालगंज थाना धौलपुर के सोशल मीडिया पेज पर मैसेज कर रक्त की मदद के लिए लगाई गुहार, मेसेज में लिखा [ please help me sir ] मेरी माता जी का 31/7/26 को एक्सीडेंट हो जाने के कारण बब्लड बहुत निकल गया है डॉक्टर ने अर्जेंट ब्लड अरेंज करने की बोला है ए नेगेटिव ब्लड धौलपुर जिले की किसी भी ब्लड बैंक में नहीं है, मरीज के परिजनों के द्वारा या मैसेज पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर की सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर मैसेज कर मदद मांगी मैसेज को देखो थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए मानवता के नाते मैसेज को सीरियस लिया करीब रात्रि 10:00 बजे मरीज के पुत्र से मोबाइल पर संपर्क कर जानकारी लिए एवं मदद का पूरा भरोसा दिया थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने अपने स्टाफ एवं आमजन से सहयोग मांगा इस बीच अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी से भी ए नेगेटिव रक्त के लिए सहयोग मांगा अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी के संस्थापक रोहित मंगल ने अपनी टीम के एक डोनर को पहुंचा कर मरीज को A negative ब्लड उपलब्ध कराया जब दोनों रक्तदान करने पहुंचे तब स्वयं निहालगंज थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ब्लड डोनर का हौसला आपजाइ करने के लिए उनके साथ रहे एवं अंत में रक्तदाता को सकुशल अपनी गाड़ी में बिठाकर बस तक पहुंचाया इस बीच मैरिज माया देवी के पुत्र ने निहालगंज पुलिस धौलपुर थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, एवं अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सो@#सा@#इ@#टी और ब्लड डोनर शुभम शिवहरे का आभार जताया धन्यवाद ज्ञापित किया मरीज माया देवी के पुत्र का सन्देश जय श्री कृष्णा 🙏🙏 आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर जी आपके लिए जितने शब्द बोलो उतने कम है। आपने इतनी मदद की हमारी, शायद कोई अपना नहीं करता जितनी आपने की है। उन का भी धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने ब्लड डोनेट किया साथ में कोतवाल साहब जी हमारे साथ खड़े रहे।आज उन्होंने प्रूफ कर दिया कि हर पुलिस वाले एक जैसे नहीं होते। मेने बहुत पुलिस वालों को देखा है । लेकिन इन के जैसे नहीं देखा। जिन्होंने खुद जी जान लगा दी ब्लडअरेंज करने के लिए।🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- पहाड़गढ़ के जंगल में तेंदुए का हमला, ईश्वर महादेव मंदिर के पास व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पहाड़गढ़ के जंगल में तेंदुए का हमला, ईश्वर महादेव मंदिर के पास व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जौरा/पहाड़गढ़। पहाड़गढ़ के जंगल स्थित प्रसिद्ध ईश्वर महादेव मंदिर के समीप एक जंगली जानवर के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मिले पैरों के निशानों के आधार पर हमलावर जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि की है। पहाड़गढ़ रेंजर आकाश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल केशव सिंह गुर्जर, निवासी शाही की टेक, ईश्वर महादेव मंदिर के पास अपने मवेशियों को रखता है। मंगलवार को एक तेंदुए ने उसके दो मवेशियों पर हमला कर दिया। जब केशव सिंह ने शोर मचाकर जानवर को भगाने का प्रयास किया, तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है। वन विभाग ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। रेंजर आकाश तोमर ने कहा कि ईश्वर महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालु अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं, क्योंकि तेंदुआ अभी भी आसपास के क्षेत्र में हो सकता है और दोबारा हमला कर सकता है। वन विभाग ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से समूह में आने, बच्चों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार जंगल में गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।1
- मंडावरा रोड पर जलभराव और गंदगी के खिलाफ भूख हड़ताल : तबीयत बिगड़ने पर विष्णु प्रजापति आईसीयू में भर्ती, घुटनों तक भरे पानी से गुजरी शव यात्रा.... हिंडौन सिटी। शहर के मंडावरा रोड क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त जलभराव और गंदगी की विकराल समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन का अड़ियल और उदासीन रवैया लगातार गहराता जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक टीम विधानसभा के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य अचानक अधिक बिगड़ने पर उन्हें सोमवार देर रात जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार भूखे रहने के कारण विष्णु प्रजापति को शारीरिक कमजोरी है। ऐसे में ड्रिप के माध्यम से उन्हें ग्लूकोज दिया जा रहा है। फिलहाल भर्ती युवक का स्वास्थ्य सामान्य है और बीपी, शुगर भी नॉर्मल है। दूसरी ओर क्षेत्र में व्याप्त जलभराव ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव की इस भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक स्थानीय नागरिक के निधन के बाद उनकी शव यात्रा को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजारना पड़ा। यह दृश्य न केवल संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक दावों की पोल भी खोलता है। मंडावरा रोड के निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और उपखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश का पानी और सीवरेज का कचरा सड़कों पर ही जमा हो जाता है। मंडावरा रोड़ पर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे विष्णु प्रजापति का स्पष्ट कहना है कि जब तक नगर परिषद प्रशासन जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकालता तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद छठवें दिन विष्णु प्रजापति ने संकल्प व्यक्त किया है कि उनका अनशन अस्पताल के बिस्तर से भी जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब केवल थोथे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर काम चाहिए।1