धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। धौलपुर । बाड़ी में संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता रामवीर पोसवाल और आर्यन राय के नेतृत्व में नागरिकों ने रैली निकाली और नगर पालिका कार्यालय के बाहर गंदे पानी से भरे मटके फोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला मटका फोड़ प्रदर्शन कार्यालय के अंदर किया जाएगा। रामवीर पोसवाल ने बताया कि संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर कई महीनों से गंदे पानी के जमाव की समस्या है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नागरिक पहले भी कई ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। संत नगर रोड निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण सचिन पैलेस मैरिज होम पूरी तरह बंद हो गया है। गंदे पानी के जमाव के चलते लोग यहां शादी या अन्य कार्यक्रम बुक नहीं करा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मैरिज होम द्वारा नगर पालिका को प्रति वर्ष 80 हजार रुपये का टैक्स दिया जाता है। आर्यन राय और अभिषेक यादव ने इस समस्या को जटिल बताते हुए नगर पालिका प्रशासन से इसके समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय घुमंतू परिवार की महिला पुष्पा ने बताया कि उनके बच्चे गंदे पानी के कारण कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं, और उनके रहने के स्थान में भी पानी भर गया है, जिससे उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के बाद, नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी (ईओ) दीपक गोयल को एक ज्ञापन सौंपा और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान राजकुमार भारद्वाज, रामसेवक अजर, वीरेंद्र यादव, ध्रुव शुक्ला, हरी पहाड़िया, आरएस हिन्द सहित कई अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

- पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 को सन्नी रिसोर्ट में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक..... हिंडौन सिटी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली की ओर से आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे करौली रोड स्थित सन्नी रिसॉर्ट में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट (पार्षद) ने बताया कि बैठक में जिलेभर के कांग्रेस जनप्रतिनिधि, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार के निर्देश पर आयोजित होने वाली बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, पूर्व मंत्री रमेश मीणा,हिंडौन विधायक श्रीमती अनीता जाटव, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सैफ लोधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। सभी वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों को लेकरअल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। अब्दुल मुगनी खान ने जिले के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों,अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत समिति, जिला परिषद, नगरपालिका एवं नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।1
- आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना1
- ब्रजभूषण को कोर्ट से मिली बडी राहत : सबूतों के अभाव मे किया बरी1
- घूमना गांव के माधो सागर बांध में एक साथ में दिखाई दिए दो पैंथर ग्रामीणों में डर सिकराय उपखंड क्षेत्र के घूमने गांव में पिछले कई दिनों से पैंथर का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है बीती रात को भी एक साथ में दो पैंथर दिखाई दिए हैं जिसके बाद लोगों में डर बना हुआ है देर रात तक खेतों की रखवाली करते हैं किसान जिनको भी डर लगा रहता है।1
- सेपऊ नुनहेरा स्कूल के रास्ते की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा और युवाओं ने धौलपुर प्रशासन को कहा अंधा कानून सैपऊ *नुनहेरा स्कूल के रास्ते की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा और युवाओं ने धौलपुर प्रशासन को कहा अंधा कानून और दिया 3 दिन का अल्टीमेट* 4 अगस्त 2026:धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड के नुनहेरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य रास्ते पर फैले कीचड़ और गंदे पानी की समस्या को लेकर अब छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। युवा नेता करन परमार के नेतृत्व में पिछले 1 साल से लगातार धौलपुर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पत्र व ज्ञापनों के माध्यम से इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई,तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार की व्यवस्था को अंधा कानून' कहकर पुकारा है। छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले 3 दिनों के भीतर रास्ते को ठीक नहीं किया गया, तो स्कूल में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।मासूमों के जीवन से खिलवाड़ और अत्याचारस्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि बारिश के इस मौसम में स्कूल का रास्ता किसी दलदल जैसा हो गया है। भारी बस्ते टांगे छोटे-छोटे मासूम बच्चे रोजाना इस कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। आए दिन बच्चे चोटिल हो रहे हैं और उनके कपड़े-किताबें गंदे पानी में भीग रहे हैं। इस बदहाली के कारण बच्चों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर जाने वाले इन बच्चों के साथ स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का यह रवैया किसी अत्याचार से कम नहीं है।10 साल से सिर्फ आश्वासन,अब होगा 'हल्ला बोल'छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पिछले 10 सालों से सिर्फ कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। एक साल से करन परमार के नेतृत्व में लगातार दौड़-भाग करने के बाद भी अधिकारियों ने आज तक कोई सुध नहीं ली। प्रशासनिक अनदेखी से नाराज छात्रों ने अब अंतिम चेतावनी जारी की है। 3 दिन के भीतर रास्ता सही न होने पर छात्र स्कूल का बहिष्कार करेंगे,स्कूल के गेट पर ताला लटकाएंगे और मुख्य मार्ग को जाम कर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।1
- सरकारी विद्यालय मे घुसा कोबरा : मचा हड़कंप : किया गया रेस्क्यू1
- कई दिनों बाद क्षेत्र में हुई बारिश गर्मी से मिली लोगों को राहत तो किसानों को भी वह फायदा सिकराव खंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन आज वही बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है और बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है क्योंकि अब खरीफ की फसल खेतों में लगी हुई है खरीफ की फसल को बरसात से ही पानी मिलता है ऐसे में किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है।1
- अहमदाबाद में #CWG2030 की ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ हो गया है ग्लासगो में आयोजित #CWG2026 के सफल समापन के पश्चात कॉमनवेल्थ गेम्स ध्वज भारत को सौंपा जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व, विश्वास और नए संकल्प का ऐतिहासिक क्षण है। इसके साथ ही अहमदाबाद में #CWG2030 की ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में भारत ने खेल अवसंरचना, सुशासन और विश्वस्तरीय आयोजन क्षमता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित की हैं। आज विश्व का भारत पर बढ़ता विश्वास उनके सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि #CWG2030 भारत की खेल प्रतिभा, संगठनात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक वैभव का अभूतपूर्व उत्सव बनेगा।1
- सरमथुरा धौलपुर न्यूज़ खबर जनता के सवालों से बचने के लिए देखिए मोदी सरकार की पुलिसिया मुस्तैदी मोदी सरकार अपनी ज़िद में देश पर E20 पेट्रोल थोपकर 30 करोड़ से ज़्यादा गाड़ियों को कबाड़ बनाने पर तुली हुई है। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, E20 के खिलाफ 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों द्वारा signed petition copies प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए दोपहर 12 बजे मार्च करेंगे। जनता के सवालों से बचने के लिए देखिए मोदी सरकार की पुलिसिया मुस्तैदी। 📍 Ferozeshah Road, New Delhi1