logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घूमना गांव के माधो सागर बांध में एक साथ में दिखाई दिए दो पैंथर ग्रामीणों में डर सिकराय उपखंड क्षेत्र के घूमने गांव में पिछले कई दिनों से पैंथर का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है बीती रात को भी एक साथ में दो पैंथर दिखाई दिए हैं जिसके बाद लोगों में डर बना हुआ है देर रात तक खेतों की रखवाली करते हैं किसान जिनको भी डर लगा रहता है।

5 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
5 hrs ago

घूमना गांव के माधो सागर बांध में एक साथ में दिखाई दिए दो पैंथर ग्रामीणों में डर सिकराय उपखंड क्षेत्र के घूमने गांव में पिछले कई दिनों से पैंथर का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है बीती रात को भी एक साथ में दो पैंथर दिखाई दिए हैं जिसके बाद लोगों में डर बना हुआ है देर रात तक खेतों की रखवाली करते हैं किसान जिनको भी डर लगा रहता है।

More news from Dausa and nearby areas
  • कई दिनों बाद क्षेत्र में हुई बारिश गर्मी से मिली लोगों को राहत तो किसानों को भी वह फायदा सिकराव खंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन आज वही बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है और बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है क्योंकि अब खरीफ की फसल खेतों में लगी हुई है खरीफ की फसल को बरसात से ही पानी मिलता है ऐसे में किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है।
    1
    कई दिनों बाद क्षेत्र में हुई बारिश गर्मी से मिली लोगों को राहत तो किसानों को भी वह फायदा
सिकराव खंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन आज वही बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है और बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है क्योंकि अब खरीफ की फसल खेतों में लगी हुई है खरीफ की फसल को बरसात से ही पानी मिलता है ऐसे में किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    5 hrs ago
  • कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
    2
    कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था


दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए।

अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था
दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए।
अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • दौसा आज सैथल उपखंड क्षेत्र में स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज के स्थान पर गांव की सैकड़ो महिलाओं ने नाग पंचमी के पावन पर्व को लेकर आज नाग पंचमी पर नाग पूजन किया इस दौरान महिलाओं ने नाग पंचमी की पावन अवसर पर नाग देवता की पूजा अर्चना की इस दौरान महिलाओं ने मालपुआ पकवानों सहित चना,दाल सहित भोग लगाया गया सही था महिलाओं के द्वारा मंगल गीत भी गए गए तथा कथाएं भी सुनी गई इस दौरान सैकड़ो महिलाओं ने नाग पंचमी पर नाग पूजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागदेव का पूजन किया इस दौरान पूनम अग्रवाल,सन्तोष गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल,मीनु गुप्ता,मोना अग्रवाल,मीनाक्षी शर्मा,कांता देवी गुप्ता , सहित कई महिलाएं शामिल हुई
    3
    दौसा 
आज सैथल उपखंड क्षेत्र में स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज के स्थान पर गांव की सैकड़ो महिलाओं ने नाग पंचमी के पावन पर्व को लेकर आज नाग पंचमी पर नाग पूजन किया 
इस दौरान महिलाओं ने नाग पंचमी की पावन अवसर पर नाग देवता की पूजा अर्चना की इस दौरान महिलाओं ने मालपुआ पकवानों सहित चना,दाल सहित भोग लगाया गया 
सही था महिलाओं के द्वारा मंगल गीत भी गए गए तथा कथाएं भी सुनी गई 
इस दौरान सैकड़ो महिलाओं ने नाग पंचमी पर नाग पूजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागदेव का पूजन किया 
इस दौरान पूनम अग्रवाल,सन्तोष गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल,मीनु गुप्ता,मोना अग्रवाल,मीनाक्षी शर्मा,कांता देवी गुप्ता , सहित कई महिलाएं शामिल हुई
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 3 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 4 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दौसा की जौपाड़ा, बांदीकुई की ऊनबड़ागांव, बसवा की गुढा कटला, सिकराय की पांचोली व गढ़, महवा की सांथा, मंडावर की ढिगारिया भीम, लालसोट की कांकरिया, नांगल राजावतान की लाडली का बास, रामगढ़ पचवारा की बिडोली तथा सैंथल की काली पहाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *5 अगस्त को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर* बुधवार को दौसा की कालाखो, बांदीकुई की बडियाल कलां, सिकराय की मरियाड़ा व जयसिंहपुरा, महवा की खेड़ला गदाली, मंडावर की जटवाड़ा, लालसोट की शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा की जीतपुर तथा लवाण की रजवास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    1
    4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
दौसा, 3 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 4 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दौसा की जौपाड़ा, बांदीकुई की ऊनबड़ागांव, बसवा की गुढा कटला, सिकराय की पांचोली व गढ़, महवा की सांथा, मंडावर की ढिगारिया भीम, लालसोट की कांकरिया, नांगल राजावतान की लाडली का बास, रामगढ़ पचवारा की बिडोली तथा सैंथल की काली पहाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
*5 अगस्त को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*
बुधवार को दौसा की कालाखो, बांदीकुई की बडियाल कलां, सिकराय की मरियाड़ा व जयसिंहपुरा, महवा की खेड़ला गदाली, मंडावर की जटवाड़ा, लालसोट की शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा की जीतपुर तथा लवाण की रजवास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • श्रावण के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश से भीगा शहर, जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की आफत..... ​हिंडौन सिटी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसके चलते श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ​मंदिरों में उमड़ी भीड़, रास्तों पर लोगों की आवाजाही हुई कम : ​सावन के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन सुबह से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने कटरा बाजार, मंडावरा रोड, अस्पताल रोड़, तहसील रोड, तहसील कार्यालय, शीतला चौराहा आदि प्रमुख बाजार और रास्तों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन बंद होने के कारण लोगों को अपने वाहन पैदल खींचने पड़े। ​नाले-नालियों की सफाई पर उठे सवाल: ​हर साल मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन दिनभर हुई रिमझिम बारिश में ये दावे हवा होते दिखाई दिए। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल गया। शहर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को मानसून पूर्व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए था ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़ती। ​
    4
    श्रावण के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश से भीगा शहर, जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की आफत.....
​हिंडौन सिटी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसके चलते श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
​मंदिरों में उमड़ी भीड़, रास्तों पर लोगों की आवाजाही हुई कम : ​सावन के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन सुबह से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने कटरा बाजार, मंडावरा रोड, अस्पताल रोड़, तहसील रोड, तहसील कार्यालय, शीतला चौराहा आदि प्रमुख बाजार और रास्तों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन बंद होने के कारण लोगों को अपने वाहन पैदल खींचने पड़े।
​नाले-नालियों की सफाई पर उठे सवाल: ​हर साल मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन दिनभर हुई रिमझिम बारिश में ये दावे हवा होते दिखाई दिए। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल गया। शहर के  लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को मानसून पूर्व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए था ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़ती।
​
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • माधो सागर बांध में पैंथर की दहशत बरकरार, पिंजरा लगाने के बावजूद नहीं हुई गिरफ्तारी सिकराय। उपखंड क्षेत्र के घूमना गांव स्थित माधो सागर बांध में पिछले कई दिनों से लगातार पैंथर का मूवमेंट देखा जा रहा है। पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया, लेकिन पिंजरे में रात के समय कोई चारा या शिकार नहीं रखा गया। ऐसे में पैंथर पिंजरे तक नहीं पहुंचा और उसे पकड़ने की कार्रवाई सफल नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है, जिससे उसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पिंजरे में उचित चारा रखा जाता तो पैंथर के उसमें आने की संभावना बढ़ सकती थी। जिस स्थान पर पिंजरा लगाया गया है, वहां से सड़क मार्ग भी गुजरता है। देर रात तक इस मार्ग से दुपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों का आवागमन बना रहता है। वहीं बांध की रखवाली के लिए जाने वाले किसानों में भी लगातार भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द पैंथर को नहीं पकड़ा गया तो किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे की उचित व्यवस्था करने, उसमें चारा रखने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    1
    माधो सागर बांध में पैंथर की दहशत बरकरार, पिंजरा लगाने के बावजूद नहीं हुई गिरफ्तारी
सिकराय। उपखंड क्षेत्र के घूमना गांव स्थित माधो सागर बांध में पिछले कई दिनों से लगातार पैंथर का मूवमेंट देखा जा रहा है। पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया, लेकिन पिंजरे में रात के समय कोई चारा या शिकार नहीं रखा गया। ऐसे में पैंथर पिंजरे तक नहीं पहुंचा और उसे पकड़ने की कार्रवाई सफल नहीं हो सकी।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है, जिससे उसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पिंजरे में उचित चारा रखा जाता तो पैंथर के उसमें आने की संभावना बढ़ सकती थी।
जिस स्थान पर पिंजरा लगाया गया है, वहां से सड़क मार्ग भी गुजरता है। देर रात तक इस मार्ग से दुपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों का आवागमन बना रहता है। वहीं बांध की रखवाली के लिए जाने वाले किसानों में भी लगातार भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द पैंथर को नहीं पकड़ा गया तो किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे की उचित व्यवस्था करने, उसमें चारा रखने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    18 hrs ago
  • जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े जयपुर (राजस्थान) / सोशल मीडिया: राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट चौराहे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर कलेक्ट्रेट चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज/हल्के बल प्रयोग के बाद माहौल गर्मा गया। महिपाल सिंह मकराना का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और युवाओं पर पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया।
    1
    जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े
जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े
जयपुर (राजस्थान) / सोशल मीडिया: राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट चौराहे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर कलेक्ट्रेट चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज/हल्के बल प्रयोग के बाद माहौल गर्मा गया। महिपाल सिंह मकराना का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और युवाओं पर पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती
    1
    हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती
हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.