Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती
मनोज तिवाड़ी
हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज दिनांक 3 अगस्त सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली शहर एवं देहात की मीटिंग कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई मीटिंग में करौली विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक लिया पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिताऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी उन्होंने कहा कि समय काफी कम है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और अच्छे पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने कांग्रेस पार्टी का शहर में बोर्ड बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की अपील की उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में भारी रोष है मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध कि अभी से आमजनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का काम करना है इस अवसर पर1
- हिंडौन -खरेटा मार्ग की हालत जर्जर: दो-दो फीट गहरे गड्ढों से हादसे आम, 2022-23 में बनी सड़क 5 साल की गारंटी से पहले ही उखड़ी.... हिंडौन सिटी। हिंडौन-खरेटा मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर जगह-जगह दो-दो फीट के गहरे और जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं,जिससे राहगीरों,वाहन चालकों, शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों का गुजरना दूभर हो गया है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चें इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों और राहगीरों में सड़क की इस दुर्दशा को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। 5 साल की गारंटी, निर्माण के तुरंत बाद गिट्टियां बिखरीं : नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कार्यकारी एजेंसी आर एस ए एम बी के संवेदक बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 13 अगस्त वर्ष 2022 में शुरू किया था,जो 10 जून 2023 को पूर्ण हो गया था। नियमानुसार, संवेदक और संबंधित विभाग के पास इस सड़क की 5 साल की गारंटी अवधि है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह सड़क 5 साल तो दूर, निर्माण के तुरंत बाद ही उखड़ने लग गई। समय से पहले ही सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुकी है। स्कूली बच्चों व शिक्षिकाओं के लिए बना मुसीबत : इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षिकाएं और दैनिक यात्री गुजरते हैं। बारिश में सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई न देने से अक्सर साइकिल और बाइक सवार संतुलन खोकर गिर जाते हैं। सड़क पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगा रहता है। कई बार बच्चे और अध्यापिकाएं गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष सैनी ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को पत्र भेजकर गारंटी पीरियड के तहत संवेदक और संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क का जल्द सुदृढ़ीकरण अथवा पुनर्निर्माण कराया जाने की मांग की है।4
- जहांनगर मोरडा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदारों का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन टोडाभीम के जहांनगर मोरडा में स्मार्ट मीटर का लोगों ने विरोध किया है। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदारों का ग्रामीणों ने विरोध जताकर, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। लोगों ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि स्मार्ट मीटर कई नुकसान है, लोगों ने कहा किसी भी कीमत में गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगे दिए जाएगे।लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।1
- महापंचायत गावड़ा मीणा की सावन भूमि पर 84 गांव डाक क्षेत्र महापंचायत गांव बड़ा मीणा की पावन भूमि 84 डांग क्षेत्र बिहार स्वागत मा समारोह गाड़ी मीणा समाज संस्कृति कार्यक्रम खूबसूरत नजारा देखा भाई क्या-क्या तरीके से स्वागतकिया1
- प्रसिद्ध आस्था केंद्र बाबा महाकाल मंदिर पर उपखंड प्रशाशन ने की विशेष पूजा अर्चना प्रदेश की खुश हाली की कामना की लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकालेश्वर के दरबार में उमड़ी आस्था की भीड़ उपखंड प्रशासन ने की विधिवत पूजा-अर्चना सरमथुरा-पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर सरमथुरा स्थित प्राचीन बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर उपखंड प्रशासन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सहित महाकालेश्वर पूजा सेवा समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी(एसडीएम) अल्का श्रीवास्तव, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का विधिवत जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम वर्षा तथा जनकल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की।इस संदर्भ में महाकालेश्वर पूजा सेवा समिति ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट योगेश कुमार शर्मा ने कहा के मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन भगवान महाकाल के दर्शन एवं जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं।मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।सावन माह का प्रथम सोमवार धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का आगमन होता है इस दौरान उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव , तहसीलदार भीवा राम, महाकालेश्वर पूजा सेवा समिति अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा बोहरे, गजानंद सोनी, मोहन सिकरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे3
- कोटा मंडल वाणिज्य प्रबंधक का औचक टिकट जांच अभियान 34 यात्रियों पर 25,545 का जुर्माना कोटा -शामगढ़ खंड में नई दिल्ली डॉक्टर अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई कार्रवाई जन विश्वास अधिनियम 2026 के बढे जुर्मानो की भी दी गई जानकारी1
- हिण्डोन काचरौली गांव में राज्य सरकार के फॉलो ऐप कैंप में लोगों के कैसे होते हैं काम देखें वीडियो में1
- गांवडा मीना में पूर्वी राजस्थान के किसानों का धरना 13वें दिन भी जारी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान हिंडौन सिटी। पूर्वी राजस्थान के किसानों का गांवडा मीना में शासन प्रशासन की वादा खिलाफी के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तेरहवें दिन रविवार को भी जारी रहा। हेमराज जगरवाड और कैलाश सरपंच गांवडा मीना ने बताया कि रविवार को डांग क्षेत्र के चौरासी गांवों के 20-30 हजार लोग रेली के रूप में गाधौली से अट्ठाईसा क्षेत्र के प्रवेश द्वार होते हुए मोठियापुरा के रास्ते होकर मीना दांत का पुरा,कोटरी, कोटरा,,कारवाड़ मीना देदरोली, फैलीपुरा,टोडूपुरा मोड़ कटकड़, रीठोली, भिवाड़ी, गढ़ी बाधवा आदि गांवों में पहुंचे किसानों का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत सत्कार किया। उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त को सनेट, कलाहरन का पुरा आदि गांवों के लोग इस आन्दोलन को मजबूती प्रदान करने लिए गांवडा मीना धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान मोजूद वक्ता बनवारी लाल सांथा एडवोकेट मुखराज प्रहलाद सपोटरा, लाखनसिंह आदि पटेलों ने शासन प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए यथाशीघ्र किसानों पर लगाए गए सभी मुकदमों को वापस लेने की बात कही। साथ ही बनवारी लाल सांथा ने अपने संबोधन में कहा कि यह धरना प्रदर्शन करौली पुलिस अधीक्षक सोनवाल के बर्खास्तगी तक जारी रहेगा। किसानों पर आतंकवादी जैसी धाराएं लगाकर सोनवाल ने अपने पैरों कुल्हाड़ी मारने का कार्य किया है। मंच-संचालन देवीसिंह कटकड़ ने किया। इस मौके पर डॉ बीएल मीणा कटकड़, पूर्व विधायक लाखन सिंह, संतराम मीना, हीरालाल नंगला मीना बटुवा पटेल, पुर्व सरपंच रामकेश गांवडा झब्बू पटेल, राजूलाल पहलवान, रामनाथ पटेल,वीरसिंह सरपंच टोड़ूपुरा, रामरूप पटेल, प्रकाश पटेल गांवडा मीणा, गुड्डू सरपंच कुतकपुर लखन लाल बझेड़ा अमरसिंह लीलोटी कमल पटेल रुंध का पुरा, मगन पटेल, सिंघान सहित अट्ठाईसा एवं पूर्वी राजस्थान के समस्त गांवों से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि या तो शासन प्रशासन किसानों की मांग मान ले अन्यथा धरना स्थल पर ही 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा।1
- शहर में कांग्रेस ब्लॉक की बैठक हुई आयोजित विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडवैक करौली शहल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली शहर एवं देहात की बैठक कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।सोमवार दोपहर 2 बजे आयोजित बैठक में करौली विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक लिया।पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिताऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी उन्होंने कहा कि समय काफी कम है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और अच्छे पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने कांग्रेस पार्टी का शहर में बोर्ड बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में भारी रोष है मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध कि अभी से आमजनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करे।इस दौरान भूपेन्द्र भारद्वाज महेन्द्र सुरोठिया राम गिलास जाटव अबरार काजी प्रेम सिंह माली पूर्व उप सभापति सुनील सैनी बीएल बैरवा थान सिंह डांगुर अब्दुल गफ्फार खान रिजवान खान कुंजी लाल मीना रघुराज मीना शहाबुद्दीन खान अफजाल कुरैशी पूर्व पार्षद मजीद खान संदीप डागर दुर्जन सिंह चरण लाल माली .उम्मेद सिंह विश्वेंद्र सिंह जाट महेश मीना राजा धोबी हीरा सिंह माली मोहर सिंह माली मन्नू लाल माली मोनू बाल्मिकी लोकेश कंजौली सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1