शहर में कांग्रेस ब्लॉक की बैठक हुई आयोजित विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडवैक करौली शहल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली शहर एवं देहात की बैठक कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।सोमवार दोपहर 2 बजे आयोजित बैठक में करौली विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक लिया।पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिताऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी उन्होंने कहा कि समय काफी कम है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और अच्छे पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने कांग्रेस पार्टी का शहर में बोर्ड बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में भारी रोष है मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध कि अभी से आमजनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करे।इस दौरान भूपेन्द्र भारद्वाज महेन्द्र सुरोठिया राम गिलास जाटव अबरार काजी प्रेम सिंह माली पूर्व उप सभापति सुनील सैनी बीएल बैरवा थान सिंह डांगुर अब्दुल गफ्फार खान रिजवान खान कुंजी लाल मीना रघुराज मीना शहाबुद्दीन खान अफजाल कुरैशी पूर्व पार्षद मजीद खान संदीप डागर दुर्जन सिंह चरण लाल माली .उम्मेद सिंह विश्वेंद्र सिंह जाट महेश मीना राजा धोबी हीरा सिंह माली मोहर सिंह माली मन्नू लाल माली मोनू बाल्मिकी लोकेश कंजौली सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहर में कांग्रेस ब्लॉक की बैठक हुई आयोजित विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडवैक करौली शहल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली शहर एवं देहात की बैठक कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।सोमवार दोपहर 2 बजे आयोजित बैठक में करौली विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक लिया।पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिताऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी उन्होंने कहा कि समय काफी कम है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और अच्छे पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने कांग्रेस पार्टी का शहर में बोर्ड बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में भारी रोष है मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध कि अभी से आमजनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करे।इस दौरान भूपेन्द्र भारद्वाज महेन्द्र सुरोठिया राम गिलास जाटव अबरार काजी प्रेम सिंह माली पूर्व उप सभापति सुनील सैनी बीएल बैरवा थान सिंह डांगुर अब्दुल गफ्फार खान रिजवान खान कुंजी लाल मीना रघुराज मीना शहाबुद्दीन खान अफजाल कुरैशी पूर्व पार्षद मजीद खान संदीप डागर दुर्जन सिंह चरण लाल माली .उम्मेद सिंह विश्वेंद्र सिंह जाट महेश मीना राजा धोबी हीरा सिंह माली मोहर सिंह माली मन्नू लाल माली मोनू बाल्मिकी लोकेश कंजौली सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- 50 लाख की चोरी का ऐसा खुलासा की सबको चौंकाया, पीडित का सगा भाई ही निकला मास्टरमाइंड हिण्डौन सिटी। नई मंडी थाना पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस जांच में परिवादी का सगा बड़ा भाई ही पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड निकला। उसने अपने बेटों के लग्न-टीका समारोह की आड़ में शातिर चोरों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, करीब 200 सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा और पेट्रोल पंपों के कैमरों की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी समारोह में शामिल होने के बहाने आए और पूर्व नियोजित योजना के तहत सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात में एक अर्टिगा कार का उपयोग किया गया था। पुलिस ने आरोपी टीकम शर्मा, महेंद्र जोगी, रामप्रसाद, कन्हैया जांगिड़, शंभू दयाल सैन एवं सगा भाई राधेश्याम शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस अब चोरी गए जेवरातों की बरामदगी और मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राधेश्याम के विरुद्ध पहले से लूट, चोरी और डकैती सहित करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्यवाही में अनुसंधान अधिकारी प्रहलाद सिंह और हेड कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। इस पूरे ऑपरेशन में नई मंडी थाना पुलिस ने बेहद सटीक और सुनियोजित कार्यवाही करते हुए चोरी की गुत्थी सुलझा दी।2
- स्काउट गाइड भवन में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में नशा नहीं करने की संभागियों ने ली शपथ करौली भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में दिनांक 1 से 5 अगस्त तक स्थानीय जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित किया जा रहे राज्यपाल पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में शिविर संभागियों के द्वारा नशा नहीं करने तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली।सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार शाम 4:00 बताया कि शिविर का संचालन प्रेम राज मीणा द्वारा किया जा रहा है। शिविर में प्रवेश से लेकर राज्यपाल पुरस्कार तक के पाठ्यक्रम की जानकारी एवं स्काउट गाइड को प्रदान की जाएगी। शिविर संचालक प्रेमराज मीना के अनुसार शिविर में करौली जिले के 80 स्काउट गाइड रोवर रेंजर भाग ले रहे हैं उन्होंने बताया कि शिविर में पूर्व स्काउट गाइड को प्राथमिक सहायता नियम प्रतिज्ञा दिशा ज्ञान चिन्ह सैल्यूट हाथ मिलाना झंडा गीत प्रार्थना राष्ट्रगान आंदोलन का इतिहास की भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान रोवर लीडर तेजस गिरी धर्मराज गुर्जर राष्ट्रपति रोवर मांन प्रकाश शर्मा राज्यपाल पुरस्कार रोवर केशव देव शर्मा आदि मौजूद रहे।1
- श्रावण के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश से भीगा शहर, जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की आफत..... हिंडौन सिटी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसके चलते श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिरों में उमड़ी भीड़, रास्तों पर लोगों की आवाजाही हुई कम : सावन के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन सुबह से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने कटरा बाजार, मंडावरा रोड, अस्पताल रोड़, तहसील रोड, तहसील कार्यालय, शीतला चौराहा आदि प्रमुख बाजार और रास्तों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन बंद होने के कारण लोगों को अपने वाहन पैदल खींचने पड़े। नाले-नालियों की सफाई पर उठे सवाल: हर साल मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन दिनभर हुई रिमझिम बारिश में ये दावे हवा होते दिखाई दिए। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल गया। शहर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को मानसून पूर्व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए था ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़ती। 4
- जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े जयपुर (राजस्थान) / सोशल मीडिया: राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट चौराहे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर कलेक्ट्रेट चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज/हल्के बल प्रयोग के बाद माहौल गर्मा गया। महिपाल सिंह मकराना का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और युवाओं पर पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया।1
- कोटा मंडल वाणिज्य प्रबंधक का औचक टिकट जांच अभियान 34 यात्रियों पर 25,545 का जुर्माना कोटा -शामगढ़ खंड में नई दिल्ली डॉक्टर अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई कार्रवाई जन विश्वास अधिनियम 2026 के बढे जुर्मानो की भी दी गई जानकारी1
- प्रसिद्ध आस्था केंद्र बाबा महाकाल मंदिर पर उपखंड प्रशाशन ने की विशेष पूजा अर्चना प्रदेश की खुश हाली की कामना की लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकालेश्वर के दरबार में उमड़ी आस्था की भीड़ उपखंड प्रशासन ने की विधिवत पूजा-अर्चना सरमथुरा-पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर सरमथुरा स्थित प्राचीन बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर उपखंड प्रशासन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सहित महाकालेश्वर पूजा सेवा समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी(एसडीएम) अल्का श्रीवास्तव, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का विधिवत जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम वर्षा तथा जनकल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की।इस संदर्भ में महाकालेश्वर पूजा सेवा समिति ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट योगेश कुमार शर्मा ने कहा के मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन भगवान महाकाल के दर्शन एवं जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं।मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।सावन माह का प्रथम सोमवार धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का आगमन होता है इस दौरान उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव , तहसीलदार भीवा राम, महाकालेश्वर पूजा सेवा समिति अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा बोहरे, गजानंद सोनी, मोहन सिकरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे3
- जहांनगर मोरडा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदारों का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन टोडाभीम के जहांनगर मोरडा में स्मार्ट मीटर का लोगों ने विरोध किया है। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदारों का ग्रामीणों ने विरोध जताकर, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। लोगों ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि स्मार्ट मीटर कई नुकसान है, लोगों ने कहा किसी भी कीमत में गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगे दिए जाएगे।लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।1
- हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती1