logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंडौन -खरेटा मार्ग की हालत जर्जर: दो-दो फीट गहरे गड्ढों से हादसे आम, 2022-23 में बनी सड़क 5 साल की गारंटी से पहले ही उखड़ी.... ​हिंडौन सिटी। हिंडौन-खरेटा मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर जगह-जगह दो-दो फीट के गहरे और जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं,जिससे राहगीरों,वाहन चालकों, शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों का गुजरना दूभर हो गया है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चें इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है। ​ग्रामीणों और राहगीरों में सड़क की इस दुर्दशा को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। ​5 साल की गारंटी, निर्माण के तुरंत बाद गिट्टियां बिखरीं : नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कार्यकारी एजेंसी आर एस ए एम बी के संवेदक बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 13 अगस्त वर्ष 2022 में शुरू किया था,जो 10 जून 2023 को पूर्ण हो गया था। नियमानुसार, संवेदक और संबंधित विभाग के पास इस सड़क की 5 साल की गारंटी अवधि है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह सड़क 5 साल तो दूर, निर्माण के तुरंत बाद ही उखड़ने लग गई। समय से पहले ही सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुकी है। ​स्कूली बच्चों व शिक्षिकाओं के लिए बना मुसीबत : ​इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षिकाएं और दैनिक यात्री गुजरते हैं। बारिश में सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई न देने से अक्सर साइकिल और बाइक सवार संतुलन खोकर गिर जाते हैं। ​सड़क पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगा रहता है। कई बार बच्चे और अध्यापिकाएं गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। इस संबंध में ​नेता प्रतिपक्ष सैनी ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को पत्र भेजकर गारंटी पीरियड के तहत संवेदक और संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क का जल्द सुदृढ़ीकरण अथवा पुनर्निर्माण कराया जाने की मांग की है।

14 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
14 hrs ago

हिंडौन -खरेटा मार्ग की हालत जर्जर: दो-दो फीट गहरे गड्ढों से हादसे आम, 2022-23 में बनी सड़क 5 साल की गारंटी से पहले ही उखड़ी.... ​हिंडौन सिटी। हिंडौन-खरेटा मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर जगह-जगह दो-दो फीट के गहरे और जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं,जिससे राहगीरों,वाहन चालकों, शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों का गुजरना दूभर हो गया है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चें इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है। ​ग्रामीणों और राहगीरों में

सड़क की इस दुर्दशा को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। ​5 साल की गारंटी, निर्माण के तुरंत बाद गिट्टियां बिखरीं : नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कार्यकारी एजेंसी आर एस ए एम बी के संवेदक बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 13 अगस्त वर्ष 2022 में शुरू किया था,जो 10 जून 2023 को पूर्ण हो गया था। नियमानुसार, संवेदक और संबंधित विभाग के पास इस सड़क की 5 साल की गारंटी अवधि है। लेकिन

जिम्मेदारों की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह सड़क 5 साल तो दूर, निर्माण के तुरंत बाद ही उखड़ने लग गई। समय से पहले ही सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुकी है। ​स्कूली बच्चों व शिक्षिकाओं के लिए बना मुसीबत : ​इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षिकाएं और दैनिक यात्री गुजरते हैं। बारिश में सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई न देने से अक्सर साइकिल और बाइक सवार संतुलन खोकर गिर जाते

हैं। ​सड़क पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगा रहता है। कई बार बच्चे और अध्यापिकाएं गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। इस संबंध में ​नेता प्रतिपक्ष सैनी ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को पत्र भेजकर गारंटी पीरियड के तहत संवेदक और संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क का जल्द सुदृढ़ीकरण अथवा पुनर्निर्माण कराया जाने की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्रावण के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश से भीगा शहर, जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की आफत..... ​हिंडौन सिटी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसके चलते श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ​मंदिरों में उमड़ी भीड़, रास्तों पर लोगों की आवाजाही हुई कम : ​सावन के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन सुबह से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने कटरा बाजार, मंडावरा रोड, अस्पताल रोड़, तहसील रोड, तहसील कार्यालय, शीतला चौराहा आदि प्रमुख बाजार और रास्तों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन बंद होने के कारण लोगों को अपने वाहन पैदल खींचने पड़े। ​नाले-नालियों की सफाई पर उठे सवाल: ​हर साल मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन दिनभर हुई रिमझिम बारिश में ये दावे हवा होते दिखाई दिए। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल गया। शहर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को मानसून पूर्व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए था ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़ती। ​
    4
    श्रावण के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश से भीगा शहर, जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की आफत.....
​हिंडौन सिटी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसके चलते श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
​मंदिरों में उमड़ी भीड़, रास्तों पर लोगों की आवाजाही हुई कम : ​सावन के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन सुबह से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने कटरा बाजार, मंडावरा रोड, अस्पताल रोड़, तहसील रोड, तहसील कार्यालय, शीतला चौराहा आदि प्रमुख बाजार और रास्तों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन बंद होने के कारण लोगों को अपने वाहन पैदल खींचने पड़े।
​नाले-नालियों की सफाई पर उठे सवाल: ​हर साल मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन दिनभर हुई रिमझिम बारिश में ये दावे हवा होते दिखाई दिए। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल गया। शहर के  लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को मानसून पूर्व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए था ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़ती।
​
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े जयपुर (राजस्थान) / सोशल मीडिया: राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट चौराहे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर कलेक्ट्रेट चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज/हल्के बल प्रयोग के बाद माहौल गर्मा गया। महिपाल सिंह मकराना का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और युवाओं पर पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया।
    1
    जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े
जयपुर कलेक्ट्रेट चौराहे पर फिर धरने पर बैठे महिपाल सिंह मकराना, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े
जयपुर (राजस्थान) / सोशल मीडिया: राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट चौराहे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना कार्यकर्ताओं के साथ एक बार फिर कलेक्ट्रेट चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज/हल्के बल प्रयोग के बाद माहौल गर्मा गया। महिपाल सिंह मकराना का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और युवाओं पर पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 50 लाख की चोरी का ऐसा खुलासा की सबको चौंकाया, पीडित का सगा भाई ही निकला मास्टरमाइंड हिण्डौन सिटी। नई मंडी थाना पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस जांच में परिवादी का सगा बड़ा भाई ही पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड निकला। उसने अपने बेटों के लग्न-टीका समारोह की आड़ में शातिर चोरों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, करीब 200 सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा और पेट्रोल पंपों के कैमरों की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी समारोह में शामिल होने के बहाने आए और पूर्व नियोजित योजना के तहत सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात में एक अर्टिगा कार का उपयोग किया गया था। पुलिस ने आरोपी टीकम शर्मा, महेंद्र जोगी, रामप्रसाद, कन्हैया जांगिड़, शंभू दयाल सैन एवं सगा भाई राधेश्याम शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस अब चोरी गए जेवरातों की बरामदगी और मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राधेश्याम के विरुद्ध पहले से लूट, चोरी और डकैती सहित करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्यवाही में अनुसंधान अधिकारी प्रहलाद सिंह और हेड कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। इस पूरे ऑपरेशन में नई मंडी थाना पुलिस ने बेहद सटीक और सुनियोजित कार्यवाही करते हुए चोरी की गुत्थी सुलझा दी।
    2
    50 लाख की चोरी का ऐसा खुलासा की सबको चौंकाया, पीडित का सगा भाई ही निकला मास्टरमाइंड
हिण्डौन सिटी।
नई मंडी थाना पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस जांच में परिवादी का सगा बड़ा भाई ही पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड निकला। उसने अपने बेटों के लग्न-टीका समारोह की आड़ में शातिर चोरों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलाया।
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, करीब 200 सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा और पेट्रोल पंपों के कैमरों की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी समारोह में शामिल होने के बहाने आए और पूर्व नियोजित योजना के तहत सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात में एक अर्टिगा कार का उपयोग किया गया था।
पुलिस ने आरोपी टीकम शर्मा, महेंद्र जोगी, रामप्रसाद, कन्हैया जांगिड़, शंभू दयाल सैन एवं सगा भाई राधेश्याम शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस अब चोरी गए जेवरातों की बरामदगी और मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राधेश्याम के विरुद्ध पहले से लूट, चोरी और डकैती सहित करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्यवाही में अनुसंधान अधिकारी प्रहलाद सिंह और हेड कांस्टेबल जोगेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
इस पूरे ऑपरेशन में नई मंडी थाना पुलिस ने बेहद सटीक और सुनियोजित कार्यवाही करते हुए चोरी की गुत्थी सुलझा दी।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • स्काउट गाइड भवन में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में नशा नहीं करने की संभागियों ने ली शपथ करौली भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में दिनांक 1 से 5 अगस्त तक स्थानीय जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित किया जा रहे राज्यपाल पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में शिविर संभागियों के द्वारा नशा नहीं करने तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली।सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार शाम 4:00 बताया कि शिविर का संचालन प्रेम राज मीणा द्वारा किया जा रहा है। शिविर में प्रवेश से लेकर राज्यपाल पुरस्कार तक के पाठ्यक्रम की जानकारी एवं स्काउट गाइड को प्रदान की जाएगी। शिविर संचालक प्रेमराज मीना के अनुसार शिविर में करौली जिले के 80 स्काउट गाइड रोवर रेंजर भाग ले रहे हैं उन्होंने बताया कि शिविर में पूर्व स्काउट गाइड को प्राथमिक सहायता नियम प्रतिज्ञा दिशा ज्ञान चिन्ह सैल्यूट हाथ मिलाना झंडा गीत प्रार्थना राष्ट्रगान आंदोलन का इतिहास की भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान रोवर लीडर तेजस गिरी धर्मराज गुर्जर राष्ट्रपति रोवर मांन प्रकाश शर्मा राज्यपाल पुरस्कार रोवर केशव देव शर्मा आदि मौजूद रहे।
    1
    स्काउट गाइड भवन में आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में नशा नहीं करने की संभागियों ने ली शपथ 

करौली भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में दिनांक 1 से 5 अगस्त तक स्थानीय जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित किया जा रहे राज्यपाल पुरस्कार स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में शिविर संभागियों के द्वारा नशा नहीं करने तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली।सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार शाम 4:00 बताया कि शिविर का संचालन प्रेम राज मीणा द्वारा किया जा रहा है। शिविर में प्रवेश से लेकर राज्यपाल पुरस्कार तक के पाठ्यक्रम की जानकारी एवं स्काउट गाइड को प्रदान की जाएगी। 
शिविर संचालक प्रेमराज मीना के अनुसार शिविर में करौली जिले के 80 स्काउट गाइड रोवर रेंजर भाग ले रहे हैं उन्होंने बताया कि शिविर में 
पूर्व स्काउट गाइड को प्राथमिक सहायता नियम प्रतिज्ञा दिशा ज्ञान चिन्ह सैल्यूट हाथ मिलाना झंडा गीत प्रार्थना राष्ट्रगान आंदोलन का इतिहास की भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान रोवर लीडर तेजस गिरी धर्मराज गुर्जर राष्ट्रपति रोवर मांन प्रकाश शर्मा राज्यपाल पुरस्कार रोवर केशव देव शर्मा आदि मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • माधो सागर बांध में पैंथर की दहशत बरकरार, पिंजरा लगाने के बावजूद नहीं हुई गिरफ्तारी सिकराय। उपखंड क्षेत्र के घूमना गांव स्थित माधो सागर बांध में पिछले कई दिनों से लगातार पैंथर का मूवमेंट देखा जा रहा है। पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया, लेकिन पिंजरे में रात के समय कोई चारा या शिकार नहीं रखा गया। ऐसे में पैंथर पिंजरे तक नहीं पहुंचा और उसे पकड़ने की कार्रवाई सफल नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है, जिससे उसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पिंजरे में उचित चारा रखा जाता तो पैंथर के उसमें आने की संभावना बढ़ सकती थी। जिस स्थान पर पिंजरा लगाया गया है, वहां से सड़क मार्ग भी गुजरता है। देर रात तक इस मार्ग से दुपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों का आवागमन बना रहता है। वहीं बांध की रखवाली के लिए जाने वाले किसानों में भी लगातार भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द पैंथर को नहीं पकड़ा गया तो किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे की उचित व्यवस्था करने, उसमें चारा रखने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    1
    माधो सागर बांध में पैंथर की दहशत बरकरार, पिंजरा लगाने के बावजूद नहीं हुई गिरफ्तारी
सिकराय। उपखंड क्षेत्र के घूमना गांव स्थित माधो सागर बांध में पिछले कई दिनों से लगातार पैंथर का मूवमेंट देखा जा रहा है। पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया, लेकिन पिंजरे में रात के समय कोई चारा या शिकार नहीं रखा गया। ऐसे में पैंथर पिंजरे तक नहीं पहुंचा और उसे पकड़ने की कार्रवाई सफल नहीं हो सकी।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है, जिससे उसकी प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पिंजरे में उचित चारा रखा जाता तो पैंथर के उसमें आने की संभावना बढ़ सकती थी।
जिस स्थान पर पिंजरा लगाया गया है, वहां से सड़क मार्ग भी गुजरता है। देर रात तक इस मार्ग से दुपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों का आवागमन बना रहता है। वहीं बांध की रखवाली के लिए जाने वाले किसानों में भी लगातार भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द पैंथर को नहीं पकड़ा गया तो किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे की उचित व्यवस्था करने, उसमें चारा रखने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    8 hrs ago
  • सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्तों का उमड़ा जन सैलाब : हर हर महादेव
    1
    सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्तों  का उमड़ा जन सैलाब : हर हर महादेव
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • करौली स्काउट-गाइड ने नशामुक्ति की ली शपथ राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्काउट-गाइड भवन में 1 से 5 अगस्त तक आयोजित राज्यपाल पुरस्कार स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा एवं तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार करौली जिले के लिए 1 से 5 अगस्त तक राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन प्रेमराज मीणा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रवेश स्तर से लेकर राज्यपाल पुरस्कार तक के संपूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी स्काउट-गाइड को प्रदान की जा रही है। शिविर संचालक प्रेमराज मीणा ने बताया कि शिविर में करौली जिले के लगभग 80 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को पायनियरिंग विषय में विभिन्न प्रकार की गांठें (Knots), लशिंग (Lashing) तथा रस्सी के सिरों को स्थायी करने की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व शिविरार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा, दिशा ज्ञान, चिन्ह, सैल्यूट, हाथ मिलाना, ध्वज गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगान तथा स्काउट-गाइड आंदोलन के इतिहास की भी जानकारी प्रदान की जा चुकी है। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से सभी स्काउट-गाइड को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से नशा नहीं करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक शिविर संचालकों एवं प्रशिक्षण काउंसलर्स ने कहा कि "नशा, नाश की जड़ है।" नशे से व्यक्ति के तन, मन और धन तीनों का नुकसान होता है तथा उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए प्रत्येक स्काउट-गाइड का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशामुक्त रहे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम में रोवर लीडर तेजस गिरी, धर्मराज गुर्जर, राष्ट्रपति रोवर मान प्रकाश शर्मा, राज्यपाल पुरस्कार रोवर केशव शर्मा सहित स्काउट-गाइड स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    करौली स्काउट-गाइड ने नशामुक्ति की ली शपथ

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्काउट-गाइड भवन में 1 से 5 अगस्त तक आयोजित राज्यपाल पुरस्कार स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा एवं तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली।

सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार करौली जिले के लिए 1 से 5 अगस्त तक राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन प्रेमराज मीणा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रवेश स्तर से लेकर राज्यपाल पुरस्कार तक के संपूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी स्काउट-गाइड को प्रदान की जा रही है।

शिविर संचालक प्रेमराज मीणा ने बताया कि शिविर में करौली जिले के लगभग 80 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को पायनियरिंग विषय में विभिन्न प्रकार की गांठें (Knots), लशिंग (Lashing) तथा रस्सी के सिरों को स्थायी करने की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व शिविरार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा, दिशा ज्ञान, चिन्ह, सैल्यूट, हाथ मिलाना, ध्वज गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगान तथा स्काउट-गाइड आंदोलन के इतिहास की भी जानकारी प्रदान की जा चुकी है।

सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से सभी स्काउट-गाइड को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से नशा नहीं करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सहायक शिविर संचालकों एवं प्रशिक्षण काउंसलर्स ने कहा कि "नशा, नाश की जड़ है।" नशे से व्यक्ति के तन, मन और धन तीनों का नुकसान होता है तथा उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए प्रत्येक स्काउट-गाइड का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशामुक्त रहे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करे।

कार्यक्रम में रोवर लीडर तेजस गिरी, धर्मराज गुर्जर, राष्ट्रपति रोवर मान प्रकाश शर्मा, राज्यपाल पुरस्कार रोवर केशव शर्मा सहित स्काउट-गाइड स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    11 hrs ago
  • हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती
    1
    हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती
हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.