logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 3 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 4 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दौसा की जौपाड़ा, बांदीकुई की ऊनबड़ागांव, बसवा की गुढा कटला, सिकराय की पांचोली व गढ़, महवा की सांथा, मंडावर की ढिगारिया भीम, लालसोट की कांकरिया, नांगल राजावतान की लाडली का बास, रामगढ़ पचवारा की बिडोली तथा सैंथल की काली पहाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *5 अगस्त को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर* बुधवार को दौसा की कालाखो, बांदीकुई की बडियाल कलां, सिकराय की मरियाड़ा व जयसिंहपुरा, महवा की खेड़ला गदाली, मंडावर की जटवाड़ा, लालसोट की शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा की जीतपुर तथा लवाण की रजवास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

7 hrs ago
user_पत्रकार दीपक सैनी
पत्रकार दीपक सैनी
Court reporter Dausa, Rajasthan•
7 hrs ago

4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 3 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 4 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दौसा की जौपाड़ा, बांदीकुई की ऊनबड़ागांव, बसवा की गुढा कटला, सिकराय की पांचोली व गढ़, महवा की सांथा, मंडावर की ढिगारिया भीम, लालसोट की कांकरिया, नांगल राजावतान की लाडली का बास, रामगढ़ पचवारा की बिडोली तथा सैंथल की काली पहाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *5 अगस्त को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर* बुधवार को दौसा की कालाखो, बांदीकुई की बडियाल कलां, सिकराय की मरियाड़ा व जयसिंहपुरा, महवा की खेड़ला गदाली, मंडावर की जटवाड़ा, लालसोट की शिवसिंहपुरा, रामगढ़ पचवारा की जीतपुर तथा लवाण की रजवास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विधायक मीणा के जन्मदिन पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की रणनीति, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पिंटू मीणा लालसोट। भारतीय जनता पार्टी मंडल लालसोट देहात की मासिक संगठनात्मक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष रामसिंह कांकरिया की अध्यक्षता में स्व. मूलचंद कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा तथा विधायक रामबिलास मीणा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित "हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम" अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। बैठक के दौरान खटवा निवासी पिंटू मीणा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष रामसिंह कांकरिया एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मंडल प्रवासी नीरज, कार्यक्रम प्रभारी अनिल बैनाड़ा, जिला कार्यसमिति सदस्य सतपाल, कांजी सूरतपुरा, मंडल महामंत्री लहरी गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस खेड़ला, केदार, कैलाश शिवाजी, नरसी, भरतलाल, दीपक, बजरंगलाल, रामकिशोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    विधायक मीणा के जन्मदिन पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की रणनीति, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पिंटू मीणा
लालसोट। भारतीय जनता पार्टी मंडल लालसोट देहात की मासिक संगठनात्मक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष रामसिंह कांकरिया की अध्यक्षता में स्व. मूलचंद कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा तथा विधायक रामबिलास मीणा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित "हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम" अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
बैठक के दौरान खटवा निवासी पिंटू मीणा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष रामसिंह कांकरिया एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में मंडल प्रवासी नीरज, कार्यक्रम प्रभारी अनिल बैनाड़ा, जिला कार्यसमिति सदस्य सतपाल, कांजी सूरतपुरा, मंडल महामंत्री लहरी गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस खेड़ला, केदार, कैलाश शिवाजी, नरसी, भरतलाल, दीपक, बजरंगलाल, रामकिशोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • लालसोट: ब्याई माता की 24वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब जय ज्वाला जोबनेर सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को ब्याई माता डिगो की 24वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ वार्ड नंबर 27 स्थित शोला बाबा देव स्थान से हुआ। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान रामधन सैनी, कमलेश बंजारा, भागचंद, गोपाल, विष्णु एवं प्रकाश सैनी सहित अन्य समिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और भक्तजन मौजूद रहे।
    2
    लालसोट: ब्याई माता की 24वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
जय ज्वाला जोबनेर सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को ब्याई माता डिगो की 24वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ वार्ड नंबर 27 स्थित शोला बाबा देव स्थान से हुआ। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 
इस दौरान रामधन सैनी, कमलेश बंजारा, भागचंद, गोपाल, विष्णु एवं प्रकाश सैनी सहित अन्य समिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और भक्तजन मौजूद रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्तों का उमड़ा जन सैलाब : हर हर महादेव
    1
    सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्तों  का उमड़ा जन सैलाब : हर हर महादेव
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बामनवास की सड़कों पर दौड़ी विकास की नई उम्मीद, रोडवेज बस सेवा शुरू होते ही जश्न का माहौल बामनवास, सवाई माधोपुर: लंबे समय से जयपुर के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे बामनवास क्षेत्र के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस नई सुविधा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं, व्यापारियों, मरीजों तथा आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बस सेवा शुरू होने को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई बस के बामनवास पहुंचने पर पंचायत समिति रोड, पट्टी खुर्द पर स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक चालक और परिचालक का फूलमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राकेश मीणा, रोहित मीणा (गौ सेवक), राजेंद्र मीणा, मनीष मीणा, गोलू बामनवास, कल्लू सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र के लिए और भी नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। नई सेवा के शुभारंभ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। @sudeepkumar0392
    2
    बामनवास की सड़कों पर दौड़ी विकास की नई उम्मीद, रोडवेज बस सेवा शुरू होते ही जश्न का माहौल
बामनवास, सवाई माधोपुर:
लंबे समय से जयपुर के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे बामनवास क्षेत्र के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस नई सुविधा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं, व्यापारियों, मरीजों तथा आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बस सेवा शुरू होने को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई बस के बामनवास पहुंचने पर पंचायत समिति रोड, पट्टी खुर्द पर स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक चालक और परिचालक का फूलमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राकेश मीणा, रोहित मीणा (गौ सेवक), राजेंद्र मीणा, मनीष मीणा, गोलू बामनवास, कल्लू सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र के लिए और भी नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। नई सेवा के शुभारंभ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
@sudeepkumar0392
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • महापंचायत गावड़ा मीणा की सावन भूमि पर 84 गांव डाक क्षेत्र महापंचायत गांव बड़ा मीणा की पावन भूमि 84 डांग क्षेत्र बिहार स्वागत मा समारोह गाड़ी मीणा समाज संस्कृति कार्यक्रम खूबसूरत नजारा देखा भाई क्या-क्या तरीके से स्वागतकिया
    1
    महापंचायत गावड़ा मीणा की सावन भूमि पर 84 गांव डाक क्षेत्र 
महापंचायत गांव बड़ा मीणा की पावन भूमि 84 डांग क्षेत्र बिहार स्वागत मा समारोह गाड़ी मीणा समाज संस्कृति कार्यक्रम खूबसूरत नजारा देखा भाई क्या-क्या तरीके से स्वागतकिया
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • दौसा सैंथल उपखंड क्षेत्र में देवस्थान विभाग के निर्देशो पर सावन महीने में सोमवार को सैंथल उपखंड अधिकारी नव ज्योति कांवरिया ने किया शिव जी का रुद्राभिषेक आज सैथल कस्बे में स्थित नदी वाले महादेव जी मंदिर पर सावन मास के पवित्र महीने एवं आज सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सैंथल उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया सहित ग्राम विकास अधिकारी राजवीर सिंह तंवर एवं सैंथल सरपंच कांता देवी मामोडिया ने भाग लिया इस दौरान सैंथल उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा एवं देव संस्थान विभाग के द्वारा सभी अधिकारियों को शिवजी का रुद्राभिषेक करने के निर्देश दिए गए थे उन्हें निर्देशों की पालना करते हुए आज सैंथल में नदी वाले महादेव जी मंदिर पर ग्रामीणों के साथ रुद्राभिषेक किया और क्षेत्र में अमन चैन व शांति की मन्नतें मांगी इस दौरान सैकड़ो ग्रामीणों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने में उपखंड अधिकारी का सहयोग किया इस दौरान गिर्राज प्रसाद मीणा हनुमान सहाय,महादेव सैनी, कमलेश सैनी, कुंडल मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर , लक्ष्मण योगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
    2
    दौसा 
सैंथल उपखंड क्षेत्र में देवस्थान विभाग के निर्देशो पर  सावन महीने में सोमवार को सैंथल उपखंड अधिकारी नव ज्योति कांवरिया ने किया शिव जी का रुद्राभिषेक 
आज सैथल कस्बे में स्थित नदी वाले महादेव जी मंदिर पर सावन मास के पवित्र महीने एवं आज सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया 
इस दौरान रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सैंथल उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया सहित ग्राम विकास अधिकारी राजवीर सिंह तंवर एवं सैंथल सरपंच कांता देवी मामोडिया ने भाग लिया 
इस दौरान सैंथल उपखंड अधिकारी नवज्योति कांवरिया ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा एवं देव संस्थान विभाग के द्वारा सभी अधिकारियों को शिवजी का रुद्राभिषेक करने के निर्देश दिए गए थे उन्हें निर्देशों की पालना करते हुए आज सैंथल में नदी वाले महादेव जी मंदिर पर ग्रामीणों के साथ रुद्राभिषेक किया 
और क्षेत्र में अमन चैन व शांति की मन्नतें मांगी 
इस दौरान सैकड़ो ग्रामीणों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने में उपखंड अधिकारी का सहयोग किया 
इस दौरान गिर्राज प्रसाद मीणा हनुमान सहाय,महादेव सैनी, कमलेश सैनी, कुंडल मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर , लक्ष्मण योगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्ति में सराबोर हुआ लालसोट, मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ लालसोट, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन माह के पहले सोमवार पर शहर के पंचेश्वर नाथ, चंदेश्वर नाथ, घाटेश्वर नाथ और कृपा सागर शिव मंदिरों सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा व पुष्प अर्पित किए तथा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    3
    सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्ति में सराबोर हुआ लालसोट, मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ लालसोट, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन माह के पहले सोमवार पर शहर के पंचेश्वर नाथ, चंदेश्वर नाथ, घाटेश्वर नाथ और कृपा सागर शिव मंदिरों सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा व पुष्प अर्पित किए तथा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • मंगलेश्वर नाथ महादेव से निकली भव्य कलशयात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचेश्वर नाथ मंदिर शिखर पर विराजमान हुआ कलश लालसोट। गोबरया पाड़ा स्थित मंगलेश्वर नाथ महादेव मंदिर से सोमवार को गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पर्वतीय तलहटी में स्थित पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंची। यहां आचार्य राम खांडल एवं चीणी पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर विधि-विधान से शिखर कलश की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में यजमान चिरंजीलाल, हरिओम, सोनू एवं मोनू झुआरिका सहित सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    4
    मंगलेश्वर नाथ महादेव से निकली भव्य कलशयात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचेश्वर नाथ मंदिर शिखर पर विराजमान हुआ कलश
लालसोट। गोबरया पाड़ा स्थित मंगलेश्वर नाथ महादेव मंदिर से सोमवार को गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पर्वतीय तलहटी में स्थित पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंची। यहां आचार्य राम खांडल एवं चीणी पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर विधि-विधान से शिखर कलश की स्थापना की गई।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में यजमान चिरंजीलाल, हरिओम, सोनू एवं मोनू झुआरिका सहित सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_Rakesh sharma
    Rakesh sharma
    Software Developer लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जयपुर में यूजीसी रोल बैक UGC roll back को लेकर महिपाल सिंह मकराना करनी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन।
    1
    जयपुर में यूजीसी रोल बैक UGC roll back को लेकर महिपाल सिंह मकराना करनी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.