बामनवास की सड़कों पर दौड़ी विकास की नई उम्मीद, रोडवेज बस सेवा शुरू होते ही जश्न का माहौल बामनवास, सवाई माधोपुर: लंबे समय से जयपुर के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे बामनवास क्षेत्र के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस नई सुविधा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं, व्यापारियों, मरीजों तथा आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बस सेवा शुरू होने को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई बस के बामनवास पहुंचने पर पंचायत समिति रोड, पट्टी खुर्द पर स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक चालक और परिचालक का फूलमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राकेश मीणा, रोहित मीणा (गौ सेवक), राजेंद्र मीणा, मनीष मीणा, गोलू बामनवास, कल्लू सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र के लिए और भी नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। नई सेवा के शुभारंभ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। @sudeepkumar0392
बामनवास की सड़कों पर दौड़ी विकास की नई उम्मीद, रोडवेज बस सेवा शुरू होते ही जश्न का माहौल बामनवास, सवाई माधोपुर: लंबे समय से जयपुर के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे बामनवास क्षेत्र के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस नई सुविधा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं, व्यापारियों, मरीजों तथा आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बस सेवा शुरू होने को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई बस के बामनवास
पहुंचने पर पंचायत समिति रोड, पट्टी खुर्द पर स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक चालक और परिचालक का फूलमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राकेश मीणा, रोहित मीणा (गौ सेवक), राजेंद्र मीणा, मनीष मीणा, गोलू बामनवास, कल्लू सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र के लिए और भी नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। नई सेवा के शुभारंभ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। @sudeepkumar0392
- बामनवास की सड़कों पर दौड़ी विकास की नई उम्मीद, रोडवेज बस सेवा शुरू होते ही जश्न का माहौल बामनवास, सवाई माधोपुर: लंबे समय से जयपुर के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे बामनवास क्षेत्र के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जयपुर–बामनवास–गंगापुर सिटी रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस नई सुविधा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं, व्यापारियों, मरीजों तथा आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बस सेवा शुरू होने को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई बस के बामनवास पहुंचने पर पंचायत समिति रोड, पट्टी खुर्द पर स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक चालक और परिचालक का फूलमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राकेश मीणा, रोहित मीणा (गौ सेवक), राजेंद्र मीणा, मनीष मीणा, गोलू बामनवास, कल्लू सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल के लिए राजस्थान रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र के लिए और भी नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। नई सेवा के शुभारंभ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। @sudeepkumar03922
- कोटा मंडल वाणिज्य प्रबंधक का औचक टिकट जांच अभियान 34 यात्रियों पर 25,545 का जुर्माना कोटा -शामगढ़ खंड में नई दिल्ली डॉक्टर अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई कार्रवाई जन विश्वास अधिनियम 2026 के बढे जुर्मानो की भी दी गई जानकारी1
- विधायक मीणा के जन्मदिन पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की रणनीति, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पिंटू मीणा लालसोट। भारतीय जनता पार्टी मंडल लालसोट देहात की मासिक संगठनात्मक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष रामसिंह कांकरिया की अध्यक्षता में स्व. मूलचंद कॉलेज में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा तथा विधायक रामबिलास मीणा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित "हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम" अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। बैठक के दौरान खटवा निवासी पिंटू मीणा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष रामसिंह कांकरिया एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मंडल प्रवासी नीरज, कार्यक्रम प्रभारी अनिल बैनाड़ा, जिला कार्यसमिति सदस्य सतपाल, कांजी सूरतपुरा, मंडल महामंत्री लहरी गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस खेड़ला, केदार, कैलाश शिवाजी, नरसी, भरतलाल, दीपक, बजरंगलाल, रामकिशोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- लालसोट: ब्याई माता की 24वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब जय ज्वाला जोबनेर सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को ब्याई माता डिगो की 24वीं विशाल ध्वजा पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ वार्ड नंबर 27 स्थित शोला बाबा देव स्थान से हुआ। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान रामधन सैनी, कमलेश बंजारा, भागचंद, गोपाल, विष्णु एवं प्रकाश सैनी सहित अन्य समिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और भक्तजन मौजूद रहे।2
- महापंचायत गावड़ा मीणा की सावन भूमि पर 84 गांव डाक क्षेत्र महापंचायत गांव बड़ा मीणा की पावन भूमि 84 डांग क्षेत्र बिहार स्वागत मा समारोह गाड़ी मीणा समाज संस्कृति कार्यक्रम खूबसूरत नजारा देखा भाई क्या-क्या तरीके से स्वागतकिया1
- कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर शिवालय में उमड़ी आस्था दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर सावन के पावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव दांतली के श्रद्धालुओं ने नारायणी माता धाम से गंगाजल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। रविवार को रवाना हुआ 20 से अधिक कांवड़ियों का जत्था सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष के बीच गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। डीजे पर गूंजते शिव भजनों और भक्तों के उत्साह के बीच कांवड़ यात्रा पूरे गांव से होकर दांतली वाले शिवजी मंदिर पहुंची। यहां आचार्य के सान्निध्य में रुद्रपाठ के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं का गंगाजल से अभिषेक कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 20 से अधिक श्रद्धालु रविवार को नारायणी माता धाम से गंगाजल लेने रवाना हुए थे। यात्रा में अनिल सैन, पुरोहिताकाबास गिल्लू, संजय शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुलदीप पांचाल, बिट्टू, आरूष, चिंटू चौधरी, मनुराज बंजारा सहित अनेक कांवड़िए शामिल रहे। गांव में कांवड़ यात्रा के पहुंचते ही "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।2
- सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्ति में सराबोर हुआ लालसोट, मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ लालसोट, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन माह के पहले सोमवार पर शहर के पंचेश्वर नाथ, चंदेश्वर नाथ, घाटेश्वर नाथ और कृपा सागर शिव मंदिरों सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा व पुष्प अर्पित किए तथा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।3
- डीग के मावई गांव में मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, महिला की गोली मारकर हत्या राजस्थान के डीग जिले के मावई गांव में एक मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प के दौरान एक महिला को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच फायरिंग की घटना हुई, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह मामूली कहासुनी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। #VKNewsRajasthan #BreakingNews #Deeg #Rajasthan #CrimeNews #MawaiVillage #PoliceInvestigation #LawAndOrder #HindiNews #LatestNews1