Shuru
Apke Nagar Ki App…
अहमदाबाद में #CWG2030 की ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ हो गया है ग्लासगो में आयोजित #CWG2026 के सफल समापन के पश्चात कॉमनवेल्थ गेम्स ध्वज भारत को सौंपा जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व, विश्वास और नए संकल्प का ऐतिहासिक क्षण है। इसके साथ ही अहमदाबाद में #CWG2030 की ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में भारत ने खेल अवसंरचना, सुशासन और विश्वस्तरीय आयोजन क्षमता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित की हैं। आज विश्व का भारत पर बढ़ता विश्वास उनके सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि #CWG2030 भारत की खेल प्रतिभा, संगठनात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक वैभव का अभूतपूर्व उत्सव बनेगा।
भरत सिंह मीणा सरमथुरा
अहमदाबाद में #CWG2030 की ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ हो गया है ग्लासगो में आयोजित #CWG2026 के सफल समापन के पश्चात कॉमनवेल्थ गेम्स ध्वज भारत को सौंपा जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व, विश्वास और नए संकल्प का ऐतिहासिक क्षण है। इसके साथ ही अहमदाबाद में #CWG2030 की ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में भारत ने खेल अवसंरचना, सुशासन और विश्वस्तरीय आयोजन क्षमता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित की हैं। आज विश्व का भारत पर बढ़ता विश्वास उनके सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि #CWG2030 भारत की खेल प्रतिभा, संगठनात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक वैभव का अभूतपूर्व उत्सव बनेगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सावन मास का पहला सोमवार आज, भोले के मंदिरों पर दिखाई दे रही विशेष श्रद्धा, बाड़ी ब्रेकिंग :- सावन मास का पहला सोमवार आज, भोले के मंदिरों पर दिखाई दे रही विशेष श्रद्धा, भूतेश्वर महादेव पर उमड़ी भक्तों की भीड़, कमलेश्वर महादेव पर नगर पालिका ने कराया रुद्धाभिषेक, हर मन्दिर पर भोले के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़, भूतेश्वर पर लगी लंबी लाइन।1
- ब्रेकिंग दतिया दतिया उप चुनाव में कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को जीत के बाद दिया प्रमाणपत्र, और देखिए क्या बोलें दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे1
- जहांनगर मोरडा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदारों का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन टोडाभीम के जहांनगर मोरडा में स्मार्ट मीटर का लोगों ने विरोध किया है। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदारों का ग्रामीणों ने विरोध जताकर, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। लोगों ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि स्मार्ट मीटर कई नुकसान है, लोगों ने कहा किसी भी कीमत में गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगे दिए जाएगे।लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।1
- पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 को सन्नी रिसोर्ट में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक..... हिंडौन सिटी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली की ओर से आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे करौली रोड स्थित सन्नी रिसॉर्ट में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट (पार्षद) ने बताया कि बैठक में जिलेभर के कांग्रेस जनप्रतिनिधि, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार के निर्देश पर आयोजित होने वाली बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, पूर्व मंत्री रमेश मीणा,हिंडौन विधायक श्रीमती अनीता जाटव, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सैफ लोधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। सभी वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों को लेकरअल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। अब्दुल मुगनी खान ने जिले के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों,अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत समिति, जिला परिषद, नगरपालिका एवं नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।1
- 🌧️🙏 इंद्र देव से हमारी विनम्र प्रार्थना 🙏🌧️ श्योपुर जिले में इस वर्ष बरसात की बहुत कमी है। सभी किसान भाई-बहन चिंतित हैं। खेत सूखे पड़े हैं, नदी-नाले खाली हैं और जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण बोरवेल का पानी भी कम होता जा रहा है। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई, तो आने वाला समय खेती, पशुपालन और आम जनजीवन के लिए कठिन हो सकता है। हे इंद्र देव! हमारी पुकार सुनिए। अपने आशीर्वाद से श्योपुर की धरती पर अच्छी वर्षा कीजिए, ताकि खेत फिर से लहलहा उठें, जल स्रोत भर जाएँ और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आए। 🌾 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से यही प्रार्थना है कि सभी किसानों की मेहनत सफल हो और हर घर में खुशहाली आए। 🙏 जय किसान • जय जल • जय प्रकृति 🙏 #Sheopur #Rain #SaveWater #Farmers #MadhyaPradesh #BalluTeaStall1
- निहालगंज पुलिस धौलपुर थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, एवं अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सो@#सा@#इ@#टी और ब्लड डोनर शुभम शिवहरे का आभार जताया धन्यवाद ज्ञापित किया *निहालगंज थाना पुलिस धौलपुर और अग्रवाल फ़ाउंडेशन हेल्प सोसायटी बाड़ी के सहयोग से मरीज़ माया को मिला जीवनदान* *बाड़ी से धौलपुर जाकर शुभम् शिवहरे ने किया ए नेगेटिव रक्तदान मरीज़ की बचायी जान* ऐक्सीडेंट केस में निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ माया को ए नेगेटिव ब्लड की ज़रूरत थी धौलपुर की किसी भी blood बैंक में ये ब्लड ग्रुप नहीं होने के कारण मरीज़ के परिजन बहुत परेशान थे परिजन अपनी माता माया देवी के लिए 2 दिन से रक्त की तलाश में थे रक्त ना मिलने पर निहालगंज थाना धौलपुर के सोशल मीडिया पेज पर मैसेज कर रक्त की मदद के लिए लगाई गुहार, मेसेज में लिखा [ please help me sir ] मेरी माता जी का 31/7/26 को एक्सीडेंट हो जाने के कारण बब्लड बहुत निकल गया है डॉक्टर ने अर्जेंट ब्लड अरेंज करने की बोला है ए नेगेटिव ब्लड धौलपुर जिले की किसी भी ब्लड बैंक में नहीं है, मरीज के परिजनों के द्वारा या मैसेज पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर की सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर मैसेज कर मदद मांगी मैसेज को देखो थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए मानवता के नाते मैसेज को सीरियस लिया करीब रात्रि 10:00 बजे मरीज के पुत्र से मोबाइल पर संपर्क कर जानकारी लिए एवं मदद का पूरा भरोसा दिया थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने अपने स्टाफ एवं आमजन से सहयोग मांगा इस बीच अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी से भी ए नेगेटिव रक्त के लिए सहयोग मांगा अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसाइटी के संस्थापक रोहित मंगल ने अपनी टीम के एक डोनर को पहुंचा कर मरीज को A negative ब्लड उपलब्ध कराया जब दोनों रक्तदान करने पहुंचे तब स्वयं निहालगंज थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ब्लड डोनर का हौसला आपजाइ करने के लिए उनके साथ रहे एवं अंत में रक्तदाता को सकुशल अपनी गाड़ी में बिठाकर बस तक पहुंचाया इस बीच मैरिज माया देवी के पुत्र ने निहालगंज पुलिस धौलपुर थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, एवं अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सो@#सा@#इ@#टी और ब्लड डोनर शुभम शिवहरे का आभार जताया धन्यवाद ज्ञापित किया मरीज माया देवी के पुत्र का सन्देश जय श्री कृष्णा 🙏🙏 आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर जी आपके लिए जितने शब्द बोलो उतने कम है। आपने इतनी मदद की हमारी, शायद कोई अपना नहीं करता जितनी आपने की है। उन का भी धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने ब्लड डोनेट किया साथ में कोतवाल साहब जी हमारे साथ खड़े रहे।आज उन्होंने प्रूफ कर दिया कि हर पुलिस वाले एक जैसे नहीं होते। मेने बहुत पुलिस वालों को देखा है । लेकिन इन के जैसे नहीं देखा। जिन्होंने खुद जी जान लगा दी ब्लडअरेंज करने के लिए।🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- शहर में कांग्रेस ब्लॉक की बैठक हुई आयोजित विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडवैक करौली शहल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली शहर एवं देहात की बैठक कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।सोमवार दोपहर 2 बजे आयोजित बैठक में करौली विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक लिया।पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिताऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी उन्होंने कहा कि समय काफी कम है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और अच्छे पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने कांग्रेस पार्टी का शहर में बोर्ड बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में भारी रोष है मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध कि अभी से आमजनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करे।इस दौरान भूपेन्द्र भारद्वाज महेन्द्र सुरोठिया राम गिलास जाटव अबरार काजी प्रेम सिंह माली पूर्व उप सभापति सुनील सैनी बीएल बैरवा थान सिंह डांगुर अब्दुल गफ्फार खान रिजवान खान कुंजी लाल मीना रघुराज मीना शहाबुद्दीन खान अफजाल कुरैशी पूर्व पार्षद मजीद खान संदीप डागर दुर्जन सिंह चरण लाल माली .उम्मेद सिंह विश्वेंद्र सिंह जाट महेश मीना राजा धोबी हीरा सिंह माली मोहर सिंह माली मन्नू लाल माली मोनू बाल्मिकी लोकेश कंजौली सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- श्रावण के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश से भीगा शहर, जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की आफत..... हिंडौन सिटी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसके चलते श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिरों में उमड़ी भीड़, रास्तों पर लोगों की आवाजाही हुई कम : सावन के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन सुबह से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने कटरा बाजार, मंडावरा रोड, अस्पताल रोड़, तहसील रोड, तहसील कार्यालय, शीतला चौराहा आदि प्रमुख बाजार और रास्तों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन बंद होने के कारण लोगों को अपने वाहन पैदल खींचने पड़े। नाले-नालियों की सफाई पर उठे सवाल: हर साल मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन दिनभर हुई रिमझिम बारिश में ये दावे हवा होते दिखाई दिए। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल गया। शहर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को मानसून पूर्व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए था ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़ती। 4
- हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती हिण्डौन। मंडावरा रोड पर जलभराव को लेकर भूख हड़ताल ज़ारी पांचवें दिन बिगड़ी तबीयत बिष्णु प्रजापत अस्पताल में भर्ती1