पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 को सन्नी रिसोर्ट में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक..... हिंडौन सिटी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली की ओर से आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे करौली रोड स्थित सन्नी रिसॉर्ट में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट (पार्षद) ने बताया कि बैठक में जिलेभर के कांग्रेस जनप्रतिनिधि, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार के निर्देश पर आयोजित होने वाली बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, पूर्व मंत्री रमेश मीणा,हिंडौन विधायक श्रीमती अनीता जाटव, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सैफ लोधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। सभी वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों को लेकरअल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। अब्दुल मुगनी खान ने जिले के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों,अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत समिति, जिला परिषद, नगरपालिका एवं नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 को सन्नी रिसोर्ट में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक..... हिंडौन सिटी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली की ओर से आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे करौली रोड स्थित सन्नी रिसॉर्ट में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट (पार्षद) ने बताया कि बैठक में जिलेभर के कांग्रेस जनप्रतिनिधि, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार के निर्देश पर आयोजित होने वाली बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, पूर्व मंत्री रमेश मीणा,हिंडौन विधायक श्रीमती अनीता जाटव, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सैफ लोधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। सभी वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों को लेकरअल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। अब्दुल मुगनी खान ने जिले के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों,अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत समिति, जिला परिषद, नगरपालिका एवं नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
- श्रावण के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश से भीगा शहर, जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की आफत..... हिंडौन सिटी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दिन भर रुक-रुक कर हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसके चलते श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिरों में उमड़ी भीड़, रास्तों पर लोगों की आवाजाही हुई कम : सावन के पहले सोमवार के अवसर पर तड़के से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, लेकिन सुबह से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने कटरा बाजार, मंडावरा रोड, अस्पताल रोड़, तहसील रोड, तहसील कार्यालय, शीतला चौराहा आदि प्रमुख बाजार और रास्तों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन बंद होने के कारण लोगों को अपने वाहन पैदल खींचने पड़े। नाले-नालियों की सफाई पर उठे सवाल: हर साल मानसून से पहले जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन दिनभर हुई रिमझिम बारिश में ये दावे हवा होते दिखाई दिए। नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल गया। शहर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को मानसून पूर्व सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए था ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा न झेलनी पड़ती। 4
- आज दिनांक 3 अगस्त सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली शहर एवं देहात की मीटिंग कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई मीटिंग में करौली विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक लिया पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड़ ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिताऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी उन्होंने कहा कि समय काफी कम है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और अच्छे पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने कांग्रेस पार्टी का शहर में बोर्ड बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की अपील की उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में भारी रोष है मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध कि अभी से आमजनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का काम करना है इस अवसर पर1
- जहांनगर मोरडा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदारों का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन टोडाभीम के जहांनगर मोरडा में स्मार्ट मीटर का लोगों ने विरोध किया है। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदारों का ग्रामीणों ने विरोध जताकर, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है। लोगों ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि स्मार्ट मीटर कई नुकसान है, लोगों ने कहा किसी भी कीमत में गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगे दिए जाएगे।लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।1
- सरकारी विद्यालय मे घुसा कोबरा : मचा हड़कंप : किया गया रेस्क्यू1
- झालावाड़ हादसे से भी नहीं लिया सबक! रसीदपुर के जर्जर निजी स्कूल में बच्चों की जान खतरे में रसीदपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच रसीदपुर स्थित विशाल सेंट्रल सेकेंडरी स्कूल के जर्जर कमरों में बच्चों से पढ़ाई कराए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय की छतों से पानी टपक रहा है और कमरों में पानी भरने जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके बावजूद स्कूल का संचालन जारी है, जिससे मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से तत्काल विद्यालय भवन का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से मांग: जिला कलेक्टर दौसा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उपखंड अधिकारी महवा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर भवन की जांच कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।2
- घूमना गांव के माधो सागर बांध में एक साथ में दिखाई दिए दो पैंथर ग्रामीणों में डर सिकराय उपखंड क्षेत्र के घूमने गांव में पिछले कई दिनों से पैंथर का मूवमेंट लगातार देखा जा रहा है बीती रात को भी एक साथ में दो पैंथर दिखाई दिए हैं जिसके बाद लोगों में डर बना हुआ है देर रात तक खेतों की रखवाली करते हैं किसान जिनको भी डर लगा रहता है।1
- करौली स्काउट-गाइड ने नशामुक्ति की ली शपथ राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्काउट-गाइड भवन में 1 से 5 अगस्त तक आयोजित राज्यपाल पुरस्कार स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा एवं तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार करौली जिले के लिए 1 से 5 अगस्त तक राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन प्रेमराज मीणा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रवेश स्तर से लेकर राज्यपाल पुरस्कार तक के संपूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी स्काउट-गाइड को प्रदान की जा रही है। शिविर संचालक प्रेमराज मीणा ने बताया कि शिविर में करौली जिले के लगभग 80 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को पायनियरिंग विषय में विभिन्न प्रकार की गांठें (Knots), लशिंग (Lashing) तथा रस्सी के सिरों को स्थायी करने की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व शिविरार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा, दिशा ज्ञान, चिन्ह, सैल्यूट, हाथ मिलाना, ध्वज गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगान तथा स्काउट-गाइड आंदोलन के इतिहास की भी जानकारी प्रदान की जा चुकी है। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से सभी स्काउट-गाइड को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से नशा नहीं करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक शिविर संचालकों एवं प्रशिक्षण काउंसलर्स ने कहा कि "नशा, नाश की जड़ है।" नशे से व्यक्ति के तन, मन और धन तीनों का नुकसान होता है तथा उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए प्रत्येक स्काउट-गाइड का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशामुक्त रहे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम में रोवर लीडर तेजस गिरी, धर्मराज गुर्जर, राष्ट्रपति रोवर मान प्रकाश शर्मा, राज्यपाल पुरस्कार रोवर केशव शर्मा सहित स्काउट-गाइड स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।2
- हिंडौन -खरेटा मार्ग की हालत जर्जर: दो-दो फीट गहरे गड्ढों से हादसे आम, 2022-23 में बनी सड़क 5 साल की गारंटी से पहले ही उखड़ी.... हिंडौन सिटी। हिंडौन-खरेटा मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर जगह-जगह दो-दो फीट के गहरे और जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं,जिससे राहगीरों,वाहन चालकों, शिक्षिकाओं और स्कूली बच्चों का गुजरना दूभर हो गया है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चें इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों और राहगीरों में सड़क की इस दुर्दशा को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। 5 साल की गारंटी, निर्माण के तुरंत बाद गिट्टियां बिखरीं : नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कार्यकारी एजेंसी आर एस ए एम बी के संवेदक बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 13 अगस्त वर्ष 2022 में शुरू किया था,जो 10 जून 2023 को पूर्ण हो गया था। नियमानुसार, संवेदक और संबंधित विभाग के पास इस सड़क की 5 साल की गारंटी अवधि है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह सड़क 5 साल तो दूर, निर्माण के तुरंत बाद ही उखड़ने लग गई। समय से पहले ही सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर हो चुकी है। स्कूली बच्चों व शिक्षिकाओं के लिए बना मुसीबत : इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षिकाएं और दैनिक यात्री गुजरते हैं। बारिश में सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई न देने से अक्सर साइकिल और बाइक सवार संतुलन खोकर गिर जाते हैं। सड़क पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगा रहता है। कई बार बच्चे और अध्यापिकाएं गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष सैनी ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को पत्र भेजकर गारंटी पीरियड के तहत संवेदक और संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क का जल्द सुदृढ़ीकरण अथवा पुनर्निर्माण कराया जाने की मांग की है।4
- शहर में कांग्रेस ब्लॉक की बैठक हुई आयोजित विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडवैक करौली शहल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली शहर एवं देहात की बैठक कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई।सोमवार दोपहर 2 बजे आयोजित बैठक में करौली विधान सभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को लेकर फीडबैक लिया।पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिताऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी उन्होंने कहा कि समय काफी कम है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और अच्छे पार्टी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने और ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने कांग्रेस पार्टी का शहर में बोर्ड बनाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में भारी रोष है मेरा आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध कि अभी से आमजनता के बीच में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करे।इस दौरान भूपेन्द्र भारद्वाज महेन्द्र सुरोठिया राम गिलास जाटव अबरार काजी प्रेम सिंह माली पूर्व उप सभापति सुनील सैनी बीएल बैरवा थान सिंह डांगुर अब्दुल गफ्फार खान रिजवान खान कुंजी लाल मीना रघुराज मीना शहाबुद्दीन खान अफजाल कुरैशी पूर्व पार्षद मजीद खान संदीप डागर दुर्जन सिंह चरण लाल माली .उम्मेद सिंह विश्वेंद्र सिंह जाट महेश मीना राजा धोबी हीरा सिंह माली मोहर सिंह माली मन्नू लाल माली मोनू बाल्मिकी लोकेश कंजौली सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1