logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना

5 hrs ago
user_कुंजेला की समस्या
कुंजेला की समस्या
Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
5 hrs ago

आदिवासी दिवस की फुल तैयारी कौन देखो भाई क्या रैली निकाल रही हैआज से आदिवासी दिवस के दिन दौसा में मासूम शर्मा का एंट्री होने वाली है सभी भाई 9 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या मेंबना

More news from Dausa and nearby areas
  • कई दिनों बाद क्षेत्र में हुई बारिश गर्मी से मिली लोगों को राहत तो किसानों को भी वह फायदा सिकराव खंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन आज वही बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है और बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है क्योंकि अब खरीफ की फसल खेतों में लगी हुई है खरीफ की फसल को बरसात से ही पानी मिलता है ऐसे में किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है।
    1
    कई दिनों बाद क्षेत्र में हुई बारिश गर्मी से मिली लोगों को राहत तो किसानों को भी वह फायदा
सिकराव खंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन आज वही बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है और बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है क्योंकि अब खरीफ की फसल खेतों में लगी हुई है खरीफ की फसल को बरसात से ही पानी मिलता है ऐसे में किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    17 hrs ago
  • मंडावरा रोड पर जलभराव और गंदगी के खिलाफ भूख हड़ताल : तबीयत बिगड़ने पर विष्णु प्रजापति आईसीयू में भर्ती, घुटनों तक भरे पानी से गुजरी शव यात्रा.... ​हिंडौन सिटी। शहर के मंडावरा रोड क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त जलभराव और गंदगी की विकराल समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन का अड़ियल और उदासीन रवैया लगातार गहराता जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक टीम विधानसभा के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य अचानक अधिक बिगड़ने पर उन्हें सोमवार देर रात जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार भूखे रहने के कारण विष्णु प्रजापति को शारीरिक कमजोरी है। ऐसे में ड्रिप के माध्यम से उन्हें ग्लूकोज दिया जा रहा है। फिलहाल भर्ती युवक का स्वास्थ्य सामान्य है और बीपी, शुगर भी नॉर्मल है। ​दूसरी ओर क्षेत्र में व्याप्त जलभराव ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव की इस भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक स्थानीय नागरिक के निधन के बाद उनकी शव यात्रा को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजारना पड़ा। यह दृश्य न केवल संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक दावों की पोल भी खोलता है। ​मंडावरा रोड के निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और उपखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश का पानी और सीवरेज का कचरा सड़कों पर ही जमा हो जाता है। मंडावरा रोड़ पर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ​विष्णु प्रजापति का स्पष्ट कहना है कि जब तक नगर परिषद प्रशासन जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकालता तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद छठवें दिन विष्णु प्रजापति ने संकल्प व्यक्त किया है कि उनका अनशन अस्पताल के बिस्तर से भी जारी रहेगा। ​प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब केवल थोथे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर काम चाहिए।
    1
    मंडावरा रोड पर जलभराव और गंदगी के खिलाफ भूख हड़ताल : तबीयत बिगड़ने पर विष्णु प्रजापति आईसीयू में भर्ती, घुटनों तक भरे पानी से गुजरी शव यात्रा....
​हिंडौन सिटी। शहर के मंडावरा रोड क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त जलभराव और गंदगी की विकराल समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन का अड़ियल और उदासीन रवैया लगातार गहराता जा रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक टीम विधानसभा के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य अचानक अधिक बिगड़ने पर उन्हें सोमवार देर रात जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार भूखे रहने के कारण विष्णु प्रजापति को शारीरिक कमजोरी है। ऐसे में ड्रिप के माध्यम से उन्हें ग्लूकोज दिया जा रहा है। फिलहाल भर्ती युवक का स्वास्थ्य सामान्य है और बीपी, शुगर भी नॉर्मल है। ​दूसरी ओर क्षेत्र में व्याप्त जलभराव ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव की इस भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में एक स्थानीय नागरिक के निधन के बाद उनकी शव यात्रा को घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजारना पड़ा। यह दृश्य न केवल संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक दावों की पोल भी खोलता है। ​मंडावरा रोड के निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और उपखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे बारिश का पानी और सीवरेज का कचरा सड़कों पर ही जमा हो जाता है। मंडावरा रोड़ पर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ​विष्णु प्रजापति का स्पष्ट कहना है कि जब तक नगर परिषद प्रशासन जलभराव का स्थायी समाधान नहीं निकालता तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद छठवें दिन विष्णु प्रजापति ने संकल्प व्यक्त किया है कि उनका अनशन अस्पताल के बिस्तर से भी जारी रहेगा। ​प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब केवल थोथे आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर काम चाहिए।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • हिण्डोन पंचायत समिति में लोग पेंशन को लेकर परेशान कमरा नंबर 33 पर नहीं कोई कर्मचारी
    1
    हिण्डोन पंचायत समिति में लोग पेंशन को लेकर परेशान कमरा नंबर 33 पर नहीं कोई कर्मचारी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    14 hrs ago
  • पानी भराव से सड़क मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त - गड्ढे दे रहे है हादसों को न्योता........... दौसा। जिले के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरनिया से काटरवाडा बाँदीकुई को जाने वाला सड़क मार्ग पर गड्ढे होने से राहगिरो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रास्ते मे पानी भराव रहने से कीचड के चलते गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों के वाहन अनियत्रिक होने से चोटिल हो जाते है, उबड़ खाबड़ रास्ते के कारण मजबूरन ग्रामवासि एक गांव का एक लम्बा फेर लेकर पिचूपाडा से बाँदीकुई की और अपना सफर तय करते हुए नजर आते है, यह मार्ग करीब ढाई दर्जन ग्रामपंचायतो से आपस मे जोड़ता है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग का पानी निकास कराएं की और कोई ध्यान नहीं है , अरनिया निवासी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की इस मार्ग से अरनिया, ढोलका, गुढ़लिया, कोलवा, नयागांव, देलाड़ी, धनावड, द्वारापूरा , किरतपुरा, मानोता , मितरवाड़ी , गादरवाडा ब्राह्मण, सहित करीब ढाई दर्जन गांव जुड़े हुए है, कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग को ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया जा चूका है, लेकिन प्रशासन के कान मे जू तक नहीं रेंग रही है,
    3
    पानी भराव से सड़क मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त - गड्ढे दे रहे है हादसों को न्योता...........  
दौसा। जिले के बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम  पंचायत अरनिया से काटरवाडा बाँदीकुई  को जाने वाला सड़क मार्ग  पर गड्ढे  होने से  राहगिरो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, रास्ते मे पानी भराव रहने से  कीचड के चलते गुजरने वाले  दुपहिया वाहन  चालकों के वाहन अनियत्रिक होने से चोटिल हो जाते है, उबड़ खाबड़ रास्ते के कारण मजबूरन ग्रामवासि एक  गांव का एक लम्बा फेर लेकर पिचूपाडा से बाँदीकुई की और अपना सफर तय करते हुए नजर आते है, यह मार्ग करीब ढाई दर्जन ग्रामपंचायतो से  आपस मे जोड़ता है, लेकिन सार्वजनिक  निर्माण विभाग का पानी निकास कराएं की और कोई ध्यान नहीं है ,                                                    अरनिया निवासी  कैलाश  विजयवर्गीय ने बताया की इस मार्ग से  अरनिया, ढोलका, गुढ़लिया,  कोलवा, नयागांव, देलाड़ी, धनावड, द्वारापूरा , किरतपुरा, मानोता , मितरवाड़ी , गादरवाडा ब्राह्मण, सहित करीब ढाई दर्जन गांव जुड़े हुए है, कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग  को ग्रामीणों  द्वारा अवगत कराया जा चूका है, लेकिन प्रशासन के कान मे जू तक नहीं रेंग रही है,
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना
विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सरकारी विद्यालय मे घुसा कोबरा : मचा हड़कंप : किया गया रेस्क्यू
    1
    सरकारी विद्यालय मे घुसा कोबरा : मचा हड़कंप : किया गया रेस्क्यू
    user_EXIT NEWS
    EXIT NEWS
    Video editing service सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 को सन्नी रिसोर्ट में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक..... हिंडौन सिटी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली की ओर से आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे करौली रोड स्थित सन्नी रिसॉर्ट में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट (पार्षद) ने बताया कि बैठक में जिलेभर के कांग्रेस जनप्रतिनिधि, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार के निर्देश पर आयोजित होने वाली बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, पूर्व मंत्री रमेश मीणा,हिंडौन विधायक श्रीमती अनीता जाटव, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सैफ लोधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। सभी वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों को लेकरअल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। अब्दुल मुगनी खान ने जिले के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों,अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत समिति, जिला परिषद, नगरपालिका एवं नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
    1
    पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 को सन्नी रिसोर्ट में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक.....
हिंडौन सिटी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग करौली की ओर से आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे करौली रोड स्थित सन्नी रिसॉर्ट में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के करौली जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट (पार्षद) ने बताया कि बैठक में जिलेभर के कांग्रेस जनप्रतिनिधि, अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीति तैयार करना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार के निर्देश पर आयोजित होने वाली बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, पूर्व मंत्री रमेश मीणा,हिंडौन विधायक श्रीमती अनीता जाटव, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सैफ लोधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। सभी वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों को लेकरअल्पसंख्यक  विभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे तथा संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। अब्दुल मुगनी खान ने जिले के सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों,अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत समिति, जिला परिषद, नगरपालिका एवं नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बरसात से गंगापुर सिटी तरबतर, लोगों को गर्मी से मिली राहत मंगलवार को गंगापुर सिटी में हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व तेज गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को कुछ स्थानों पर परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। किसानों ने भी अच्छी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताते हुए संतोष व्यक्त किया। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में आगामी दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
    1
    बरसात से गंगापुर सिटी तरबतर, लोगों को गर्मी से मिली राहत
मंगलवार को गंगापुर सिटी में हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व तेज गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को कुछ स्थानों पर परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया।
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। किसानों ने भी अच्छी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताते हुए संतोष व्यक्त किया। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में आगामी दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Grain Shop सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जल भराव की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे विष्णु प्रजापत की बिगडी तबीयत नगर परिषद ने नहीं ली सुध जिला अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी हिंडौन शहर में जल भराव की समस्या के चलते मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है।जल भराव की समस्या को लेकर पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे विष्णु प्रजापति की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है लेकिन जिम्मेदारों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा बीमार हुए विष्णु प्रजापति की कोई सुध नहीं ली गई। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता विष्णु प्रजापति विगत 6 दिन से मंडावरा रोड पर खुले में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल पर होने के चलते बीती रात बारिश में भीगने व लंबे समय से अन्न ग्रहण नहीं करने के कारण तबीयत बिगडने पर 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल हिंडौन सिटी में भर्ती कराया गया जहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर आईसीयू में वार्ड में उपचार चिकित्सक आशीष शर्मा एवं अजय शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। लेकिन हैरतअंगेज बात यह है कि 6 दिन गुजारने के बावजूद भी मानवीय मूल्यों व नैतिक जिम्मेदारी को भूलकर उपखंड एवं नगर परिषद प्रशासन का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनाओं को भूलने सहित अपनी नाकामी को छुपाने के कारण मौके पर जनता के सामने नहीं आने सहित मंडावरा रोड पर जल भराव की जनसमस्या का स्थाई समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता प्रजापति का हाल तक जानने की जहमत तक नहीं उठाई। जबकि मंगलवार को हल्की बारिश से घुटनों तक पानी में शव यात्रा निकली तो स्थानीय वाशीदों ने नगर परिषद एवं उपखंड प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने हिंडौन प्रशासन की जमकर निंदा की है।
    1
    जल भराव की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे विष्णु प्रजापत की बिगडी तबीयत नगर परिषद ने नहीं ली सुध जिला अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी
हिंडौन शहर में जल भराव की समस्या के चलते मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है।जल भराव की समस्या को लेकर पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे विष्णु प्रजापति की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है लेकिन जिम्मेदारों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा बीमार हुए विष्णु प्रजापति की कोई सुध नहीं ली गई। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता विष्णु प्रजापति विगत 6 दिन से मंडावरा रोड पर खुले में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल पर होने के चलते बीती रात बारिश में भीगने व लंबे समय से अन्न ग्रहण नहीं करने के कारण तबीयत बिगडने पर 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल हिंडौन सिटी में भर्ती कराया गया जहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर आईसीयू में वार्ड में उपचार चिकित्सक आशीष शर्मा एवं अजय शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। लेकिन हैरतअंगेज बात यह है कि 6 दिन गुजारने के बावजूद भी मानवीय मूल्यों व नैतिक जिम्मेदारी को भूलकर उपखंड एवं नगर परिषद प्रशासन का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनाओं को भूलने सहित अपनी नाकामी को छुपाने के कारण मौके पर जनता के सामने नहीं आने सहित  मंडावरा रोड पर जल भराव की जनसमस्या का स्थाई समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता प्रजापति का हाल तक जानने की जहमत तक नहीं उठाई। जबकि मंगलवार को हल्की बारिश से घुटनों तक पानी में शव यात्रा निकली तो स्थानीय वाशीदों ने नगर परिषद एवं उपखंड प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने हिंडौन प्रशासन की जमकर निंदा की है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.