Shuru
Apke Nagar Ki App…
कदवा गोलीकांड की जांच तेजः पुलिस महानिरीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Mukesh Kumar
कदवा गोलीकांड की जांच तेजः पुलिस महानिरीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
More news from बिहार and nearby areas
- कदवा में आईजी का दौरा, गोलीकांड के बाद गांव बना पुलिस छावनी कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत स्थित भोगांव कोठी गांव में बुधवार देर रात हुए गोलीकांड के बाद गुरुवार को हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनील साह सहित उसके परिवार के तीन सदस्य—रंजीत साह, लवली सिंह और निशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में शामिल 9 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है तथा अन्य संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत एक मामूली सड़क दुर्घटना से हुई। वार्ड सदस्य बबलू सिंह की साइकिल में मोटरसाइकिल सवार युवक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सुनील साह ने अपने घर के अंदर से फायरिंग कर दी, जिसमें 11 वर्षीय अनुष्का कुमारी और 60 वर्षीय जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर आगजनी और तोड़फोड़ की। इस दौरान एक टिन का घर, छह मोटरसाइकिल, एक ऑटो और एक कार जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आईजी ने बताया कि मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध संपत्ति की जांच कर जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।1
- सरकारी दावों की खुली पोल: एमडीएम के मीनू से हरी सब्जी गायब, बच्चे बोले— कभी मिलता है आधा अंडा। एक तरफ सरकार और शिक्षा विभाग बच्चों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करता है, वहीं धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। #hairstyleideas #northindianfood #Diabetes #fltnesschallenge #ambaniwedding #GlamorousModel #famousfood #yogawithwall1
- जलालगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार जलालगढ़ थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार पांडे के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान एक साइकिल सहित शराब जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिबु ऋषि (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय मंचलाल ऋषि, निवासी संतोष नगर वार्ड संख्या-07, थाना जलालगढ़, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- मेरा आज का वीडियो पोस्ट किया हूं1
- Post by Usha devi1
- #नमस्कार #दोस्तो, आप देख रहे है हमारा #हाटगाछी #गांव, जो कि #बेकनिया #बरेली #पंचायत के वार्ड नंबर 12 में आता है। 12 दोस्तों, यहाँ पर #सरकार की तरफ से #सोलर #लाइट लगाया गया था, ताकि गांव में रोशनी रहे... लेकिन दुख की बात ये है कि जब से ये सोलर लगाया गया है, तब से यह ठीक से जल ही नहीं रहा है। 6 ...1
- भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया।1
- कठेली में बन रहा है 1008 महाकालेश्वर धाम अंतिम चरण में पहुंचा शिव मंदिर निर्माण, आस्था का बन रहा केंद्र प्रखंड के कठेली गांव स्थित 1008 महाकालेश्वर धाम में भव्य शिव मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। वर्ष 2018 में शुरू हुआ यह निर्माण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मंदिर का 81 फीट ऊंचा शिखर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, जबकि करीब 4000 वर्ग फीट क्षेत्र में विस्तृत मंदिर का ढांचा भी लगभग पूर्ण हो गया है। यह मंदिर धीरे-धीरे क्षेत्र का ऐतिहासिक और प्रमुख आस्था केंद्र बनता जा रहा है। मंदिर निर्माण के पीछे एक दिलचस्प मान्यता भी जुड़ी है। बताया जाता है कि गांव के एक बुजुर्ग को स्वप्न में शिव मंदिर निर्माण का संकेत मिला था, जिसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस कार्य की शुरुआत की। निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से सुधीर कुमार कुशवाहा को अध्यक्ष, सुमित कुमार को सचिव और शंभू कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 15 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति भी गठित की गई है। मंदिर निर्माण में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोग स्वेच्छा से दान देकर इस पवित्र कार्य में भागीदारी निभा रहे हैं। मंदिर के पूर्ण होने के बाद यह स्थल क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ेगी।1
- दारु पीने के बाद इसको जवानी जब प्यार याद आ रहा है अभी के जून में ऐसा प्यार करने वाला1