धूमधाम से मनाई गई सैन जयंती, 100 से अधिक झांकियों वाली शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों सैन बंधु जोधपुर । संत शिरोमणि सैन जी महाराज के प्रकटोत्सव यानी सैन जयंती आज मंगलवार को उल्लास व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई । इस बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष बालकिशन चौहान व सैन जयंती अध्यक्ष संजय पंवार ने बताया कि मारू नाई विकास समिति जोधपुर और सैन जयंती महोत्सव समिति 2026 के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा से पूर्व गुलाब सागर स्थित सैन मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर सभी की खुशहाली की कामना की गई । इसके बाद सैन जी महाराज की तस्वीर की पूजा अर्चना कर, झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया । प्रमुख संयोजक विक्रम परिहार ने बताया कि इस सैन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा ऐतिहासिक साबित हुई । इस दौरान शहर में जनसैलाब उमड़ पड़ा और गाजे-बाजे के साथ ऐतिहासिक आकर्षक रैली निकाली गई। संत शिरोमणि सैन महाराज की झांकी सहित सैन महापुरुषों की झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही। जोधपुर शहर सहित इस बार शोभायात्रा में कुड़ी , बोरानाडा , मसूरिया , नांदड़ी , बनाड आदि आसपास के क्षेत्रों स 100 से अधिक झांकियां शामिल हुई ।पूरे रास्ते सेन बंधुओं और क्षोरकार बंधुओं द्वारा शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत और सेवा प्रदान की गई। मेडिकल और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सैन नागरिकों की संस्था सर्व एंड इंप्रूव नेशन सेवा संस्था जोधपुर ने विशेष स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष उदय सैन ,मधुसूदन भाटी ने समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारी का स्वागत किया। डॉक्टर संजय मकवाना और डॉक्टर रेणु मकवाना ने विशेष रूप से शोभा यात्रा में पात्र बने बालक बालिकाओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया कचोरी , मीठी लस्सी , ठंडा थम्सअप , शरबत ,वाडीलाल की आइसक्रीम से लेकर तमाम मनुहारों से शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों का अभिनंदन सर्व समाज , सैन समाज और क्षौरकार बन्धुओ ने किया । इस शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों के साथ सैन समाज के 12 महापुरुषों की झांकियां भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुई । जिसमें चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद , बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, नारायणी माता , सेन जी महाराज , पंज प्यारे साहिब सिंह , लोक कलाकार भिखारी ठाकुर सहित अनेक झांकियां इसमे सम्मिलित थी। इन झांकियों के माध्यम से पूरा जोधपुर शहर यह जानकर अचंभित रह गया कि सैन नाई समाज में भी इतनी बड़ी-बड़ी विभूतियों ने जन्म लिया है । सामाजिक सुधार की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र श्रीं सैन मारू शिक्षण संस्थान, कागा द्वारा इस शोभा यात्रा में समाज सुधारों पर आधारित शिक्षाप्रद झांकियां निकाली गईं। झांकियों के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश दिया गया। इन झांकियों में बालिका शिक्षा , नशा उन्मूलन , बाल विवाह ,आदि अनेक विषयों पर झांकियां निकाली गई यंहा से गुजरी शोभा यात्रा यह शोभायात्रा सैन मंदिर गुलाब सागर से रवाना होकर घंटाघर , वहां से नई सड़क , सोजती गेट , स्टेशन रोड , रणछोड़ जी का मंदिर से जालोरी गेट के अंदर होते हुए खांडा फलसा की ओर से आड़ा बाजार होते हुए त्रिपोलिया और फिर वहां से घंटाघर होते हुए पुनः गुलाब सागर सैन मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई । ये अतिथि आये संत सत्यनारायण जी महाराज , राजस्थान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,जोधपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल , कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र सिंह सोलंकी, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा , पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार , पूर्व महापौर कुंती देवडा , वरिष्ठ नेता नरेश जोशी ,वरिष्ठ समाज सेवी श्री सैन मारू शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लूणाराम सैन, सचिव दिलीप चौहान ,पार्षद धीरज चौहान,महेश परिहार , जगदीश भाटी , सुरेंद्र सैन एमआर, रामचंद्र रजलीवाल,किशनराम फूलडालिया , ललित शर्मा सैन,दीपक बागड़ी, नरेंद्र ,रवि चौहान, , विजयलक्ष्मी परिहार ,सुशीला मकवाना , भगवती पंवार , उषा पंवार , पार्षद सुमन सैन, रामरतन गहलोत कुड़ी , शेर सिंह , धर्मेश सैन, राकेश सैन ,देवेंद्र स्वरूप , बजरंग सैन,राजेंद्र कुमार सैन , गोरू सैन, बाबूलाल , अनेक गणमान्य लोग सैन जी महाराज का दर्शन लाभ लेने सैन मंदिर व शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए सैन जयंती समारोह समिति 2026 के अध्यक्ष संजय पंवार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया

- * अपराध क्रमांक 136/26 मे अपहृत नाबालिग बालिका को वृन्दावन उ.प्र. से सुरक्षित दास्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।* श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय भोपाल म.प्र. द्वारा नाबालिग अपहृत बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ जी के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अपहृत नाबालिग बालिकाओं की दस्तयावी हेतु कार्रवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। दिनांक 11.04.2026 को फरियादी उम्र 18 साल निवासी ग्राम अटरूनी थाना कोलारस ने उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 10.04.2026 को फरियादी की नाबालिग बहन उम्र 16 साल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी। जिस पर से थाना कोलारस पर अपराध क्रमांक 136/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका की दस्तयावी हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस अधीक महोहय श्री संजीव मुले व एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कोलारस को अपहृता की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये, गये । थाना प्रभारी कोलारस द्वारा सउनि रायचन्द भिलाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम बनाकर नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु प्रयास किये जाकर नाबालिक बालिका को दिनांक 15.04.2026 को आनन्द वाटिका सोम्य आश्रम रोड वृन्दावन उ.प्र. से दस्तयाब किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में - निरी. गब्बरसिंह गुर्जर थाना प्रभारी कोलारस, उनि बैजनाथ मिश्रा, उनि सावित्री लडका, सउनि रायचन्द भिलाला, प्रआर. 1017 रवि कन्नौजी, महिला आर. 1026 विनेश भील की विशेष भूमिका रही है।1
- अलीगढ़ - थाना बन्नादेवी- दि0 15.04.26 को थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम में एक महिला द्वारा सुसाइड करने की सूचना पर स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकिलत किए गये तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया, प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय सिंह द्वारा दी गई बाइट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- विकासनगर की झुग्गी बस्ती में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें बाराबंकी के एक परिवार की दो मासूम बच्चियों (स्वाति और आयुषी) की मौत हो गई. हादसे में 100 से ज्यादा झोपड़ियां और एक घर की खुशियां (बारात) जलकर खाक हो गईं. पुलिस और दमकल की 20 गाड़ियों ने बचाव कार्य किया.लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में बीती शाम एक खाली प्लॉट में बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई. यह आग कुछ ही देर में विकराल रूप ले बैठी. हालात इतने भयावह हो गए कि करीब 10 किलोमीटर दूर तक आसमान में काला धुआं उठता दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. आग की भयावहता को देखते हुए विकासनगर, जानकीपुरम और मड़ियांव समेत आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. एहतियातन इलाके की बिजली काट दी गई और आसपास के करीब 10 मकानों को खाली कराया गया. इस दौरान तेज धमाकों के साथ एक के बाद एक करीब 10 गैस सिलेंडर फटने से दहशत और बढ़ गई. कई मकान भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए.1
- आगरा के संजय प्लेस स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कंप्यूटर और लैपटॉप से जुड़ी कई दुकानें संचालित होती हैं, जिससे आग लगने के बाद भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है, हालांकि सटीक कारणों की जांच की जा रही है। आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकलते नजर आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल थाना हरी पर्वत क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है।2
- Post by Ranjeet Katane3
- Post by Jammmnu1
- तो हमारे भाई भी कहेंगे कि वे सिर्फ हिंदुओं से ही सामान खरीदेंगे,कंपनियों में भी ऐसी ही सोच शुरू हो सकती है, जहां वे कहेंगे कि वे सिर्फ हिंदुओं को ही नौकरी देंगे।"1
- आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ‘रावण’ ने गुरुवार को आगरा के भीम नगरी में पहुंचकर लखीमपुर खीरी विवाद पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहता तो विवाद को पहले ही शांत करा सकता था। सांसद ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने की बातें होती हैं, लेकिन डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों का संरक्षण तक नहीं हो रहा। पुलिस की कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए उन्होंने महिलाओं व बुजुर्गों पर अत्याचार का आरोप लगाया। आजाद ने कहा, "रात में कार्रवाई कर समाज में भय का माहौल बनाया जा रहा है।" निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि केवल दोषी ही सजा पाएं। नोएडा मजदूर आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि मजदूर मजबूरी में सड़कों पर उतरे, जबकि हजारों की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण है। महिलाओं पर पुलिस की मारपीट पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। लखनऊ आगजनी पीड़ितों के लिए मुआवजा व पुनर्वास की मांग की। शोभायात्रा विवाद पर कहा कि युवाओं ने जानबूझकर किसी की भावना आहत नहीं की। जातिगत आधार पर कार्रवाई हुई तो आंदोलन तेज होगा।4
- Post by Tarikul Sekh3