सेवा निर्मित एजीएम की धूमधाम से हुई विदाई, नए का हुआ स्वागत झांसी के नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन झांसी मंडल मंत्री अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को शाखा नंबर-3 की प्रबंध समिति की बैठक करारी रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई एवं उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सेवा-निवृत्त हुए शाखा एजीएम लक्ष्मण दास की भावभीनी विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रेल सेवा और यूनियन में उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनरेश राय को नया एजीएम मेंबर मनोनीत किया गया और उनका भी स्वागत किया गया।। कार्यक्रम में शाखा सचिव एस.के. द्विवेदी ,अध्यक्ष राम प्रकाश,अकील अहमद, अरविंद यादव, प्रवेश कुमार सिंह, कालूराम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार, जितेंद्र, शैलेंद्र सिंह यादव, अजय गौतम, नरेंद्र झा, गजराज सिंह यादव, विकास आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।।
सेवा निर्मित एजीएम की धूमधाम से हुई विदाई, नए का हुआ स्वागत झांसी के नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन झांसी मंडल मंत्री अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को शाखा नंबर-3 की प्रबंध समिति की बैठक करारी रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई एवं उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सेवा-निवृत्त हुए शाखा एजीएम लक्ष्मण दास की भावभीनी विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रेल सेवा और यूनियन में उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनरेश राय को नया एजीएम मेंबर मनोनीत किया गया और उनका भी स्वागत किया गया।। कार्यक्रम में शाखा सचिव एस.के. द्विवेदी ,अध्यक्ष राम प्रकाश,अकील अहमद, अरविंद यादव, प्रवेश कुमार सिंह, कालूराम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार, जितेंद्र, शैलेंद्र सिंह यादव, अजय गौतम, नरेंद्र झा, गजराज सिंह यादव, विकास आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।।
- देवरा गांव के पास कार चालक ने मारी बाइक सवार दम्पति में टक्कर, दम्पति घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर भांडेर थाना क्षेत्र के देवरा गांव के पास सोमवार दोपहर 02 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दम्पति में टक्कर मार दी। जिससे दम्पति बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं दोनो घायलों को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां से घायल दंपति की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बजेरा गाँव निवासी आकाश राजपूत अपनी पत्नी सुदामा राजपूत के साथ रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए पंडोखर जा रहे थे। तभी देवरा गाँव के पास कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दम्पति बाइक से गिरकर घायल हो गए।1
- ग्राम गढ़ी में 27 वर्षीय युवक की हत्या, आठ आरोपियों पर मामला दर्ज दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में 27 वर्षीय मानसिंह रावत की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मानसिंह रविवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद सुबह उसकी मौत की खबर मिली। मामले में वीर सिंह, उदयभान, अंकित, मरदन, राहुल, विक्रम, बबलू और रामेश्वर रावत के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना की सूचना पर एसडीओपी विनायक शुक्ला और गोराघाट टीआई विनीत तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- राजगढ़ चौराहे पर सख्त वाहन चेकिंग। चैकिंग का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला। कोतवाली टीआई दिनेश सिंह राजपूत और टीआई मोनिका मिश्रा के साथ पुलिस बल मौजूद। राजगढ़ चौराहे पर सख्त वाहन चेकिंग। चैकिंग का निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला। कोतवाली टीआई दिनेश सिंह राजपूत और टीआई मोनिका मिश्रा के साथ पुलिस बल मौजूद।1
- सपा पहाड़ से लाइव प्रसारण लक्ष्य न्यूज़ चैनल हेड राममिलन यादव1
- इंदरगढ़ से रतनगढ़ तक शक्ति प्रदर्शन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया दौरे पर हुआ भव्य स्वागत इंदरगढ़ से रतनगढ़ तक शक्ति प्रदर्शन: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया दौरे पर हुआ भव्य स्वागत दतिया/इंदरगढ़: मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जनसमर्थन और उनका पुराना दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। दतिया से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ के दौरे पर पहुँचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा का इंदरगढ़ से लेकर रतनगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों द्वारा अभूतपूर्व और जोरदार स्वागत किया गया। जग-जग उमड़ी भीड़, गूंजे नारे जैसे ही डॉ. नरोत्तम मिश्रा का काफिला इंदरगढ़ से होते हुए रतनगढ़ की ओर बढ़ा, मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख गांवों और कस्बों में हजारों की संख्या में लोग पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। समर्थकों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला और चारों तरफ उनके समर्थन में नारे गूंज उठे। जनता से जुड़ाव और कार्यकर्ताओं में दिखा जोश दौरे के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी गाड़ी से उतरकर और रुक-रुक कर आम जनता, व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कई आम नागरिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही समीकरण बदले हों, लेकिन विंध्य और चंबल अंचल की जमीनी राजनीति में डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पकड़ और उनका व्यक्तिगत जनाधार आज भी उतना ही मजबूत है। यह दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर डॉ. मिश्रा की लोकप्रियता और उनका सियासी रसूख बरकरार है।1
- रामजानकी मंदिर में 23 सितंबर को होगा जलविहार,महंत को मिली धमकी भाण्डेर तहसील के प्राचीन श्री रामजानकी मंदिर में 23 सितंबर को होगा जलविहार महोत्सव एवं रामलीला मंचन, 10 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद भाण्डेर तहसील के ग्राम सौजना-खिरिया स्थित प्राचीन श्री रामजानकी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जलविहार महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पीठाधीश्वर की ओर से अनुविभागीय अधिकारी भाण्डेर को दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया कि यह आयोजन दिनांक 23 सितंबर 2026 को होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत एक दिवसीय रामलीला मंचन का आयोजन किया गया है, जो 23 सितंबर शाम 06:00 बजे से प्रारंभ होकर 24 सितंबर सुबह 06:00 बजे तक चलेगा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा वर्षों से चली आ रही है और दर्शकों में इसको लेकर भारी उत्साह है। इस बार कार्यक्रम में 5,000 से 10,000 श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की मांग प्राचीन श्री रामजानकी मंदिर के महंत रामदूत ने अपने पत्र में बताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर हिंदू धर्मगुरु के रूप में धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते हैं, जिसके कारण उन्हें लगातार कट्टरपंथी तत्वों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा रिट याचिका क्रमांक W.P. No. 14450/2026 पर दिनांक 22.04.2026 को आदेश भी पारित किया जा चुका है। इसी को देखते हुए रात्रिकालीन आयोजन, भारी भीड़ और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि जलविहार महोत्सव एवं रामलीला का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। स्थान : प्राचीन श्री रामजानकी मंदिर, ग्राम सौजना-खिरिया, अनुभाग भाण्डेर, जिला दतिया (म.प्र.)2
- भांडेर अस्पताल में मरीजों की अचानक बढ़ी भीड़, उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द से जनरल वार्ड के पलंग हुए फुल भांडेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश के बाद धूप निकलते ही मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी नजर आई। उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। वहिं जनरल वार्ड के लगभग सभी पलंग भर चुके थे। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अस्पताल प्रबंधन के सामने उन्हें समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की चुनौती दिखाई दी। अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ बनी रही। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ बढ़ती मरीज संख्या के बीच उपचार सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटा हुआ है।1
- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे रतनगढ़, इंदरगढ़, थरेट और धीरपुर जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे रतनगढ़, इंदरगढ़, थरेट सेगमा सेथरी और धीरपुर जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह इंदरगढ़/दतिया। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उनके रतनगढ़ पहुंचने के दौरान इंदरगढ़, थरेट, धीरपुर सेथरी सेगबा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दौरे के दौरान नरोत्तम मिश्रा रतनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। कार्यकर्ताओं से संवाद रहा प्रमुख उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद स्थापित करना, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा करना बताया गया। दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय परिस्थितियों से भी उन्हें अवगत कराया। नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने का आह्वान किया। उनके आगमन को लेकर इंदरगढ़, थरेट और धीरपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। रतनगढ़ में उमड़ा जनसमूह रतनगढ़ में पूर्व गृहमंत्री के पहुंचने पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। स्वागत के दौरान लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कई जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों की भागीदारी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता चर्चा का विषय रही। रतनगढ़ में दर्शन-पूजन के बाद उनका दौरा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद के साथ आगे बढ़ा। फर्स्ट न्यूज़ — सच की आवाज अबनीश दुबे | 88780918714
- गोली लगने से युवक घायल दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चोपरा गांव के पास रविवार शाम को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना में तीन-चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। लरायटा गांव निवासी पक्ष का आरोप है कि वे खरख गांव से कबड्डी खेलकर लौट रहे थे। चोपरा के पास गेवरा गांव निवासी कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, गेवरा गांव निवासी पक्ष का कहना है कि दो लोग गांव से दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लरायटा निवासी लालू यादव, शिवम यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों ने पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर दी। इस पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। विवाद में विकास (28) पुत्र मोहर सिंह यादव को गोली लगने के बाद घायल होने की बात सामने आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #MPjansampark #एसपीमयूरखंडेलवाल #मारपीट #दोपक्षोंमेंविवाद #Crime गोली लगने से युवक घायल दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चोपरा गांव के पास रविवार शाम को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना में तीन-चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। लरायटा गांव निवासी पक्ष का आरोप है कि वे खरख गांव से कबड्डी खेलकर लौट रहे थे। चोपरा के पास गेवरा गांव निवासी कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, गेवरा गांव निवासी पक्ष का कहना है कि दो लोग गांव से दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लरायटा निवासी लालू यादव, शिवम यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों ने पहुंचकर उनके साथ मारपीट कर दी। इस पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। विवाद में विकास (28) पुत्र मोहर सिंह यादव को गोली लगने के बाद घायल होने की बात सामने आई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि, दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #MPjansampark #एसपीमयूरखंडेलवाल #मारपीट #दोपक्षोंमेंविवाद #Crime1