Shuru
Apke Nagar Ki App…
DM रहते एक साइन से मिली थी युवक को बिजली, अब दिव्या मित्तल को देखते ही दौड़ा आया! मिर्जापुर में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के एक पुराने फैसले की याद उस वक्त ताजा हो गई, जब उनके जिलाधिकारी रहते बिजली पाने वाले युवक ने उनसे मुलाकात कर आभार जताया। राजनीति में कदम रखने के बाद जब दिव्या मित्तल युवक के क्षेत्र में पहुंचीं, तो वह दौड़कर उनके पास आया और पुराने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एक पुराना फैसला, सालों बाद भी याद!
Khulasach TV
DM रहते एक साइन से मिली थी युवक को बिजली, अब दिव्या मित्तल को देखते ही दौड़ा आया! मिर्जापुर में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के एक पुराने फैसले की याद उस वक्त ताजा हो गई, जब उनके जिलाधिकारी रहते बिजली पाने वाले युवक ने उनसे मुलाकात कर आभार जताया। राजनीति में कदम रखने के बाद जब दिव्या मित्तल युवक के क्षेत्र में पहुंचीं, तो वह दौड़कर उनके पास आया और पुराने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एक पुराना फैसला, सालों बाद भी याद!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्ज़ापुर जीआरपी ने ट्रेन यात्रियों का सामान चुराने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।1
- DM रहते एक साइन से मिली थी युवक को बिजली, अब दिव्या मित्तल को देखते ही दौड़ा आया! मिर्जापुर में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के एक पुराने फैसले की याद उस वक्त ताजा हो गई, जब उनके जिलाधिकारी रहते बिजली पाने वाले युवक ने उनसे मुलाकात कर आभार जताया। राजनीति में कदम रखने के बाद जब दिव्या मित्तल युवक के क्षेत्र में पहुंचीं, तो वह दौड़कर उनके पास आया और पुराने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एक पुराना फैसला, सालों बाद भी याद!1
- मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान मीरजापुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान मीरजापुर, 29 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देशों के अनुपालन में मीरजापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक स्वयं पर्याप्त पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर तथा चिल्ह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कराई। प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान के दौरान आवश्यक स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच भी की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य गो-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनपद में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखना रहा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में तथा थाना प्रभारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने तथा नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।3
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा का परचम: 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत, PDA की एकजुटता ने रचा नया इतिहास 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता ने दिया बदलाव का संकेत, मिर्जापुर में जश्न का माहौल उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा का परचम: 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत, PDA की एकजुटता ने रचा नया इतिहास 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता ने दिया बदलाव का संकेत, मिर्जापुर में जश्न का माहौल लखनऊ/ मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए परिवर्तन की मजबूत नींव रख दी है। समाजवादी पार्टी के 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुट ताकत अब किसी भी तानाशाही और जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। यह जीत सिर्फ 5 सीटों की जीत नहीं, बल्कि शोषितों, वंचितों और युवाओं के भरोसे की जीत है। यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में है। आशुतोष सिन्हा की जीत पर मिर्जापुर में हर्ष की लहर इसी ऐतिहासिक जीत के क्रम में समाजवादी पार्टी के समर्पित एवं संघर्षशील नेता आशुतोष सिन्हा ने MLC चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। पोस्टर में समाजवादी विचार को "समाज के हर वर्ग की आवाज, यही है हमारी पहचान" के रूप में दर्शाया गया है, जो पार्टी की विचारधारा को बुलंद करता है। इस ऐतिहासिक जीत पर समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपकी इस ऐतिहासिक विजय से समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, समर्थक एवं जनमानस में हर्ष की लहर है। आपकी यह विजय जनहित, विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक नई उम्मीद है।" 2027 का शंखनाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधान परिषद की इस शानदार कामयाबी ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर अग्रिम मुहर लगा दी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है। PDA का जीत का यह बढ़ता कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है और 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया है।#SamajwadiParty #AkhileshYadav #SamajwadiPartyZindabad #AkhileshYadavZindabad #PDA #PDAEkta #UPMLCElection #MLCElection2026 #MLCJeet #AshutoshSinha #AshutoshSinhaMLC #SPKiJeet #5MLCKiJeet #SamajwadiVijay #SamajikNyay #Janहित #Vikas #Samajwad #PichdaDalitAlpsankhyak #2027KaShankhnaad #Mission2027 #UPMeBadlav #BadlavKiAahat #YuvaJosh #Mirzapur #MirzapurSamajwadi #SamajwadiPartyMirzapur #Purvanchal #UPPolitics #RudraKiAwaaz।@सभी @2
- आबकारी विभाग मिजार्पुर को शासन द्वारा दिया गया लक्ष्य व जागरूकता अभियान पर जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा1
- दरगाह शरीफ में घुसे चोर, स्टोर रूम और सीढ़ी का ताला तोड़ा,अपने मकसद में हुए नाकामयाब गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर स्थित हजरत बाबा इब्राहिम शहीद, इस्माइल शहीद की दरगाह में मंगलवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने सीढ़ी और स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया और मजार की दानपेटी को बाहर फेंक दिया। हालांकि स्टोर रूम का लॉक न खुल पाने से चोरों का मंसूबा सफल नहीं हो सका। दरगाह शरीफ में घुसे चोर, स्टोर रूम और सीढ़ी का ताला तोड़ा,अपने मकसद में हुए नाकामयाब गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर स्थित हजरत बाबा इब्राहिम शहीद, इस्माइल शहीद की दरगाह में मंगलवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने सीढ़ी और स्टोर रूम का ताला तोड़ दिया और मजार की दानपेटी को बाहर फेंक दिया। हालांकि स्टोर रूम का लॉक न खुल पाने से चोरों का मंसूबा सफल नहीं हो सका।1
- मिर्जापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में मिले 5 प्रतिष्ठित अवार्ड मिर्जापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में मिले 5 प्रतिष्ठित अवार्ड मिर्जापुर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने *एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27* में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर शिक्षा जगत में मिर्जापुर का नाम रोशन किया है। विद्यालय की तीनों शाखाओं ने जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर अपनी उपलब्धियों का परचम लहराया। लोहिया तालाब शाखा को मिर्जापुर में प्रथम, संकट मोचन शाखा को द्वितीय और नारघाट शाखा को तृतीय स्थान मिला। इसके अतिरिक्त, लोहिया तालाब शाखा को कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट श्रेणी में इंडिया रैंक-1 का सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं, विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह को विजनरी एजुकेशन लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह गुड़गांव स्थित होटल पुलमैन में आयोजित हुआ। यहां विद्यालय के निदेशक अमरदीप सिंह और निर्देशिका अपराजिता सिंह को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्देशिका अपराजिता सिंह ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। निदेशक अमरदीप सिंह ने भी अभिभावकों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यालय की इस उपलब्धि से मिर्जापुर के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।4