logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओबरा-रिहन्द बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन हाई अलर्ट पर—गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी सोनभद्र। लगातार हो रही बारिश और रिहन्द एवं ओबरा जल विद्युत गृह से पानी के प्रवाह के चलते ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। ओबरा बांध का जलस्तर इसके पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) 193.24 मीटर को पार करते हुए 193.25 मीटर तक पहुंच गया था। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए 26/27 अगस्त 2026 की रात 2:35 बजे गेट संख्या-8 को तीन फीट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी। वर्तमान में बांध की तीनों जल विद्युत टरबाइनें संचालित हैं, जिनके माध्यम से करीब 14,404 क्यूसेक पानी, जबकि गेट के जरिए लगभग 3,600 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। राहत की बात यह रही कि 27 अगस्त की सुबह 8 बजे ओबरा बांध का जलस्तर घटकर 193.20 मीटर दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर रिहन्द बांध का जलस्तर भी इसकी पूर्ण क्षमता के बेहद करीब पहुंच गया है। 27 अगस्त की सुबह 8 बजे रिहन्द बांध का जलस्तर 868.60 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसकी पूर्ण क्षमता 870 फीट है। वर्तमान में रिहन्द जल विद्युत गृह की टरबाइनों के माध्यम से करीब 17,385 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। जलस्तर सामान्य नहीं होने की स्थिति में रिहन्द बांध के गेट खोले जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने ओबरा बांध समेत डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलस्तर की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। जिला प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग, जल विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से रेणु नदी और सोन नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि वे नदी के किनारे अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित तहसील या जिला प्रशासन को सूचना दें। बांधों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और परिस्थितियों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

36 min ago
user_Mustaf Ahamad
Mustaf Ahamad
Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
36 min ago
07a91b3b-0848-4985-b257-6216e6956275

ओबरा-रिहन्द बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन हाई अलर्ट पर—गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी सोनभद्र। लगातार हो रही बारिश और रिहन्द एवं ओबरा जल विद्युत गृह से पानी के प्रवाह के चलते ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। ओबरा बांध का जलस्तर इसके पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) 193.24 मीटर को पार करते हुए 193.25 मीटर तक पहुंच गया था। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए 26/27 अगस्त 2026 की रात 2:35 बजे गेट संख्या-8 को तीन फीट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी। वर्तमान में बांध की तीनों जल विद्युत टरबाइनें संचालित हैं, जिनके माध्यम से करीब 14,404 क्यूसेक पानी, जबकि गेट के जरिए लगभग 3,600 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। राहत की बात यह रही कि 27 अगस्त की सुबह 8 बजे ओबरा बांध का जलस्तर घटकर 193.20 मीटर दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर रिहन्द बांध का जलस्तर भी इसकी पूर्ण क्षमता के बेहद करीब पहुंच गया है। 27 अगस्त की सुबह 8 बजे रिहन्द बांध का जलस्तर 868.60 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसकी पूर्ण क्षमता 870 फीट है। वर्तमान में रिहन्द जल विद्युत गृह की टरबाइनों के माध्यम से करीब 17,385 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। जलस्तर सामान्य नहीं होने की स्थिति में रिहन्द बांध के गेट खोले जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने ओबरा बांध समेत डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलस्तर की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। जिला प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग, जल विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से रेणु नदी और सोन नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि वे नदी के किनारे अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित तहसील या जिला प्रशासन को सूचना दें। बांधों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और परिस्थितियों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन! 🧅🍬 स्वर्ण जयंती चौक पर सपा नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्याज-चीनी की आरती उतारकर उन्हें दूल्हा-दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा—“बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार। Brajesh Pathak Yogi Adityanath Akhilesh Yadav #Sonbhadra #SamajwadiParty #महंगाई
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
महंगाई के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन! 🧅🍬
स्वर्ण जयंती चौक पर सपा नेता प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्याज-चीनी की आरती उतारकर उन्हें दूल्हा-दुल्हन बनाकर बारात निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा—“बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार। Brajesh Pathak Yogi Adityanath Akhilesh Yadav 
#Sonbhadra #SamajwadiParty #महंगाई
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ओबरा डैम का खोला गया गेट नंबर 8: क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने रात में खुद कमान संभालकर ग्रामीणों को कराया सतर्क ​ओबरा (सोनभद्र)। लगातार हो रही वर्षा और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के कारण ओबरा बांध का जलस्तर निर्धारित मानक से ऊपर पहुंच गया। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात 2:20 बजे गेट नंबर 8 को 3 फीट खोल दिया गया, जो 12 घंटे बाद भी लगातार खुला हुआ है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रेणु और सोन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। ​पुलिस अधिकारियों ने देर रात धरातल पर संभाली कमान जिलाधिकारी श्री चंद्रचित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त अलर्ट और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की टीम धरातल पर उतर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ देर रात ही तटीय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खुद कमान संभाली। ​पुलिस की गाड़ियों के सायरन, ह्यूटर और लाउडस्पीकर के जरिए गांव-गांव मुनादी कराई गई। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए कि नदी किनारे स्थित अपने पशुओं, मवेशियों और कीमती सामान को समय रहते तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो। ​इन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत रेणु नदी के माध्यम से पानी सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ​प्रभावित होने वाले प्रमुख गांव: चंचलिया पनारी (गुडूर टोला व चकाड़ी टोला), खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी (खैरटिया), बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया। ​संवेदनशील थाना क्षेत्र: ओबरा, चोपन और जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सभी तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ​प्रशासन की आमजन से अपील ​नदी, जलाशय के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटों, घाटों व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं। ​बच्चों और बुजुर्गों को नदी-नालों और जलाशयों के पास बिल्कुल न जाने दें। ​अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। ​किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। ​फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर तैनात है।
    2
    ओबरा डैम का खोला गया गेट नंबर 8: क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी ने रात में खुद कमान संभालकर ग्रामीणों को कराया सतर्क
​ओबरा (सोनभद्र)। लगातार हो रही वर्षा और कैचमेंट एरिया से पानी की भारी आवक के कारण ओबरा बांध का जलस्तर निर्धारित मानक से ऊपर पहुंच गया। बांध की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा देर रात 2:20 बजे गेट नंबर 8 को 3 फीट खोल दिया गया, जो 12 घंटे बाद भी लगातार खुला हुआ है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रेणु और सोन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
​पुलिस अधिकारियों ने देर रात धरातल पर संभाली कमान
जिलाधिकारी श्री चंद्रचित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त अलर्ट और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की टीम धरातल पर उतर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय और थाना प्रभारी सदानंद राय ने पुलिस बल के साथ देर रात ही तटीय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खुद कमान संभाली।
​पुलिस की गाड़ियों के सायरन, ह्यूटर और लाउडस्पीकर के जरिए गांव-गांव मुनादी कराई गई। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय ने ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए कि नदी किनारे स्थित अपने पशुओं, मवेशियों और कीमती सामान को समय रहते तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो।
​इन इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत
रेणु नदी के माध्यम से पानी सोन नदी में प्रवाहित होने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
​प्रभावित होने वाले प्रमुख गांव: चंचलिया पनारी (गुडूर टोला व चकाड़ी टोला), खेवंधा, बिल्ली मारकुण्डी (खैरटिया), बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया।
​संवेदनशील थाना क्षेत्र: ओबरा, चोपन और जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले सभी तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
​प्रशासन की आमजन से अपील
​नदी, जलाशय के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटों, घाटों व निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं।
​बच्चों और बुजुर्गों को नदी-नालों और जलाशयों के पास बिल्कुल न जाने दें।
​अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
​किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।
​फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर तैनात है।
    user_Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Student union ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    1
    ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता
गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की
सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं।
प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    1
    ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस
ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*👆👆 *रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*👆👆
    1
    *रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*👆👆
*रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-*👆👆
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • गुप्तकाशी शिवद्वार, घोरावल भोलेनाथ का जलाभिषेक कांवर जलाभिषेक का गर्भगृह से सीधा प्रसारण देखे वीडियो में
    1
    गुप्तकाशी शिवद्वार, घोरावल भोलेनाथ का जलाभिषेक कांवर जलाभिषेक का गर्भगृह से सीधा प्रसारण देखे वीडियो में
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    7 hrs ago
  • कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
    2
    कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील
बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट
म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
    user_पत्रकार बाबू लाल शर्मा
    पत्रकार बाबू लाल शर्मा
    दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र ओबरा डैम में बढ़ी पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट ⚠️ आज रात किसी भी समय डैम के फाटक खुलने की संभावना। फाटक खुलने पर सोन नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। तटवर्ती गांव चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, वर्दिया व सिन्दुरिया में विशेष सतर्कता। डीएम चर्चित गौड़ ने नदी व जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। पुलिस-प्रशासन रात में भी निगरानी कर रहा है। अफवाहों से बचें और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। #Sonbhadra #Obra #BreakingNews #सोनभद्र #ओबरा #सोन_नदी
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
ओबरा डैम में बढ़ी पानी की आवक, प्रशासन अलर्ट ⚠️
आज रात किसी भी समय डैम के फाटक खुलने की संभावना। फाटक खुलने पर सोन नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
तटवर्ती गांव चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, वर्दिया व सिन्दुरिया में विशेष सतर्कता।
डीएम चर्चित गौड़ ने नदी व जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की। पुलिस-प्रशासन रात में भी निगरानी कर रहा है।
अफवाहों से बचें और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
#Sonbhadra #Obra #BreakingNews #सोनभद्र #ओबरा #सोन_नदी
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.