logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।

3 hrs ago
user_पत्रकार बाबू लाल शर्मा
पत्रकार बाबू लाल शर्मा
दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
e6a778d3-dde5-44d9-963e-7db49d1ac5c5

कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में

सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
    2
    कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील
बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट
म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
    user_पत्रकार बाबू लाल शर्मा
    पत्रकार बाबू लाल शर्मा
    दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र विजय और रामप्रकाश पुत्र स्व. रामसुंदर मंगलवार को रिश्तेदारी में अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप स्थित अमहवा गांव गए हुए थे। दोनों युवक बुधवार की भोर करीब चार बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरी थाना क्षेत्र में मकरा गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भोर के समय उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने सड़क पर घायलों को पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय ले गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान की और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
    3
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों
दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र विजय और रामप्रकाश पुत्र स्व. रामसुंदर मंगलवार को रिश्तेदारी में अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप स्थित अमहवा गांव गए हुए थे। दोनों युवक बुधवार की भोर करीब चार बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरी थाना क्षेत्र में मकरा गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भोर के समय उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने सड़क पर घायलों को पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय ले गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान की और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा
    1
    महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा
महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    14 hrs ago
  • ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    1
    ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस
ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *प्रेस नोट* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 26.08.2026* *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
    1
    *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*प्रेस नोट*
*जनपद : सोनभद्र* 
*दिनांक : 26.08.2026*
*बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया।
पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    5 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🎀 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं राखियां रक्षाबंधन को लेकर करीब 150 समूहों की महिलाएं 20–30 हजार राखियां तैयार करने में जुटीं। अब तक 5 हजार से अधिक राखियां बन चुकी हैं। हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सुरक्षा व सहयोग का संदेश दिया। डीएम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर दिया। #Sonbhadra #Rakhi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
🎀 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं राखियां
रक्षाबंधन को लेकर करीब 150 समूहों की महिलाएं 20–30 हजार राखियां तैयार करने में जुटीं। अब तक 5 हजार से अधिक राखियां बन चुकी हैं।
हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सुरक्षा व सहयोग का संदेश दिया। डीएम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर दिया।
#Sonbhadra #Rakhi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जंगली हाथी का तांडव: दो बैलों को पटककर एक की ली जान, धान की फसल भी रौंदी चिनिया से हेमंत कुमारकी रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक जंगली हाथी घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सबसे पहले गांव निवासी इंद्रदेव सिंह और चंद्रिका सिंह के एक-एक बैल को उठाकर पटक दिया। घटना में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों के हल्ला-गुल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान उसने कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना से ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से अविलंब क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 8 बजे बन समिति अध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड सदस्य शिवनाथ कोरवा, गोवर्धन यादव, सईया राधिका देवी, वासुदेव यादव, सूरजपुर वाले देवकी सिंह, योगेंद्र यादव और सूर्यवानी देवी समेत अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया।
    1
    जंगली हाथी का तांडव: दो बैलों को पटककर एक की ली जान, धान की फसल भी रौंदी
चिनिया से हेमंत कुमारकी रिपोर्ट 
चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक जंगली हाथी घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सबसे पहले गांव निवासी इंद्रदेव सिंह और चंद्रिका सिंह के एक-एक बैल को उठाकर पटक दिया। घटना में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
ग्रामीणों के हल्ला-गुल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान उसने कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना से ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से अविलंब क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 8 बजे बन समिति अध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड सदस्य शिवनाथ कोरवा, गोवर्धन यादव, सईया राधिका देवी, वासुदेव यादव, सूरजपुर वाले देवकी सिंह, योगेंद्र यादव और सूर्यवानी देवी समेत अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • बच्ची समेत दो लोग सर्पदंश के शिकार, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में जहरीले सांपों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलग अलग स्थानों पर सर्पदंश की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची और एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। दोनों पीड़ितों को परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पहला मामला कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव का बताया गया ,जहां हीरा यादव की नौ वर्षीय पुत्री काजल बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी लेने जा रही थी। रास्ते में घास में छिपे किसी अज्ञात विषैले सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया। बच्ची के चीखने पर पहुंचे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो वे तत्काल उसे निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी घटना महुली गांव की है।45 वर्षीय रीता देवी (45)पत्नी जितेंद्र विश्वकर्मा सुबह लगभग 6 बजे खेत की तरफ गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात सर्प ने उनके बाएं पैर में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों को एंटी वेनम देकर चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और उनकी स्थिति पर नजर बनाई रखी जा रही है।
    2
    बच्ची समेत दो लोग सर्पदंश के शिकार, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में जहरीले सांपों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलग अलग स्थानों पर सर्पदंश की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची और एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। दोनों पीड़ितों को परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
पहला मामला कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव का बताया गया ,जहां हीरा यादव की नौ वर्षीय पुत्री काजल बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी लेने जा रही थी। रास्ते में घास में छिपे किसी अज्ञात विषैले सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया। बच्ची के चीखने पर पहुंचे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो वे तत्काल उसे निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे।
वहीं दूसरी घटना महुली गांव की है।45 वर्षीय रीता देवी (45)पत्नी जितेंद्र विश्वकर्मा सुबह लगभग 6 बजे खेत की तरफ गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात सर्प ने उनके बाएं पैर में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों को एंटी वेनम देकर चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और उनकी स्थिति पर नजर बनाई रखी जा रही है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.