logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जन समाधान शिविर का आयोजन,कुल छः मामले आए, चार मामले का मौके पर हुआ निष्पादन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन सोमवार को साप्ताहिक जन समाधान शिविर का सुबह के 10:00 बजे से दोपहर के करीब 2:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 4 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।

2 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
2 hrs ago

गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जन समाधान शिविर का आयोजन,कुल छः मामले आए, चार मामले का मौके पर हुआ निष्पादन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन सोमवार को साप्ताहिक जन समाधान शिविर का सुबह के 10:00 बजे से दोपहर के करीब 2:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 4 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।

More news from बिहार and nearby areas
  • बोरना पंचायत की समस्याओं को लेकर समाजसेवी कार्यकर्ता मोहम्मद अशरफ ने जिला परिषद अध्यक्ष व पूर्व विधायक को सौंपा आवेदन। गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे समाजसेवी कार्यकर्ता मोहम्मद अशरफ ने जिला परिषद खगड़िया की अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव को आवेदन सौंपकर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल भी मौजूद रहे। समाजसेवी मोहम्मद अशरफ ने आवेदन के माध्यम से बाढ़ के समय पंचायतवासियों की सुविधा के लिए बोरना जीएन बांध पर यात्री शेड का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों को बांध पर आवागमन के दौरान काफी परेशानी होती है। ऐसे में यात्री शेड बनने से लोगों को बारिश और धूप से राहत मिल सकेगी। इसके अलावा छोटी बोरना ढाला से महेशखूंट-बोरना ढाला तक सौर ऊर्जा आधारित लाइट लगाने, गांव की जर्जर एवं टूटी सड़कों की मरम्मत कराने, पंचायत भवन एवं उप स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी का निर्माण कराने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र बोरना की रिपेयरिंग कराने की मांग की गई। उन्होंने पंचायत की अन्य कई मूलभूत समस्याओं से भी दोनों जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। आवेदन मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव ने समाजसेवी मोहम्मद अशरफ को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जायज है। और पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक पहल करने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    बोरना पंचायत की समस्याओं को लेकर समाजसेवी कार्यकर्ता मोहम्मद अशरफ ने जिला परिषद अध्यक्ष व पूर्व विधायक को सौंपा आवेदन।
गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे समाजसेवी कार्यकर्ता मोहम्मद अशरफ ने जिला परिषद खगड़िया की अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव को आवेदन सौंपकर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल भी मौजूद रहे।
समाजसेवी मोहम्मद अशरफ ने आवेदन के माध्यम से बाढ़ के समय पंचायतवासियों की सुविधा के लिए बोरना जीएन बांध पर यात्री शेड का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों को बांध पर आवागमन के दौरान काफी परेशानी होती है। ऐसे में यात्री शेड बनने से लोगों को बारिश और धूप से राहत मिल सकेगी।
इसके अलावा छोटी बोरना ढाला से महेशखूंट-बोरना ढाला तक सौर ऊर्जा आधारित लाइट लगाने, गांव की जर्जर एवं टूटी सड़कों की मरम्मत कराने, पंचायत भवन एवं उप स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी का निर्माण कराने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र बोरना की रिपेयरिंग कराने की मांग की गई। उन्होंने पंचायत की अन्य कई मूलभूत समस्याओं से भी दोनों जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।
आवेदन मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव ने समाजसेवी मोहम्मद अशरफ को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जायज है। और पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक पहल करने का प्रयास किया जाएगा।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 min ago
  • मुंगेर :- टोटो चालक संघ की नए कमेटी का गठन किया गया जिसमें की अरुण शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया ।।
    1
    मुंगेर :- टोटो चालक संघ की नए कमेटी का गठन किया गया जिसमें की अरुण शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया ।।
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    News Anchor मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • खगड़िया में फर्जी IAS बनकर 10 साल से ठगी का खेल, टेस्ला समेत करोड़ों की संपत्ति की जांच। खुद को IAS और अंडरकवर एजेंट बताने वाला कथित जालसाज गिरफ्तार खगड़िया में फर्जी IAS बनकर 10 साल से ठगी का खेल, टेस्ला समेत करोड़ों की संपत्ति की जांच। खुद को IAS और अंडरकवर एजेंट बताने वाला कथित जालसाज गिरफ्तार
    1
    खगड़िया में फर्जी IAS बनकर 10 साल से ठगी का खेल, टेस्ला समेत करोड़ों की संपत्ति की जांच। 
खुद को IAS और अंडरकवर एजेंट बताने वाला कथित जालसाज गिरफ्तार

खगड़िया में फर्जी IAS बनकर 10 साल से ठगी का खेल, टेस्ला समेत करोड़ों की संपत्ति की जांच। 
खुद को IAS और अंडरकवर एजेंट बताने वाला कथित जालसाज गिरफ्तार
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    17 hrs ago
  • इलेक्ट्रॉनिक्सः एप्पल कंपनी के 5 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और एक 4TB हार्ड डिस्क बैंक कार्ड व दस्तावेजः विभिन्न बैंकों के 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड, 4 चेकबुक और आईएएस व केंद्रीय सतर्कता आयोग से जुड़े फर्जी परिचय पत्र। अन्यः बारहसिंगा के दो सींग। आदि ब्रामत किया ।वही पुलिश बोलने से इनकार किया , पुलिश ,की माने तो पूछताछ के बाद पता चलेगा ,इतना सम्पत्ति कहा से आया । जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने खुद को आईएएस (IAS) अधिकारी बताकर ठगी करने और समाज में धौंस जमाने वाले एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विदेशी शराब, लग्जरी वाहन और कई अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं। क्या है पूरा मामला? पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर का रहने वाला मनीष गुप्ता अपनी प्राइवेट गाड़ी पर 'Govt. Of India' का साइन बोर्ड लगाकर और खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करता है तथा समाज में दहशत व दबंगई पैदा करता है। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए खगड़िया पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता (पिता- परमेश्वर प्रसाद ग जमालपुर बाजार, थाना- गोगरी, जिला- खागरिया का है । मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति और उसके घर की विधिवत तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ: विदेशी शराबः कुल 31.240 लीटर विदेशी शराब और बियर। वाहनः टेस्ला कंपनी और टाटा सफ़ारी की चार पहिया गाड़ियां, जिन पर 'Govt. Of India' का बोर्ड लगा हुआ था।
    1
    इलेक्ट्रॉनिक्सः एप्पल कंपनी के 5 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और एक 4TB हार्ड डिस्क 
बैंक कार्ड व दस्तावेजः विभिन्न बैंकों के 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड, 4 चेकबुक और आईएएस व केंद्रीय सतर्कता आयोग से जुड़े फर्जी परिचय पत्र।
अन्यः बारहसिंगा के दो सींग। आदि ब्रामत किया ।वही पुलिश बोलने से इनकार किया , पुलिश ,की माने तो पूछताछ के बाद पता चलेगा ,इतना सम्पत्ति कहा से आया ।
जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने खुद को आईएएस (IAS) अधिकारी बताकर ठगी करने और समाज में धौंस जमाने वाले एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विदेशी शराब, लग्जरी वाहन और कई अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर का रहने वाला मनीष गुप्ता अपनी प्राइवेट गाड़ी पर 'Govt. Of India' का साइन बोर्ड लगाकर और खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों के साथ ठगी करता है तथा समाज में दहशत व दबंगई पैदा करता है। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए खगड़िया पुलिस ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता (पिता- परमेश्वर प्रसाद ग जमालपुर बाजार, थाना- गोगरी, जिला- खागरिया का है ।
मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति और उसके घर की विधिवत तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद हुआ:
विदेशी शराबः कुल 31.240 लीटर विदेशी शराब और बियर।
वाहनः टेस्ला कंपनी और टाटा सफ़ारी की चार पहिया गाड़ियां, जिन पर 'Govt. Of India' का बोर्ड लगा हुआ था।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
  • 33 करोड़ के मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर; विधानसभा समिति ने जताई नाराजगी #BreakingNews #MungerNews #BiharNews #HealthNews #MungerSadarHospital #NewsUpdate #viralnews 33 करोड़ के मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर; विधानसभा समिति ने जताई नाराजगी #BreakingNews #MungerNews #BiharNews #HealthNews #MungerSadarHospital #NewsUpdate #viralnews
    1
    33 करोड़ के मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर; विधानसभा समिति ने जताई नाराजगी

#BreakingNews #MungerNews #BiharNews #HealthNews #MungerSadarHospital #NewsUpdate #viralnews
33 करोड़ के मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर; विधानसभा समिति ने जताई नाराजगी
#BreakingNews #MungerNews #BiharNews #HealthNews #MungerSadarHospital #NewsUpdate #viralnews
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • क्रांति दिवस पर समाजवादियों ने क्रांति का आगाज़, जिले में व्याप्त जन समस्या को लेकर सपा का प्रदर्शन क्रांति दिवस पर समाजवादियों ने क्रांति का आगाज़, जिले में व्याप्त जन समस्या को लेकर सपा का प्रदर्शन
    1
    क्रांति दिवस पर समाजवादियों ने क्रांति का आगाज़, जिले में व्याप्त जन समस्या को लेकर सपा का प्रदर्शन
क्रांति दिवस पर समाजवादियों ने क्रांति का आगाज़, जिले में व्याप्त जन समस्या को लेकर सपा का प्रदर्शन
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन सोमवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 तक चला इस शिविर में कुल 160 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टर विजय कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार के देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार के साथ हरी सब्जी पत्तेदार हरी साग ओआरएस का घोल सेवन की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    1
    मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन।
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन सोमवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी  जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 तक चला इस शिविर में कुल 160 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टर विजय कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार के देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। 
यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार के साथ हरी सब्जी पत्तेदार हरी साग ओआरएस का घोल सेवन की सलाह दी गई।
जांच कार्यों में डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    34 min ago
  • मानसी बाजार केबिन के पास सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली । सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। आसपास का इलाका भक्तिमय माहौल में नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बाजार में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर भी प्रशासन की नजर रही, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव भी देखने को मिला। सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर जाते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। बाजार में फल, फूल, बेलपत्र, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी चहल-पहल रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन की सोमवारी के दौरान हर वर्ष मानसी बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। प्रशासन की सक्रियता के कारण श्रद्धालुओं को काफी हद तक सुविधा मिली और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।
    1
    मानसी बाजार केबिन के पास सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली
। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। आसपास का इलाका भक्तिमय माहौल में नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बाजार में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर भी प्रशासन की नजर रही, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव भी देखने को मिला।
सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर जाते नजर आए। कई श्रद्धालु पैदल ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। बाजार में फल, फूल, बेलपत्र, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी चहल-पहल रही।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन की सोमवारी के दौरान हर वर्ष मानसी बाजार में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। प्रशासन की सक्रियता के कारण श्रद्धालुओं को काफी हद तक सुविधा मिली और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।
    user_गौतम कुमार चौरसिया
    गौतम कुमार चौरसिया
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.