logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन सोमवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 तक चला इस शिविर में कुल 160 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टर विजय कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार के देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार के साथ हरी सब्जी पत्तेदार हरी साग ओआरएस का घोल सेवन की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।

1 hr ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
1 hr ago

मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन सोमवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 तक चला इस शिविर में कुल 160 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टर विजय कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार के देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार एवं डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार के साथ हरी सब्जी पत्तेदार हरी साग ओआरएस का घोल सेवन की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर :- 'द लीजेंडरी रिवोल्यूशन' ने की शहीद भगत सिंह जयंती की तैयारियों की शुरुआत, बैठक में जुड़े कई नए चेहरे
    1
    मुंगेर :- 'द लीजेंडरी रिवोल्यूशन' ने की शहीद भगत सिंह जयंती की तैयारियों की शुरुआत, बैठक में जुड़े कई नए चेहरे
    user_Amit Kumar Mandal
    Amit Kumar Mandal
    News Anchor मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    18 hrs ago
  • 33 करोड़ के मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर; विधानसभा समिति ने जताई नाराजगी #BreakingNews #MungerNews #BiharNews #HealthNews #MungerSadarHospital #NewsUpdate #viralnews 33 करोड़ के मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर; विधानसभा समिति ने जताई नाराजगी #BreakingNews #MungerNews #BiharNews #HealthNews #MungerSadarHospital #NewsUpdate #viralnews
    1
    33 करोड़ के मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर; विधानसभा समिति ने जताई नाराजगी

#BreakingNews #MungerNews #BiharNews #HealthNews #MungerSadarHospital #NewsUpdate #viralnews
33 करोड़ के मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर; विधानसभा समिति ने जताई नाराजगी
#BreakingNews #MungerNews #BiharNews #HealthNews #MungerSadarHospital #NewsUpdate #viralnews
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर हमला, बोले- एनडीए से काम करना सीखे विपक्ष केवल आलोचना करता भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर हमला, बोले- एनडीए से काम करना सीखे विपक्ष केवल आलोचना करता रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान आज कैमूर के भभुआ पहुंचे। सर्किट हाउस में एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सरकार की आलोचना करना रह गया है, जबकि एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के भभुआ पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए जमा खान ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करना जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की महत्वपूर्ण चर्चाओं और बैठकों में गंभीरता से भाग लेने के बजाय बाहर निकलकर बयानबाजी करता है। मंत्री ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में विपक्ष के इस रवैये का जवाब देगी। जमा खान ने कहा कि एनडीए एक अनुशासित गठबंधन है और संवैधानिक दायरे में रहकर काम करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि अगर वह वास्तव में बिहार का विकास चाहता है, तो उसे एनडीए से काम करने का तरीका और संघर्ष सीखना चाहिए। इस दौरान सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: मोहम्मद जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, बिहार सरकार
    4
    भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर हमला, बोले- एनडीए से काम करना सीखे विपक्ष केवल आलोचना करता 
भभुआ पहुंचे मंत्री जमा खान का विपक्ष पर हमला, बोले- एनडीए से काम करना सीखे विपक्ष केवल आलोचना करता 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान आज कैमूर के भभुआ पहुंचे। सर्किट हाउस में एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ सरकार की आलोचना करना रह गया है, जबकि एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के भभुआ पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए जमा खान ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करना जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की महत्वपूर्ण चर्चाओं और बैठकों में गंभीरता से भाग लेने के बजाय बाहर निकलकर बयानबाजी करता है।
मंत्री ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में विपक्ष के इस रवैये का जवाब देगी।
जमा खान ने कहा कि एनडीए एक अनुशासित गठबंधन है और संवैधानिक दायरे में रहकर काम करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है।
उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि अगर वह वास्तव में बिहार का विकास चाहता है, तो उसे एनडीए से काम करने का तरीका और संघर्ष सीखना चाहिए।
इस दौरान सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट:
मोहम्मद जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, बिहार सरकार
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें। सावन के सोमवार पर मरवा भोला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर-दूर से श्रद्धालु मरवा भोला मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। सावन के पावन सोमवार पर मरवा भोला मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है।
    1
    सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें।
सावन के सोमवार पर मरवा भोला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
दूर-दूर से श्रद्धालु मरवा भोला मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
सावन के पावन सोमवार पर मरवा भोला मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है।
    user_Mannu kumar
    Mannu kumar
    बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • श्रावणी सोमवारी पर आस्था का सैलाब: मानसी बाजार से गुजरे लाखों कांवरिए, सेवा शिविरों ने जीता भक्तों का दिल मुंगेर घाट से बाबा मटेश्वर धाम की ओर बढ़े शिवभक्त; रेलवे केबिन ढाला पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली व्यवस्था खगड़िया/मानसी श्रावण की दूसरी सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुंगेर घाट से जल लेकर सहरसा जिले के प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर स्थान की ओर जाने वाले लाखों श्रद्धालु मानसी बाजार के रास्ते होकर गुजरे। सुबह से ही बाजार और आसपास के मार्गों पर कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा इलाका बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। कांवरियों की भारी भीड़ के कारण मानसी रेलवे केबिन ढाला पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ रेल पुलिस के जवान भी लगातार मशक्कत करते नजर आए। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों और दुकानदारों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाए। शिविरों में कांवरियों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था की गई। वहीं श्रद्धालुओं को निःशुल्क फल, पानी, दर्द निवारक दवाइयां तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय लोगों की सेवा भावना से कांवरियों में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मी भीड़ और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रहे, ताकि कांवरियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रावणी सोमवारी पर मानसी की सड़कों पर उमड़ी कांवरियों की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।
    1
    श्रावणी सोमवारी पर आस्था का सैलाब: मानसी बाजार से गुजरे लाखों कांवरिए, सेवा शिविरों ने जीता भक्तों का दिल
मुंगेर घाट से बाबा मटेश्वर धाम की ओर बढ़े शिवभक्त; रेलवे केबिन ढाला पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
खगड़िया/मानसी 
श्रावण की दूसरी सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुंगेर घाट से जल लेकर सहरसा जिले के प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर स्थान की ओर जाने वाले लाखों श्रद्धालु मानसी बाजार के रास्ते होकर गुजरे। सुबह से ही बाजार और आसपास के मार्गों पर कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा इलाका बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। कांवरियों की भारी भीड़ के कारण मानसी रेलवे केबिन ढाला पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ रेल पुलिस के जवान भी लगातार मशक्कत करते नजर आए। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों और दुकानदारों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाए। शिविरों में कांवरियों के मनोरंजन के लिए डीजे की व्यवस्था की गई। वहीं श्रद्धालुओं को निःशुल्क फल, पानी, दर्द निवारक दवाइयां तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय लोगों की सेवा भावना से कांवरियों में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मी भीड़ और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रहे, ताकि कांवरियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रावणी सोमवारी पर मानसी की सड़कों पर उमड़ी कांवरियों की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।
    user_Kumar Dravesh
    Kumar Dravesh
    Local News Reporter खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जन समाधान शिविर का आयोजन,कुल छः मामले आए, चार मामले का मौके पर हुआ निष्पादन गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन सोमवार को साप्ताहिक जन समाधान शिविर का सुबह के 10:00 बजे से दोपहर के करीब 2:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। इस दौरान कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 4 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
    1
    गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जन समाधान शिविर का आयोजन,कुल छः मामले आए, चार मामले का मौके पर हुआ निष्पादन
गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन सोमवार को साप्ताहिक जन समाधान शिविर का सुबह के 10:00 बजे से दोपहर के करीब 2:00 तक आयोजन किया गया।  जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की।
इस दौरान कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। अंचलाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 4 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।
वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने संबंधित कर्मी एआरओ सुजीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • कहते हैं महादेव की भक्ति अनेक होते हैं रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कहते हैं महादेव की भक्ति अनेक होते हैं रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम ऐसा ही नजर मुंगेर जिले के कच्ची कांवरीया पथ पर देखने के लिए मिला डाल्टनगंज से एक 10 साल का बच्चा घर से अकेले बाबा धाम जाने के लिए निकल गए सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर पैदल यात्रा करना प्रारंभ कर दिया वही जब संग्रामपुर प्रखंड के मनियां मोड पुलिस शिविर में मीडिया गौतम कुमार बैठा था तो बच्चे पर नजर पड़ गई बच्चा को दो पैर में से दो उंगली मात्र था कहते हैं बच्चा ने कहा मेरे पिताजी शराब पीते हैं मेरी मां को मारते हैं मेरा कोई नहीं सुनता अब महादेव के पास जा रहे हैं कहने मेरे पापा का शराब छुड़वा दीजिए महादेव जो मेरी मां का ख्याल रखें
    2
    कहते हैं महादेव की भक्ति अनेक होते हैं 

रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
कहते हैं महादेव की भक्ति अनेक होते हैं 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
ऐसा ही नजर मुंगेर जिले के कच्ची कांवरीया  पथ पर देखने के लिए मिला डाल्टनगंज से एक 10 साल का बच्चा घर से अकेले बाबा धाम जाने के लिए निकल गए सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर पैदल यात्रा करना प्रारंभ कर दिया वही जब संग्रामपुर प्रखंड के मनियां मोड पुलिस शिविर में मीडिया गौतम कुमार बैठा था तो बच्चे पर नजर पड़ गई बच्चा को दो पैर में से दो उंगली मात्र था कहते हैं बच्चा ने कहा मेरे पिताजी शराब पीते हैं मेरी मां को मारते हैं  मेरा कोई नहीं सुनता अब महादेव के पास जा रहे हैं कहने मेरे पापा का शराब छुड़वा दीजिए महादेव जो मेरी मां का ख्याल रखें
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🚩 सावन सोमवार पर कांवड़ियों की भव्य यात्रा, बोल-बम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल सावन सोमवार पर कांवड़ यात्रा में दिखा आस्था का सैलाब। कंधे पर कांवड़ लेकर शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। रास्तेभर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। सावन सोमवार के मौके पर भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। आस्था, भक्ति और विश्वास के साथ कांवड़ यात्रा लगातार जारी है। हर-हर महादेव! 🔱🚩
    1
    🚩 सावन सोमवार पर कांवड़ियों की भव्य यात्रा, बोल-बम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
सावन सोमवार पर कांवड़ यात्रा में दिखा आस्था का सैलाब।
कंधे पर कांवड़ लेकर शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
रास्तेभर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है।
सावन सोमवार के मौके पर भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है।
आस्था, भक्ति और विश्वास के साथ कांवड़ यात्रा लगातार जारी है। हर-हर महादेव! 🔱🚩
    user_Mannu kumar
    Mannu kumar
    बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से हो रहा वायरस *बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल, कुख्यात गछिया पासवान पर उठे सवाल; सुशासन के दावे पर भी सवाल... बेगूसराय से एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला से जुड़े इस कथित वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें कुख्यात गछिया पासवान दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से सामने नहीं आई है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े हथियार लहराकर फायरिंग करने की कथित घटना को अंजाम देने की हिम्मत अपराधियों को कैसे मिल रही है। अगर वायरल वीडियो सही है, तो यह न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि गाछी टोला में हथियारों का प्रदर्शन कोई सामान्य बात नहीं होनी चाहिए। ऐसे में पुलिस को वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर यह पता लगाना जरूरी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, फायरिंग में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ और इसमें शामिल व्यक्ति कौन है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। अगर वीडियो में फायरिंग की पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जरूरी होगी। फिलहाल इस पूरे मामले ने बेगूसराय में सुशासन और कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
    1
    बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से हो रहा वायरस
*बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल, कुख्यात गछिया पासवान पर उठे सवाल; सुशासन के दावे पर भी सवाल...
बेगूसराय से एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला से जुड़े इस कथित वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें कुख्यात गछिया पासवान दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से सामने नहीं आई है।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिनदहाड़े हथियार लहराकर फायरिंग करने की कथित घटना को अंजाम देने की हिम्मत अपराधियों को कैसे मिल रही है। अगर वायरल वीडियो सही है, तो यह न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि गाछी टोला में हथियारों का प्रदर्शन कोई सामान्य बात नहीं होनी चाहिए। ऐसे में पुलिस को वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर यह पता लगाना जरूरी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, फायरिंग में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ और इसमें शामिल व्यक्ति कौन है।
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। अगर वीडियो में फायरिंग की पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जरूरी होगी। फिलहाल इस पूरे मामले ने बेगूसराय में सुशासन और कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.