जमीन के झगड़े में रिश्तों पर तनी बंदूक! अलीगढ़ में भाई बना भाई की जान का दुश्मन | जमीन के झगड़े में रिश्तों पर तनी बंदूक! अलीगढ़ में भाई बना भाई की जान का दुश्मन | जब अपनों से ही डर लगने लगे... तो गैरों से शिकायत कैसी... जब भाई ही भाई पर बंदूक तान दे... तो रिश्तों की कीमत आखिर बचती ही कितनी है...? उत्तर प्रदेश के अपराध मुक्त होने के दावों के बीच... अलीगढ़ से सामने आया एक ऐसा वीडियो... जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में बीच सड़क जमकर हंगामा होता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई पर बंदूक तान दी। इतना ही नहीं... विवाद के दौरान गाड़ी के शीशे तोड़े जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया... और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि मामला अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास रॉयल सिटी का है, जहां पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। अब सवाल ये है... क्या जमीन रिश्तों से बड़ी हो गई है...? क्या कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है...? और आखिर... सरेराह बंदूक तानने की हिम्मत आई कहां से...? फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वीडियो की सत्यता और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है... और कानून का संदेश कितना सख्त दिखाई देता है। रिपोर्टर जयप्रकाश सिंह

- #मथुरा थाना हाईवे पुलिस,सर्विलांस,साइबर,स्वॉट एवं एस0ओ0जी0 टीमों की संयुक्त कार्यवाही में चोरी/टप्पेबाजी करने1
- कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मंडलायुक्त मेरठ एवं डीआईजी रेंज ने बुलन्दशहर में किया कांवड़ मार्गों का भ्रमण बुलन्दशहर : श्रावण मास कांवड यात्रा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी, एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, द्वारा बुलन्दशहर के कांवड़ मार्ग व अंबकेश्वर महादेव मन्दिर अहार का भ्रमण किया गया इसके बाद अनूपशहर स्थित मस्तराम गंगाघाट का भ्रमण और निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया भ्रमण के दौरान कमियों को शीघ्र दूर करने एवं व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये साथ ही डयूटी पर मौजूद समस्त पुलिस बल को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी बुलन्दशहर हर्ष कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप, एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, सहित सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी मौजूद रहे ।1
- गोरना-रशीदपुर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली में किया सरेंडर गोरना-रशीदपुर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली में किया सरेंडर गभाना। गभाना थाना क्षेत्र के गांव गोरना-रशीदपुर में सड़क पर पाइपलाइन बिछाने और पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों ने चंडौस कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सरेंडर करने वालों में दीपक उर्फ छोटू पुत्र गजपाल सिंह, आयुष उर्फ नोनू पुत्र गजेंद्र पाल सिंह तथा जीतेंद्र उर्फ जीतू निवासी गोरना शामिल हैं। गौरतलब है कि गांव गोरना-रशीदपुर में दो पक्षों के बीच सड़क पर पाइपलाइन बिछाने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली थी। सीओ गभाना महेश कुमार के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस की कार्रवाई के बीच मंगलवार को तीनों आरोपियों ने चंडौस कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- ye hamare gram Khaspur Purdilnagar Sikandra Hathras up chayermen Purdilnagar Sikandra Hathras Uttar pradesh koi sunbai nahi kar raha hai jo sahi rod hai unko ukhad kar ban ba rahe hai jo kharab hai un ki koi sun bai nahi hai1
- Post by बीरेन्द्र जीत शर्मा1
- #दिल्ली बच्चों पर पड़ने वाली हर लाठी, उनकी पीठ से ज्यादा सरकार की साख पर पड़ी है। सरकार से कहना चाहती हूं कि1
- खेलते-खेलते मां से दबा मासूम का गला, एक महीने बाद खुला पूरा सच। मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली में तीन साल के मासूम की मौत का एक महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मां रुचि गुप्ता ने बच्चे की शरारत से नाराज होकर मारपीट की, जिसके दौरान अनजाने में उसका गला दब गया और उसकी मौत हो गई। महिला ने घटना को छिपाते हुए पति से कहा कि बच्चा नहीं उठ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में महिला ने पति के सामने घटना कबूल कर ली। सूचना पर थाना बलदेव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने विधिक कार्रवाई जारी होने की पुष्टि की।1