Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेलते-खेलते मां से दबा मासूम का गला, एक महीने बाद खुला पूरा सच। मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली में तीन साल के मासूम की मौत का एक महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मां रुचि गुप्ता ने बच्चे की शरारत से नाराज होकर मारपीट की, जिसके दौरान अनजाने में उसका गला दब गया और उसकी मौत हो गई। महिला ने घटना को छिपाते हुए पति से कहा कि बच्चा नहीं उठ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में महिला ने पति के सामने घटना कबूल कर ली। सूचना पर थाना बलदेव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने विधिक कार्रवाई जारी होने की पुष्टि की।
UJALA SPEED NEWS
खेलते-खेलते मां से दबा मासूम का गला, एक महीने बाद खुला पूरा सच। मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली में तीन साल के मासूम की मौत का एक महीने बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मां रुचि गुप्ता ने बच्चे की शरारत से नाराज होकर मारपीट की, जिसके दौरान अनजाने में उसका गला दब गया और उसकी मौत हो गई। महिला ने घटना को छिपाते हुए पति से कहा कि बच्चा नहीं उठ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में महिला ने पति के सामने घटना कबूल कर ली। सूचना पर थाना बलदेव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने विधिक कार्रवाई जारी होने की पुष्टि की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जरा सी बारिश में जलमग्न हुआ नया रोडवेज बस अड्डा जल निकासी के दावों की खुली पोल शिकारपुर : नगर में हाल ही में बने नए रोडवेज बस अड्डे पर हुई हल्की बारिश ने ही व्यवस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के दावों की कलई खोल कर रख दी है स्थिति यह है कि अभी बस अड्डे का निर्माण ठीक से पूरा भी नहीं हुआ और जरा सी बारिश होते ही पूरा परिसर जलमग्न हो गया स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा बस अड्डा बनवाए जाने की वाहवाही तो खूब लूटी जा रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराते समय पानी की सही निकासी के लिए नाली या नाले की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग बस अड्डे में पानी भरा खड़ा रहने से आम जनता व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यदि इसी तरह परिसर में जलभराव बना रहा तो फर्श पर लगी पत्थरों व टाइल्स पर काई जमने का खतरा मंडरा रहा है जिससे यात्रियों के फिसल कर चुटैल होने का डर बना हुआ है जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर उठे सवाल लाखों-करोड़ों की लागत से बने इस बस अड्डे की इस दुर्दशा को देखकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है जनता का कहना है कि यह सीधे तौर पर सरकारी धन का दुरुपयोग है जनप्रतिनिधियों ने फोटो खिंचवाने और श्रेय लेने के लिए बस अड्डा तो बनवा दिया लेकिन बुनियादी सुविधाओं और जल निकासी प्रणाली की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बस अड्डे से पानी की निकासी के लिए पक्के नाले का निर्माण कराया जाए ताकि यात्रियों को इस जलभराव से निजात मिल सके और सरकारी सम्पत्ति का नुकसान होने से बचाया जा सके ।1
- यह गाना खूब वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर यह न्यूज़ में चर्चा का विषय बना हुआ है इस गाने के गीतकार जय नाथ बेदर्दी सुल्तानपुरी और सिंगर पंकज सिंघानिया1
- संभल में किसानों की जमीन के मुआवजे और सर्कल रेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया है। संभल में किसानों की जमीन के मुआवजे और सर्कल रेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया गया है। किसानों की समस्याओं को लेकर एक जनप्रतिनिधि ने जिलाधिकारी संभल से मुलाकात कर वर्ष 2016 से लंबित सर्कल रेट में बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा आज भी 2016 की दरों पर दिया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। संभल में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद जनप्रतिनिधि ने कहा कि जनपद में वर्ष 2016 के बाद से सर्कल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि संभल तहसील के ग्राम सारंगपुर, भमोरी पट्टी, अमरावती कुतुबपुर, खिरसनी और सोधन मोहम्मदपुर समेत कई गांवों की भूमि एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन किसानों को आज भी वर्ष 2016 के सर्कल रेट के अनुसार ही मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जमीन के बाजार भाव में काफी वृद्धि हो चुकी है। ऐसे में किसानों की मांग है कि वर्ष 2026-27 के बाजार मूल्य के अनुरूप सर्कल रेट निर्धारित कर उसी आधार पर मुआवजा दिया जाए। जनप्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वर्ष 2026-27 के अनुरूप संशोधित सर्कल रेट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों, को उचित मुआवजा मिल सके। उनका कहना है कि उचित प्रतिकर मिलने पर किसान दूसरी जगह जमीन खरीदकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकेंगे।1
- रामपुर:दिल्ली हाई कोर्ट की अधिवक्ता अर्श इकबाल जी से रामपुर के विभिन्न मुद्दों पर खास बातचीत1
- बुलंदशहर में बारिश का कहर, नाले में डूबी 11 वर्षीय चारू, तलाश जारी। #Bulandshahr #BreakingNews #UttarPradeshNews बुलंदशहर के साठा क्षेत्र में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा चारू तेज बहाव वाले नाले में डूब गई। पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है।1