आपरेशन का खर्च होगा आधा इलाज में मिलेगी राहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा मऊ। कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक डॉ. मनीष राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान महिला रोग विभाग में उपचार और प्रसव संबंधी सेवाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को विशेष राहत दी जाएगी। डॉ. मनीष राय ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत महिला रोग विभाग में ऑपरेशन के लिए आने वाली महिलाओं को निर्धारित शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। सामान्य तौर पर पांच हजार रुपये में होने वाला ऑपरेशन अब पखवाड़े के दौरान महज ढाई हजार रुपये में किया जाएगा। इसी तरह सामान्य प्रसव के लिए निर्धारित दो हजार रुपये का शुल्क घटाकर मात्र एक हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दवाओं पर पहले से दी जा रही 50 फीसदी की छूट भी जारी रहेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज कराने में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 17 सितंबर को होगा वृहद रक्तदान शिविर मऊ। निदेशक डॉ मनीष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मऊ के अलावा आसपास के अन्य जिलों से भी लोग पहुंचकर रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़कर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जनकल्याण के संकल्प से प्रेरित होकर मेडिकल कॉलेज की ओर से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। झोलाछापों से सावधान रहने की अपील मऊ। निदेशक डॉ. मनीष राय ने ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोगों से चट्टी-चौराहों पर संचालित झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने से बचने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि कई बार लोग कम खर्च के लालच में ऐसे लोगों के पास चले जाते हैं और गंभीर परिस्थितियों में सीजेरियन या अन्य उपचार करा लेते हैं। इससे मरीज की जान पर भी खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रसव और ऑपरेशन जैसे मामलों में प्रशिक्षित चिकित्सकों और मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों का ही सहारा लेना चाहिए। मेडिकल कॉलेज में कम शुल्क पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए लोग इसका लाभ उठाएं और अनधिकृत स्थानों पर उपचार कराने से बचें। निदेशक ने जिले के लोगों से अपील की कि सेवा पखवाड़े के दौरान उपलब्ध रियायती चिकित्सा सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही 17 सितंबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान के इस पुनीत अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आपरेशन का खर्च होगा आधा इलाज में मिलेगी राहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा मऊ। कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक डॉ. मनीष राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान महिला रोग विभाग में उपचार और प्रसव संबंधी सेवाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को विशेष राहत दी जाएगी। डॉ. मनीष राय ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत महिला रोग विभाग में ऑपरेशन के लिए आने वाली महिलाओं को निर्धारित शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। सामान्य तौर पर पांच हजार रुपये में होने वाला ऑपरेशन अब पखवाड़े के दौरान महज ढाई हजार रुपये में किया जाएगा। इसी तरह सामान्य प्रसव के लिए निर्धारित दो हजार रुपये का शुल्क घटाकर मात्र एक हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दवाओं पर
पहले से दी जा रही 50 फीसदी की छूट भी जारी रहेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज कराने में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 17 सितंबर को होगा वृहद रक्तदान शिविर मऊ। निदेशक डॉ मनीष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को मेडिकल कॉलेज परिसर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मऊ के अलावा आसपास के अन्य जिलों से भी लोग पहुंचकर रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़कर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जनकल्याण के संकल्प से प्रेरित होकर मेडिकल कॉलेज की ओर से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। झोलाछापों से सावधान रहने की अपील मऊ। निदेशक डॉ. मनीष राय ने ग्रामीण और कस्बाई
क्षेत्रों के लोगों से चट्टी-चौराहों पर संचालित झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने से बचने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि कई बार लोग कम खर्च के लालच में ऐसे लोगों के पास चले जाते हैं और गंभीर परिस्थितियों में सीजेरियन या अन्य उपचार करा लेते हैं। इससे मरीज की जान पर भी खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रसव और ऑपरेशन जैसे मामलों में प्रशिक्षित चिकित्सकों और मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों का ही सहारा लेना चाहिए। मेडिकल कॉलेज में कम शुल्क पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए लोग इसका लाभ उठाएं और अनधिकृत स्थानों पर उपचार कराने से बचें। निदेशक ने जिले के लोगों से अपील की कि सेवा पखवाड़े के दौरान उपलब्ध रियायती चिकित्सा सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही 17 सितंबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान के इस पुनीत अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
- जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं मऊ। जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।4
- गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।1
- *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।* नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- “हे महाराज! गांव के रास्तवा कचड़वे में काढ़ल जा…” बुजुर्ग की फरियाद VIDEO वायरल हरिहरपुर, खजनी ब्लॉक, गोरखपुर के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग गांव के रास्ते की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए सुनवाई की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है कि यदि रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो अब तक इसके समाधान के लिए क्या प्रयास किए गए? Vande Times इस वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Gorakhpur #Khajni #Haripur #GorakhpurNews #UPNews #ViralVideo #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #गोरखपुर #खजनी #हरिहरपुर1
- दिशा की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन के दिए गए निर्देश सांसद ने जनपद के विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया जोर, डीएम ने समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश* *देवरिया, 15 सितंबर।* जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने सह-अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव प्रतिनिधि संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए अधिकारी सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाए। सदर सांसद ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित सभी शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, शौचालयों के उपयोग एवं व्यवहार परिवर्तन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विभागों द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।गन्ने की खेती के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, पेंशन, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। दिशा बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) और परियोजना निदेशक (पीडी एनएचआई) का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि दिशा बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कराई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की। बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -* 1.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी 2.उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी 3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी2
- सरेशाम राह चलते 21 वर्षी दलित युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप मऊ थाना चिरैयाकोट के अंतर्गत सरसेना पेट्रोल पम्प के पास 21 वर्षीय अवनीश कुमार को बाइक सवार युवकों ने घेर कर गोली मारी। इस घटना के बताया जा रहा है कि अनीश कुमार अपने बुआ के यहां से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। तब बदमाशो ने से घेर कर गोली मारी। उसके साथ हंसराज जो की बीएससी का छात्र है ने बताया की हम रिश्तेदार यहां से लौट रहे थे, कि कुछ युवकों ने उस घेर कर गोली मार दी मुझे शक है कि गोलू नाम का युवक इस घटना में शामिल है। क्योंकी गोलू को सरसेना के पास कुछ युवकों ने मार्केट दिया था जिसके चलते गोलू मृतक अवनीश पर उस मरवाने का शक करता था। जिला चिकित्सालय के आकास्मिक विभाग के प्रभारी डॉ एस.के. नितिन ने बताया की एक गनशॉट युवक आया था जो मृतक था उसके सिर में गोली लगी थी।3