गजेन्द्रपुर में पुल निर्माण की शुरुआत, विधायक ने किया भूमिपूजन बदलापुर (जौनपुर)। क्षेत्र के गजेन्द्रपुर गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य की रविवार शाम औपचारिक शुरुआत हो गई। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुल का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पुल निर्माण शुरू होने पर खुशी जाहिर की। 🌉 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अपने लगभग नौ वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में छोटे-बड़े कुल 19 पुलों का निर्माण कराया है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि गजेन्द्रपुर में पुल की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। पुल बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। ग्रामीण नीलेश सिंह ने बताया कि इस मार्ग से करीब 20 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पहले नदी पार करने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन नाव संचालन बंद होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल बनने से अब इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर बदलापुर मंडल अध्यक्ष संजीव शुक्ल (सनी), महाराजगंज के सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह, सिंगरामऊ के महाराज कुंवर मृगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
गजेन्द्रपुर में पुल निर्माण की शुरुआत, विधायक ने किया भूमिपूजन बदलापुर (जौनपुर)। क्षेत्र के गजेन्द्रपुर गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य की रविवार शाम औपचारिक शुरुआत हो गई। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुल का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पुल निर्माण शुरू होने पर खुशी जाहिर की। 🌉 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अपने लगभग नौ वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में छोटे-बड़े कुल 19 पुलों का निर्माण कराया है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने कहा
कि गजेन्द्रपुर में पुल की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। पुल बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। ग्रामीण नीलेश सिंह ने बताया कि इस मार्ग से करीब 20 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पहले नदी पार करने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन नाव संचालन बंद होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल बनने से अब इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर बदलापुर मंडल अध्यक्ष संजीव शुक्ल (सनी), महाराजगंज के सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह, सिंगरामऊ के महाराज कुंवर मृगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
- Post by Anupam tiwari1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- जौनपुर में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के एक विवादित प्रश्न को लेकर सियासत तेज हो गई है। बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा मामले में पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करने पर पूर्व सपा विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब यूजीसी का मामला चल रहा था तब भाजपा नेता चुप थे, उस समय उन्हें सच बोलना चाहिए था। दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि जनता पहले ही उन्हें लताड़ चुकी है, इसलिए अब मौका देखकर बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले लाइव आकर बोलने वाले नेता अब पत्र लिखकर दिखावा कर रहे हैं कि वे जनता के पक्ष में खड़े हैं।1
- बदलापुर (जौनपुर)। क्षेत्र के गजेन्द्रपुर गांव में लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य की रविवार शाम औपचारिक शुरुआत हो गई। बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुल का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पुल निर्माण शुरू होने पर खुशी जाहिर की। 🌉 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अपने लगभग नौ वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में छोटे-बड़े कुल 19 पुलों का निर्माण कराया है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि गजेन्द्रपुर में पुल की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। पुल बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। ग्रामीण नीलेश सिंह ने बताया कि इस मार्ग से करीब 20 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पहले नदी पार करने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन नाव संचालन बंद होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल बनने से अब इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर बदलापुर मंडल अध्यक्ष संजीव शुक्ल (सनी), महाराजगंज के सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह, सिंगरामऊ के महाराज कुंवर मृगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Pratapgarh News || “मैं नहीं, लेकिन तुम” के संदेश के साथ NSS विशेष शिविर का हुआ समापन प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र स्थित श्रीमती पनाऊ देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय केवटली में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत ढखवा के चौकी इंचार्ज अवधराज यादव मौजूद रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवम त्रिपाठी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक राम लवट यादव ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शिविरार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक राम लवट यादव ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर में विद्यार्थियों ने समाज सेवा और जन जागरूकता के कार्यों में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को देश सेवा और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, लेकिन तुम” के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राम शिरोमणि यादव ने सात दिवसीय शिविर में हुए सामुदायिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रमाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता माताफेर यादव ने किया। समापन अवसर पर शिविरार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शिविर के औपचारिक समापन की घोषणा की गई और सभी शिविरार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। प्रतापगढ़ से विकास मिश्र की रिपोर्ट...1
- Post by Anupam tiwari1