logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल के मासूम डेनियल सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। संभल के सराय तरीन निवासी जुनैद अपनी पत्नी सिमरन, साली मानताश और डेढ़ वर्षीय बेटे डेनियल के साथ पल्सर बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। इसी दौरान रामगंगा पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिर गए। हादसे में मासूम डेनियल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिमरन और मानताश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। जुनैद की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

3 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल के मासूम डेनियल सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके

पर भारी भीड़ जमा हो गई। संभल के सराय तरीन निवासी जुनैद अपनी पत्नी सिमरन, साली मानताश और डेढ़ वर्षीय बेटे डेनियल के साथ पल्सर बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। इसी दौरान रामगंगा पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार

टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिर गए। हादसे में मासूम डेनियल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिमरन और मानताश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। जुनैद की

हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल के मासूम डेनियल सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। संभल के सराय तरीन निवासी जुनैद अपनी पत्नी सिमरन, साली मानताश और डेढ़ वर्षीय बेटे डेनियल के साथ पल्सर बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। इसी दौरान रामगंगा पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिर गए। हादसे में मासूम डेनियल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिमरन और मानताश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। जुनैद की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    4
    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल के मासूम डेनियल सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

संभल के सराय तरीन निवासी जुनैद अपनी पत्नी सिमरन, साली मानताश और डेढ़ वर्षीय बेटे डेनियल के साथ पल्सर बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। इसी दौरान रामगंगा पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिर गए। हादसे में मासूम डेनियल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिमरन और मानताश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। जुनैद की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक बस की टक्कर से बाइक पर सवार मां, बेटे और बहन की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया है कि सभी मृतक संभल के सरायतरीन क्षेत्र के निवासी थे।
    1
    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक बस की टक्कर से बाइक पर सवार मां, बेटे और बहन की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया है कि सभी मृतक संभल के सरायतरीन क्षेत्र के निवासी थे।
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में लागू की जा रही डिजिटल रजिस्ट्रीकरण प्रणाली के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन कांठ का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को भी तहसील कांठ में समस्त रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह बंद रहा और किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रीकरण संबंधी कार्य को नहीं होने दिया गया। आंदोलन को तब और मजबूती मिली जब तहसील कांठ के समस्त स्टाम्प वेंडर्स ने एकजुट होकर तहसील बार एसोसिएशन कांठ को अपना लिखित समर्थन पत्र सौंपा। बार एसोसिएशन की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि आंदोलन की अवधि में कोई अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक या अन्य व्यक्ति रजिस्ट्री कार्य कराता या उसमें सहयोग करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध बार एसोसिएशन द्वारा कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, ऐसे व्यक्ति पर ₹21,000 (इक्कीस हजार रुपये) का आर्थिक दण्ड अधिरोपित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। स्टाम्प वेंडर्स ने भी निर्णय लिया है कि आंदोलन अवधि में उनके द्वारा किसी भी प्रकार का स्टाम्प विक्रय नहीं किया जाएगा और वे बार एसोसिएशन के आंदोलन के साथ पूर्ण रूप से खड़े रहेंगे। समर्थन देने वाले स्टाम्प वेंडर्स में इमरान खान, कुलदीप शर्मा, संजय कुमार, खूब सिंह, इद्रीश कुरैशी, सिद्धार्थ बिश्नोई, सोनू कुमार, मीना कुमारी, सतपाल सिंह, फैराज खान सहित अन्य स्टाम्प विक्रेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आंदोलन में शहजाद रफीक खान, इकबाल खान, यशवीर सिंह, सुगम पवार, चरण सिंह सैनी, वैभव बिश्नोई, नन्ने खां, सुनील प्रजापति, हरपाल सिंह, पुष्पेंद्र धामा, सुधीर कुमार बिश्नोई, विजयवीर सिंह, मोहम्मद अय्यूब, चंद्रपाल सिंह, जसवीर जस्ती, भूपेंद्र सिंह, महबूब खां, सुधीर बिश्नोई, चरण सिंह ढाका, कोमल सिंह, रंजीत सिंह, सुशील बिश्नोई, अफसर खान, चरण सिंह देशवाल, चौधरी सुनील कुमार, अतुल कुमार साजिद खान, शुभम विश्नोई, दीप विश्नोई, और लक्ष्मण पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव दीपक बिश्नोई ने किया।
    2
    उत्तर प्रदेश में लागू की जा रही डिजिटल रजिस्ट्रीकरण प्रणाली के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन कांठ का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को भी तहसील कांठ में समस्त रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह बंद रहा और किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रीकरण संबंधी कार्य को नहीं होने दिया गया। आंदोलन को तब और मजबूती मिली जब तहसील कांठ के समस्त स्टाम्प वेंडर्स ने एकजुट होकर तहसील बार एसोसिएशन कांठ को अपना लिखित समर्थन पत्र सौंपा।

बार एसोसिएशन की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि आंदोलन की अवधि में कोई अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक या अन्य व्यक्ति रजिस्ट्री कार्य कराता या उसमें सहयोग करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध बार एसोसिएशन द्वारा कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, ऐसे व्यक्ति पर ₹21,000 (इक्कीस हजार रुपये) का आर्थिक दण्ड अधिरोपित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। स्टाम्प वेंडर्स ने भी निर्णय लिया है कि आंदोलन अवधि में उनके द्वारा किसी भी प्रकार का स्टाम्प विक्रय नहीं किया जाएगा और वे बार एसोसिएशन के आंदोलन के साथ पूर्ण रूप से खड़े रहेंगे।

समर्थन देने वाले स्टाम्प वेंडर्स में इमरान खान, कुलदीप शर्मा, संजय कुमार, खूब सिंह, इद्रीश कुरैशी, सिद्धार्थ बिश्नोई, सोनू कुमार, मीना कुमारी, सतपाल सिंह, फैराज खान सहित अन्य स्टाम्प विक्रेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आंदोलन में शहजाद रफीक खान, इकबाल खान, यशवीर सिंह, सुगम पवार, चरण सिंह सैनी, वैभव बिश्नोई, नन्ने खां, सुनील प्रजापति, हरपाल सिंह, पुष्पेंद्र धामा, सुधीर कुमार बिश्नोई, विजयवीर सिंह, मोहम्मद अय्यूब, चंद्रपाल सिंह, जसवीर जस्ती, भूपेंद्र सिंह, महबूब खां, सुधीर बिश्नोई, चरण सिंह ढाका, कोमल सिंह, रंजीत सिंह, सुशील बिश्नोई, अफसर खान, चरण सिंह देशवाल, चौधरी सुनील कुमार, अतुल कुमार साजिद खान, शुभम विश्नोई, दीप विश्नोई, और लक्ष्मण पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन कांठ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव दीपक बिश्नोई ने किया।
    user_BEBAAK NEWS ONLINE
    BEBAAK NEWS ONLINE
    Moradabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में एक रोडवेज वाहन की भीषण टक्कर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। हादसे में मृतका का पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में एक रोडवेज वाहन की भीषण टक्कर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। हादसे में मृतका का पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • राम मंदिर से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले और अनियमितता के दावों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दावों के बीच यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और क्या इस अनियमितता के लिए जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में, 'राम मंदिर में 200 करोड़ की चोरी' का सीधा आरोप लगाते हुए, यह टिप्पणी की गई है कि 'मगर हिम्मत नहीं कोई अंधभक्त बोल जा', जो तथाकथित 'अंधभक्तों' को इस मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए सीधी चुनौती देती है। वीडियो के निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि इसका उद्देश्य किसी विशेष धर्म या समुदाय का अपमान करना नहीं है, बल्कि सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर प्रश्न उठाना है। दर्शकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी प्रतिक्रियाएँ तथ्यों पर आधारित और शालीन भाषा में प्रस्तुत करें।
    1
    राम मंदिर से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले और अनियमितता के दावों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दावों के बीच यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और क्या इस अनियमितता के लिए जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में, 'राम मंदिर में 200 करोड़ की चोरी' का सीधा आरोप लगाते हुए, यह टिप्पणी की गई है कि 'मगर हिम्मत नहीं कोई अंधभक्त बोल जा', जो तथाकथित 'अंधभक्तों' को इस मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए सीधी चुनौती देती है।

वीडियो के निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि इसका उद्देश्य किसी विशेष धर्म या समुदाय का अपमान करना नहीं है, बल्कि सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर प्रश्न उठाना है। दर्शकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी प्रतिक्रियाएँ तथ्यों पर आधारित और शालीन भाषा में प्रस्तुत करें।
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • रामपुर जिले के स्वार कोतवाली में आगामी मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडे ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। क्षेत्राधिकारी पांडे ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और सभी से कानून का पालन करने तथा शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस बैठक में कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मोहर्रम के त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराने पर अपनी सहमति व्यक्त की।
    1
    रामपुर जिले के स्वार कोतवाली में आगामी मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडे ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी पांडे ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और सभी से कानून का पालन करने तथा शांति बनाए रखने की अपील की गई।

इस बैठक में कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मोहर्रम के त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराने पर अपनी सहमति व्यक्त की।
    user_गुलफाम बक्श  9837568678
    गुलफाम बक्श 9837568678
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र में आगामी मुहर्रम के त्यौहार के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बुधवार शाम 5:00 बजे, स्वार के सीओ अतुल कुमार पांडे ने क्षेत्र के ताजियेदारों के साथ यह बैठक की और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान, सीओ ने ताजियेदारों से शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही ताजिया बनाने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि ताजिया निकालते समय शांति व्यवस्था हर हाल में बनी रहे।
    1
    रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र में आगामी मुहर्रम के त्यौहार के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बुधवार शाम 5:00 बजे, स्वार के सीओ अतुल कुमार पांडे ने क्षेत्र के ताजियेदारों के साथ यह बैठक की और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान, सीओ ने ताजियेदारों से शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही ताजिया बनाने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि ताजिया निकालते समय शांति व्यवस्था हर हाल में बनी रहे।
    user_रवि सैनी
    रवि सैनी
    रामपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना-पत्र देकर अपने बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला के प्रार्थना-पत्र के अनुसार, यह घटना 14 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे हुई, जब उनका बेटा रवि बंगला गांव चौराहे पर खड़ा था। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे टक्कर मारी और फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला का दावा है कि आरोपियों ने रवि पर लात-घूंसों और एक धारदार हथियार से हमला किया, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह लगातार उनके परिवार को धमकियां दे रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के बाद उनके बेटे ने अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसी को लेकर उन्होंने एसएसपी से हस्तक्षेप करने, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
    3
    मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना-पत्र देकर अपने बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला के प्रार्थना-पत्र के अनुसार, यह घटना 14 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे हुई, जब उनका बेटा रवि बंगला गांव चौराहे पर खड़ा था। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे टक्कर मारी और फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला का दावा है कि आरोपियों ने रवि पर लात-घूंसों और एक धारदार हथियार से हमला किया, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह लगातार उनके परिवार को धमकियां दे रहा है।

पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के बाद उनके बेटे ने अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसी को लेकर उन्होंने एसएसपी से हस्तक्षेप करने, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.