logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज छाए रहेंगे बादल, 4 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम; अर्नब से फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा बिहार में चक्रवात का असर कम हो रहा है. आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है. चार नवंबर के बाद मौसम सामान्य होगा. बेमौसम बारिश से धान और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है.

13 hrs ago
user_SUDHANSU KUMAR
SUDHANSU KUMAR
Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
13 hrs ago

आज छाए रहेंगे बादल, 4 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम; अर्नब से फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा बिहार में चक्रवात का असर कम हो रहा है. आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है. चार नवंबर के बाद मौसम सामान्य होगा. बेमौसम बारिश से धान और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है.

More news from बिहार and nearby areas
  • आज छाए रहेंगे बादल, 4 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम; अर्नब से फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा बिहार में चक्रवात का असर कम हो रहा है. आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है. चार नवंबर के बाद मौसम सामान्य होगा. बेमौसम बारिश से धान और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है.
    1
    आज छाए रहेंगे बादल, 4 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम; अर्नब से फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा
बिहार में चक्रवात का असर कम हो रहा है. आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है. चार नवंबर के बाद मौसम सामान्य होगा. बेमौसम बारिश से धान और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है.
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • सुगौली प्रखंड की रसोइया संघ एनजीओ के द्वारा भोजन बनाने के विरोध में 3 नवम्बर को करेंगे पैदल मार्च।
    1
    सुगौली प्रखंड की रसोइया संघ एनजीओ के द्वारा भोजन बनाने के विरोध में 3 नवम्बर को करेंगे पैदल मार्च।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • राहुल गांधी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आखिर इस इशारे के जरिए उन्होंने क्या संदेश दिया? 🦜 राहुल गांधी ने हाथ में दिखाया ‘मोदी का तोता’! राहुल गांधी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आखिर इस इशारे के जरिए उन्होंने क्या संदेश दिया? देखिए पूरा वीडियो और अपनी राय कमेंट में बताइए। 📺 KSR BIHAR NEWS #RahulGandhi #ModiKaTota #NarendraModi #Congress #BJP #IndianPolitics #PoliticalNews #ViralVideo #BiharNews #KSRBiharNews
    1
    राहुल गांधी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आखिर इस इशारे के जरिए उन्होंने क्या संदेश दिया?
🦜 राहुल गांधी ने हाथ में दिखाया ‘मोदी का तोता’!
राहुल गांधी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आखिर इस इशारे के जरिए उन्होंने क्या संदेश दिया?
देखिए पूरा वीडियो और अपनी राय कमेंट में बताइए।
📺 KSR BIHAR NEWS
#RahulGandhi #ModiKaTota #NarendraModi #Congress #BJP #IndianPolitics #PoliticalNews #ViralVideo #BiharNews #KSRBiharNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    News Anchor सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर खाकी का संकल्प—देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं! राष्ट्रीय एकता दिवस पर खाकी का संकल्प—देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं! आज शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पूर्वी चंपारण में खाकी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प दोहराया। चकिया, पिपरा और जय बजरंग थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चकिया थाना परिसर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। अखंड भारत के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव याद किया जाएगा।उन्होंने पुलिसकर्मियों से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। वहीं, चकिया के साथ पिपरा और जय बजरंग थाना परिसर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिपरा में थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी और जय बजरंग थाना में थानाध्यक्ष अफजल रजा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर रोहित सिंह, संदीप सुलतानिया, नीरज यादव, पवन गुप्ता, मनीष कुमार समेत विभिन्न थानों के एसआई, एएसआई, पुलिस जवान और चौकीदार मौजूद रहे।
    1
    राष्ट्रीय एकता दिवस पर खाकी का संकल्प—देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं!
राष्ट्रीय एकता दिवस पर खाकी का संकल्प—देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं!
आज शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पूर्वी चंपारण में खाकी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प दोहराया। चकिया, पिपरा और जय बजरंग थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चकिया थाना परिसर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। अखंड भारत के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव याद किया जाएगा।उन्होंने पुलिसकर्मियों से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
वहीं, चकिया के साथ पिपरा और जय बजरंग थाना परिसर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिपरा में थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी और जय बजरंग थाना में थानाध्यक्ष अफजल रजा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर रोहित सिंह, संदीप सुलतानिया, नीरज यादव, पवन गुप्ता, मनीष कुमार समेत विभिन्न थानों के एसआई, एएसआई, पुलिस जवान और चौकीदार मौजूद रहे।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • पकड़ीदयाल-ढाका रोड पर NM वेडिंग मॉल का भव्य उद्घाटन हुआ है। मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने फीता काटकर इस नए मॉल का शुभारंभ किया। पकड़ीदयाल में अब शादी-विवाह से लेकर हर खास मौके की खरीदारी होगी और भी आसान! जी हां, एक ही छत के नीचे मिलेगा ब्राइडल लहंगे से लेकर शेरवानी, फैंसी साड़ी, सूट और लेटेस्ट फैशन का शानदार कलेक्शन! पकड़ीदयाल-ढाका रोड पर NM वेडिंग मॉल का भव्य उद्घाटन हुआ है। मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने फीता काटकर इस नए मॉल का शुभारंभ किया। पकड़ीदयाल में अब शादी-विवाह से लेकर हर खास मौके की खरीदारी होगी और भी आसान! जी हां, एक ही छत के नीचे मिलेगा ब्राइडल लहंगे से लेकर शेरवानी, फैंसी साड़ी, सूट और लेटेस्ट फैशन का शानदार कलेक्शन!
    1
    पकड़ीदयाल-ढाका रोड पर NM वेडिंग मॉल का भव्य उद्घाटन हुआ है। मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने फीता काटकर इस नए मॉल का शुभारंभ किया।
पकड़ीदयाल में अब शादी-विवाह से लेकर हर खास मौके की खरीदारी होगी और भी आसान! जी हां, एक ही छत के नीचे मिलेगा ब्राइडल लहंगे से लेकर शेरवानी, फैंसी साड़ी, सूट और लेटेस्ट फैशन का शानदार कलेक्शन!
पकड़ीदयाल-ढाका रोड पर NM वेडिंग मॉल का भव्य उद्घाटन हुआ है। मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने फीता काटकर इस नए मॉल का शुभारंभ किया।
पकड़ीदयाल में अब शादी-विवाह से लेकर हर खास मौके की खरीदारी होगी और भी आसान! जी हां, एक ही छत के नीचे मिलेगा ब्राइडल लहंगे से लेकर शेरवानी, फैंसी साड़ी, सूट और लेटेस्ट फैशन का शानदार कलेक्शन!
    user_Khabar Of Point
    Khabar Of Point
    प्रेस रिर्पोटर Pakri Dayal, Purbi Champaran•
    2 hrs ago
  • 🚨 बिहार और पश्चिम चंपारण की चार बड़ी खबरें! 1️⃣ बच्चों के चेहरे पर लौटेगी मुस्कान! कटे होंठ और तालू की समस्या से पीड़ित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी के लिए रक्सौल भेजा गया। 2️⃣ दीपावली से पहले चमकेगा बेतिया का प्रवेश द्वार! महात्मा गांधी स्मारक के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे करीब चार लाख रुपये। 3️⃣ बेतिया में ‘द ग्लैम रुम’ का भव्य शुभारंभ! महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन। 4️⃣ लौरिया में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक की ठोकर से युवक की मौत, चालक भी घायल। दो नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया। 📢 बिहार और पश्चिम चंपारण की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए AMIT News और A9 Bharat News के साथ। #BettiahNews #LauriyaNews #WestChamparan #BiharNews #TheGlamRoom #GarimaDeviSikaria #GandhiSmarak #HealthNews #RoadAccident #BreakingNews #AMITNews #A9BharatNews
    1
    🚨 बिहार और पश्चिम चंपारण की चार बड़ी खबरें!
1️⃣ बच्चों के चेहरे पर लौटेगी मुस्कान! कटे होंठ और तालू की समस्या से पीड़ित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी के लिए रक्सौल भेजा गया।
2️⃣ दीपावली से पहले चमकेगा बेतिया का प्रवेश द्वार! महात्मा गांधी स्मारक के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे करीब चार लाख रुपये।
3️⃣ बेतिया में ‘द ग्लैम रुम’ का भव्य शुभारंभ! महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
4️⃣ लौरिया में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक की ठोकर से युवक की मौत, चालक भी घायल। दो नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।
📢 बिहार और पश्चिम चंपारण की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए AMIT News और A9 Bharat News के साथ।
#BettiahNews #LauriyaNews #WestChamparan #BiharNews #TheGlamRoom #GarimaDeviSikaria #GandhiSmarak #HealthNews #RoadAccident #BreakingNews #AMITNews #A9BharatNews
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • दो दिन पहले गया था कर्नाटक कमाने, अब पहुंचा शव! दो साल पहले हुई थी शादी, गांव में कोहराम और सड़क जाम! पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रोजी-रोटी की तलाश में कर्नाटक गए 25 वर्षीय सुजीत मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को जैसे ही उनका शव पैतृक गांव मंझरिया पहुंचा, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे का शव देखकर माता-पिता बदहवास हो गए, वहीं दो साल पहले शादी करने वाली पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रामजी मांझी के पुत्र सुजीत मांझी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। आर्थिक तंगी के कारण वह कर्नाटक में ईख की कटाई करने गए थे। बताया जा रहा है कि कर्नाटक पहुंचने के महज दो दिनों के भीतर ही उनकी मौत की खबर परिवार को मिली। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। इधर, मृतक के पिता ने ठेकेदार पर बेटे को जबरन कर्नाटक ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर मंझरिया चौक पर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे गौनाहा थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने लोगों को समझाया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कर्नाटक पहुंचने के महज दो दिनों के भीतर सुजीत की मौत कैसे हुई? परिवार को इंसाफ और मौत के रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार है।
    1
    दो दिन पहले गया था कर्नाटक कमाने, अब पहुंचा शव! दो साल पहले हुई थी शादी, गांव में कोहराम और सड़क जाम!
पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रोजी-रोटी की तलाश में कर्नाटक गए 25 वर्षीय सुजीत मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को जैसे ही उनका शव पैतृक गांव मंझरिया पहुंचा, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे का शव देखकर माता-पिता बदहवास हो गए, वहीं दो साल पहले शादी करने वाली पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रामजी मांझी के पुत्र सुजीत मांझी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। आर्थिक तंगी के कारण वह कर्नाटक में ईख की कटाई करने गए थे। बताया जा रहा है कि कर्नाटक पहुंचने के महज दो दिनों के भीतर ही उनकी मौत की खबर परिवार को मिली। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
इधर, मृतक के पिता ने ठेकेदार पर बेटे को जबरन कर्नाटक ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर मंझरिया चौक पर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे गौनाहा थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने लोगों को समझाया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कर्नाटक पहुंचने के महज दो दिनों के भीतर सुजीत की मौत कैसे हुई? परिवार को इंसाफ और मौत के रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमीन के विवाद में खूनी खेल! लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल मामला नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या-16 का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो रही है। कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग बीच-बचाव कर मारपीट रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत जमीन पर बनी दीवार तोड़ने को लेकर हुई। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें सुजीत कुमार को धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। अब सवाल यह है कि आखिर जमीन के एक विवाद को लेकर कानून हाथ में लेने की नौबत क्यों आई? प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    1
    जमीन के विवाद में खूनी खेल! लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल
मामला नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या-16 का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो रही है। कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग बीच-बचाव कर मारपीट रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत जमीन पर बनी दीवार तोड़ने को लेकर हुई। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें सुजीत कुमार को धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। अब सवाल यह है कि आखिर जमीन के एक विवाद को लेकर कानून हाथ में लेने की नौबत क्यों आई? प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.