Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल से एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि चार दिन तक इलाज न मिलने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Sumit Awasthi पत्रकार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल से एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि चार दिन तक इलाज न मिलने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल से एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि चार दिन तक इलाज न मिलने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- जनपद पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में एक महिला को दहेज के लिए फिर से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह घटना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।1
- बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला, दबंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार1
- विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (अ) ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन। बरेली में भारतीय किसान यूनियन (अ) के मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। भाकियू (अ) के नेता शोएब इजहार खान ने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा किसानों को परेशान करने के लिए तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर कई महीनों तक पेड़ों के परमिट बंद रहे और अब जिला स्तर पर भी अनुमति प्रक्रिया रोक दी गई है। जबकि फल उद्यान विभाग पहले ही यह रिपोर्ट देता है कि संबंधित पेड़ फलहीन हैं, उसके बाद ही उन्हें काटने की अनुमति दी जाती है। इसके बावजूद किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस आदेश को तत्काल वापस लेकर किसानों को अपने फलहीन वृक्ष काटने की अनुमति दी जाए। अन्यथा 20 मई से भारतीय किसान यूनियन (अ) अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। इसके साथ ही संगठन ने जनपद में संचालित फर्जी जच्चा-बच्चा केंद्रों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों, लैब एवं एक्स-रे सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में बड़ी संख्या में अवैध चिकित्सा केंद्र बिना योग्य डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे हैं तथा विभागीय मिलीभगत से गरीब मजदूर और किसान परिवारों की महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि कई मामलों में बाहरी डॉक्टरों के दस्तावेज लगाकर अवैध संचालन किया जा रहा है, जिससे गंभीर घटनाएं और मौतें हो रही हैं। भाकियू (अ) ने मांग की कि पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित जच्चा-बच्चा केंद्र, अल्ट्रासाउंड सेंटर, लैब और एक्स-रे सेंटरों को सील किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।1
- बरेली बाबा बनखंडी नाथ मंदिर रामलीला परिसर मैं चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं आज छठवें दिन गोवर्धन का महत्व बताया कल होगा भंडारे का आयोजन1
- बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक टूरिस्ट बस पलट गई। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं, बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक टूरिस्ट बस पलट गई। हरिद्वार से प्रयागराज जा रही इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यह घटना रविवार सुबह कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास किलोमीटर 152.8 पर हुई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घायलों की पहचान इलाहाबाद निवासी संगीता (50) पत्नी सुरेश, विमला (60) पत्नी सुनील, मीना (60) पत्नी विजय प्रकाश और अंजू (47) पत्नी आलोक कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को एंबुलेंस से वजीरगंज सीएचसी भेजा गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं, जिन्हें घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर यातायात अब पूरी तरह सुचारु है।1
- UP के संभल के पीएम श्री स्कूल मे हिन्दु छात्राओ को हिजाव पहनाया प्रधानाचार्य सहित 3 निलंबित1
- CNG पंप पर बैंक मैनेजर की दबंगई, पिस्टलनुमा लाइटर तानकर दी धमकी; CCTV से पकड़ा गया आरोपी। पीलीभीत, पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित समर्थ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बैंक मैनेजर द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। CNG के प्रेशर को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने सेल्समैन पर पिस्टलनुमा लाइटर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CNG पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान शिवनाथ (44) निवासी ब्लिस कॉलोनी, पीलीभीत के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी वर्तमान में पलिया कलां स्थित एक बैंक शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस वस्तु को पिस्टल बताकर कर्मचारियों को धमका रहा था, वह पिस्टल के आकार का लाइटर था। इसके बावजूद आरोपी की हरकत से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया था। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने और धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। थाना प्रभारी पवन पांडे व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सराहनीय कार्य है। समर्थ फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारी काफी सहमे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों में भरोसा बढ़ा है।3