SIR-2026 के विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में संचालित विशेष शिविरों की जमीनी स्थिति एवं प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो ने आज विभिन्न पंचायत भवनों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने करौंदी एवं पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। *शिविर में पहुंचकर मतदाताओं से लिया फीडबैक* उपायुक्त ने दोनों पंचायतों में शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर SIR-2026 की प्रक्रिया के दौरान उन्हें हो रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रकार, उनके निष्पादन की स्थिति तथा दस्तावेज सत्यापन से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शिविर में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की प्रकृति से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच करते हुए पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया। *कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट किया गया समाधान* निरीक्षण के दौरान सामने आए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि विशेष शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना और पुनरीक्षण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है। *नोडल पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश* पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविर के लिए एसडीओ सदर अखिलेश कुमार तथा करौंदी पंचायत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उपायुक्त ने दोनों नोडल पदाधिकारियों से शिविर में प्राप्त मामलों एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए। दस्तावेज सत्यापन अथवा किसी अन्य कारण से लंबित मामलों में संबंधित नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और संबंधित मामलों का नियमानुसार समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
SIR-2026 के विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में संचालित विशेष शिविरों की जमीनी स्थिति एवं प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो ने आज विभिन्न पंचायत भवनों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने करौंदी एवं पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। *शिविर में पहुंचकर मतदाताओं से लिया फीडबैक* उपायुक्त ने दोनों पंचायतों में शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर SIR-2026 की प्रक्रिया के
दौरान उन्हें हो रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रकार, उनके निष्पादन की स्थिति तथा दस्तावेज सत्यापन से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शिविर में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की प्रकृति से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच करते हुए पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया। *कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट किया गया समाधान* निरीक्षण के दौरान सामने आए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि विशेष शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना और पुनरीक्षण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है। *नोडल पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश* पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविर के लिए एसडीओ सदर अखिलेश कुमार तथा करौंदी पंचायत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उपायुक्त ने दोनों नोडल पदाधिकारियों से शिविर में प्राप्त मामलों एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए
निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए। दस्तावेज सत्यापन अथवा किसी अन्य कारण से लंबित मामलों में संबंधित नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और संबंधित मामलों का नियमानुसार समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
- हमारे राज्य के बच्चे देश और दुनियां में खेल के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करेंगे ; राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम गांव के मैदान से खिलाफी निकलेंगे और देश में चमकेंगे : जेएमएम जिला अध्यक्ष मोती लाल चंदवा ,लातेहार विभूति नाथ सिंह खिलाड़ियों में खेल की भावना और अनुशासन कैसे दिखें यह खेल के मैदान में देखने को मिलता है,उक्त बातें झारखंड के राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने चंदवा प्रखण के जमीरा खेल मैदान में स्वर्गीय दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में मुस्कान क्लब के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे,उन्होंने कहा कि हारी सरकार खिलाड़ियों को प्रमोट करके बेहतर सुविधा देती है जिससे खिलाड़ी देश और विश्व स्तर पर राज्य का नाम ऊंचा कर सकें ,अब तो हर खेल को बेहतर स्थान और खिलाड़ियों को बेहतर सम्मान दिया जाता है इसलिए इस क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य तलाश जा रहा है युवा काफी आकर्षित है, श्री राम और जेएमएम के जिला अध्यक्ष मोती लाल ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का उदघाटन किया ,उस दौरान कमिटी के लोगों ने शाल ओढ़ाकर ,मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया , जेएमएम के जिला अध्यक्ष लाल मोती लाल ने खिलाड़ियों और कमिटी के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन करवाते रहना चाहिए ताकि हमारे बीच से छुपी हुई प्रतिभा निखरकर अपना और क्षेत्र का नाम उजागर करे ,मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा ,मनोज चौधरी ,रंजीत उरांव ,अंकित तिवारी ,सौरभ श्रीवास्तव ,ग्लिटर त्रिवेणी स्कूल के प्राचार्य हिमांशु सिंह , नौसाद आलम ,मोहम्मद गुज्जू और आयोजक मुस्कान क्लब के अधिकारी व लोग समेत पार्टी के कई लोग उपस्थित थे,3
- शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार की दोपहर 1:00 बजे आवासीय विद्यालय महुआडार के खेल स्टेडियम में किया गया। आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी महुआडार अमित कुमार रविदास ने किया ।आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31000 उपविजेता टीम को 21000 एवं तीसरे वा चौथे नंबर की टीम को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।1
- Post by सुखदेव सिंह2
- प्रधानमंत्री आवास की राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण कलेक्टर से मुलाकात के बाद जिला पंचायत CEO से मिलने पहुंचे ग्रामीण, डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक करते रहे इंतजार; भारी बारिश में भी डटे रहे, अधिकारी के नहीं पहुंचने पर निराश लौटे बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की राशि हितग्राहियों के खातों में पहुंचने के बजाय कथित तौर पर दूसरे लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर राशि आहरित किए जाने के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने बलरामपुर कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुए थे और योजना की राशि जारी भी की गई, लेकिन कथित रूप से राशि उनके खातों में न जाकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद राशि का आहरण भी किए जाने का आरोप है। मामले में शिकायत और जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। कलेक्टर से मिलने के बाद CEO कार्यालय पहुंचे ग्रामीण ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। बताया जा रहा है कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिलने के लिए भेजा गया था, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई के संबंध में चर्चा हो सके। इसी उम्मीद के साथ ग्रामीण दोपहर करीब 1:30 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार वे जिला पंचायत CEO से मुलाकात के लिए उनके कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे। डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक भारी बारिश में इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि वे करीब साढ़े तीन घंटे तक अधिकारी से मिलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान क्षेत्र में भारी बारिश होती रही, लेकिन अपनी शिकायत के निराकरण की उम्मीद में ग्रामीण कार्यालय के बाहर डटे रहे। ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब 5 बजे तक भी CEO कार्यालय नहीं पहुंच सके। आखिरकार ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि CEO की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो के माध्यम से ग्रामीणों को वह डाक दी गई, जिसे संबंधित मैडम द्वारा आगे कार्रवाई के लिए फॉरवर्ड किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वे अधिकारी से सीधे मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी और उन्हें उपलब्ध दस्तावेज लेकर ही वापस लौटना पड़ा। सवालों के घेरे में योजना की राशि का हस्तांतरण प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना में हितग्राही के नाम स्वीकृत राशि यदि किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई और उसका आहरण भी कर लिया गया, तो यह गंभीर मामला है। ग्रामीण अब पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी समस्या लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें केवल आश्वासन और पत्राचार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब उनकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच किस स्तर पर कराता है और यदि आवास की राशि वास्तव में दूसरे खातों में ट्रांसफर कर आहरित की गई है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है।1
- बड़ामलहरा बरेठी में नल-जल योजना पर सवाल, विधायक रामसिया भारती एसडीएम गेट पर बैठीं बड़ामलहरा बरेठी में नल-जल योजना पर सवाल, विधायक रामसिया भारती एसडीएम गेट पर बैठीं1
- खेलो झारखंड में छात्रों को षप्रतिभा निखारने कि अवसर- मनमोहन साहु। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह के खलों का प्रखंड स्तर पर आयोजित करने कि दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसके तहत कर्रा प्रखंड के संत जोसेफ उच्च विद्यालय कर्रा के मैदान में खेलो झारखंड का आयोजन किया गया जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने भारी बारिश के वावयुद भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तरीय खेल में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयओं से प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा की छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरुरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है जिससे पढ़ाई में भी मन लगता है इसलिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है, खिलाड़ीयों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप खेल के माध्यम से अपना प्रखंड, जिला एवं राज्य का नाम रोशन करें साथ हीं उन्होंने बताया की प्रखंड स्तर के विजेता टीम जिला स्तर के खेल में भाग लेंगी जिला स्तर के विजेता टीम राज्य स्तर पर खेलेगी। आज के इस प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के 400 मीटर के रिले दौड़ में प्लस टु उच्च विद्यालय कर्रा एवं बालिका बर्ग ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्रा ने विजेता टीम की ट्राफी अपने नाम किया वही 3000 मीटर के दौड़ में बालक वर्ग में पिंड दोहरा उत्क्र उच्च विद्यालय लोधमा एवं बालिका वर्ग में सुचिता मुंडा प्लस टु उच्च विद्यालय कर्रा ने ग़ल्ड मेडल अपने नाम किया। आज के इस खेलो झारखंड के विभिन्न खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों का सहयोग एवं मैच खेलाने में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों में पदस्थापित खेल शिक्षक ,संजय मुंडा ,प्रेम रतन आईन्द, सावित्री कुमारी, प्रवीण ए खलखो, समीर हेरेंज, चंद्रजीत यादव की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार काश्यप, प्रखंड साधन सेवी राजेश प्रसाद, सूर्यकांत कुमार,संदीप सिंह दिलीप सुकेश महतो सपना कुमा ,दीपा कुमारी, संगुता कुमारी एवं आलोक शंकर वर्मा का अहम योगदान रहा विशेष कर व्यवस्था एवं खेल संचालन में आर सी बालक मध्य विद्यालय कर्रा के प्रभारी शिक्षक स्टीफन बारला एवं फ्रांसिस जेवियर होतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा फोटोग्राफी में सहखयक शिक्षक अली उल्ला खान ने पटरी ईमानदारी से अपनी भुमिका निभाई। खेल समापन के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ी एवं शिक्षकों का हौसला अफजाई करते हुए खेल के सफल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया मंच का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय आटा के सहायक शिक्षक रवि प्रकाश सोनी ने किया ।1
- व्यवहार न्यायालय लातेहार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 15500 वादों का निपटारा शनिवार के दोपहर 3:00 तक किया गया । वहीं आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दो करोड़ 61लाख रुपए का सेटलमेंट भी किया गया ।उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय लातेहार ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे दिया ।आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह उपस्थित थे।1
- एस आई आर के तहत मतदाता सूची के सत्यापन एवं दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।1
- ट्रक की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत, दूसरा घायल हर्षित हॉस्पिटल पर इलाज से इंकार का आरोप1