Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार की दोपहर 1:00 बजे आवासीय विद्यालय महुआडार के खेल स्टेडियम में किया गया। आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी महुआडार अमित कुमार रविदास ने किया ।आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31000 उपविजेता टीम को 21000 एवं तीसरे वा चौथे नंबर की टीम को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
Manoj dutt dev
शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार की दोपहर 1:00 बजे आवासीय विद्यालय महुआडार के खेल स्टेडियम में किया गया। आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी महुआडार अमित कुमार रविदास ने किया ।आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31000 उपविजेता टीम को 21000 एवं तीसरे वा चौथे नंबर की टीम को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
More news from झारखंड and nearby areas
- कुणाल जी ने आरोपों को बताया गलत माता-पिता बोले पूरी संपत्ति के होंगे तीन हिस्से.? #road #jharkhand #lohardaga #jameen #Ranchi #vivad #Ghar #company #JharkhandNews1
- विधायक के नाक के नीचे हुआ बड़ा घोटाला।पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड का है मामला विधायक के नाक के नीचे हुआ बड़ा घोटाला।1
- रातू के ट्यूलिप अस्पताल में मारपीट , 8 लोग घायल चिकित्सको पर मरीज के परिजनों पर बेल्ट-डंडे और पाइप से हमले का आरोप1
- पाटम प्रखंड पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक,15वें व 16वें वित्त आयोग की योजनाओं पर चर्चा *पाटम प्रखंड पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक!*, *15वें व 16वें वित्त आयोग की योजनाओं पर चर्चा* *Sir कार्यों पर दिया गया जोर* पाटन। पाटन प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने की। बैठक में पंचायत समिति आयोग से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन पर चर्चा की गयी। वहीं बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी आशीष कुमार ने आगामी 16वें वित्त आयोग की योजनाओं के लिए योजना तैयार करने को लेकर पंचायत समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तभी योजना आवंटन करने कि बात कही! प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्यों से एसआईआर (SIR) से संबंधित कार्यों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। बैठक के दौरान एसआईआर कार्य में बेहतर योगदान के लिए सुठा पंचायत की बीएलओ सुधा देवी को सम्मानित भी किया गया। मौके पर उप प्रमुख अमरेश वर्मा, धर्मेंद्र दुबे, मनोरंजन गिरी, उमाशंकर मोची, अखिलेश यादव, रामबिहारी मेहता, राजकुमारी देवी, सविता देवी, पंचायत समिति प्रतिनिधि तूफानी राम, समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता समेत कई पंचायत समिति सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।2
- 🔥 खबर का असर! डेली मार्केट पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, फटी पाइपलाइन की समस्या जल्द होगी दूर 🔥 खबर का असर! डेली मार्केट पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, फटी पाइपलाइन की समस्या जल्द होगी दूर1
- बारेसार में सिलाई प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच सशस्त्र सीमा बल 16 सिलाई मशीनों का वितरण करेगा: कमांडेंट राजेश सिंह। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे सशस्त्र सीमा बल 32 वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह ने मायापुर पंचायत भवन में संचालित 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बताया कि प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कुल 16 सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा।1
- कबूतर ने जो कहा एक सच्ची याद से जन्मा भावनात्मक गीत.....1
- चहेलिया में बारिश से बही सड़क को विधायक के सहयोग से मुखिया रीमा देवी ने कराया दुरुस्त, आवागमन हुआ सुगम रंका प्रखंड अंतर्गत सोनदाग पंचायत के चहेलिया गांव में तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क को पंचायत की मुखिया रीमा देवी के प्रयास से दुरुस्त करा दिया गया। सड़क के बह जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही थी, वहीं बारिश के दौरान समस्या और बढ़ गई थी। इस संबंध में शनिवार की शाम करीब 5 बजे सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने बताया कि लगातार हुई तेज बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण चहेलिया में सड़क का एक हिस्सा बह गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सड़क की समस्या को लेकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से बात कर एवं उनके सहयोग से रोड को दुरुस्त कराने का आग्रह किया था। मुखिया रीमा देवी ने बताया कि विधायक के सहयोग से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराकर उसे आवागमन के योग्य बना दिया गया है। सड़क दुरुस्त होने से चहेलिया सहित आसपास के ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा और आवागमन को सुचारु बनाए रखना पंचायत की प्राथमिकता है। भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त होने वाले मार्गों की समस्या को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सिसई/गुमला : साथ जाने से इनकार करने पर पत्नी पर चाकू से हमला मायके में रह रही थी महिला, वापस ले जाने पहुंचे पति से विवाद के बाद वारदात गुमला से बड़ी खबर है, जहां पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मायके में रह रही पत्नी के साथ जाने से इनकार करने पर पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे रिम्स रांची रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामला घाघरा थाना क्षेत्र के तिलसारी अंबा टोली गांव का है। जहां 20 वर्षीय संतोषी कुमारी पर उसके पति गणेश गोप द्वारा चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि संतोषी पिछले करीब आठ दिनों से अपने मायके में भाई के घर रह रही थी। महिला का आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिसके चलते वह मायके आकर रहने लगी थी। शुक्रवार को गणेश गोप पत्नी को वापस अपने साथ ले जाने के लिए उसके भाई के घर पहुंचा। उस वक्त संतोषी का भाई बिनेश्वर उरांव और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। संतोषी के मुताबिक, उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गणेश ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। चाकू के वार से संतोषी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संतोषी के बड़े भाई बिनेश्वर उरांव ने उसे घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी रही। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फरार आरोपी गणेश गोप की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल घायल महिला का इलाज रिम्स रांची में कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में इस विवाद की पूरी वजह क्या सामने आती है और आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है।4