logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुणाल जी ने आरोपों को बताया गलत माता-पिता बोले पूरी संपत्ति के होंगे तीन हिस्से.? #road #jharkhand #lohardaga #jameen #Ranchi #vivad #Ghar #company #JharkhandNews

18 hrs ago
user_AAM JANATA
AAM JANATA
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
18 hrs ago

कुणाल जी ने आरोपों को बताया गलत माता-पिता बोले पूरी संपत्ति के होंगे तीन हिस्से.? #road #jharkhand #lohardaga #jameen #Ranchi #vivad #Ghar #company #JharkhandNews

More news from झारखंड and nearby areas
  • व्यवहार न्यायालय लातेहार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 15500 वादों का निपटारा शनिवार के दोपहर 3:00 तक किया गया । वहीं आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दो करोड़ 61लाख रुपए का सेटलमेंट भी किया गया ।उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय लातेहार ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे दिया ।आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह उपस्थित थे।
    1
    व्यवहार न्यायालय लातेहार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 15500 वादों का निपटारा शनिवार के दोपहर 3:00 तक किया गया ।
वहीं आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दो करोड़ 61लाख रुपए का सेटलमेंट भी किया गया ।उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय लातेहार ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे दिया ।आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह उपस्थित थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • सोने की चेन छिनतई और जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार
    1
    सोने की चेन छिनतई और जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    23 hrs ago
  • खेलो झारखंड में छात्रों को षप्रतिभा निखारने कि अवसर- मनमोहन साहु। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह के खलों का प्रखंड स्तर पर आयोजित करने कि दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसके तहत कर्रा प्रखंड के संत जोसेफ उच्च विद्यालय कर्रा के मैदान में खेलो झारखंड का आयोजन किया गया जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने भारी बारिश के वावयुद भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तरीय खेल में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयओं से प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा की छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरुरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है जिससे पढ़ाई में भी मन लगता है इसलिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है, खिलाड़ीयों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप खेल के माध्यम से अपना प्रखंड, जिला एवं राज्य का नाम रोशन करें साथ हीं उन्होंने बताया की प्रखंड स्तर के विजेता टीम जिला स्तर के खेल में भाग लेंगी जिला स्तर के विजेता टीम राज्य स्तर पर खेलेगी। आज के इस प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के 400 मीटर के रिले दौड़ में प्लस टु उच्च विद्यालय कर्रा एवं बालिका बर्ग ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्रा ने विजेता टीम की ट्राफी अपने नाम किया वही 3000 मीटर के दौड़ में बालक वर्ग में पिंड दोहरा उत्क्र उच्च विद्यालय लोधमा एवं बालिका वर्ग में सुचिता मुंडा प्लस टु उच्च विद्यालय कर्रा ने ग़ल्ड मेडल अपने नाम किया। आज के इस खेलो झारखंड के विभिन्न खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों का सहयोग एवं मैच खेलाने में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों में पदस्थापित खेल शिक्षक ,संजय मुंडा ,प्रेम रतन आईन्द, सावित्री कुमारी, प्रवीण ए खलखो, समीर हेरेंज, चंद्रजीत यादव की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार काश्यप, प्रखंड साधन सेवी राजेश प्रसाद, सूर्यकांत कुमार,संदीप सिंह दिलीप सुकेश महतो सपना कुमा ,दीपा कुमारी, संगुता कुमारी एवं आलोक शंकर वर्मा का अहम योगदान रहा विशेष कर व्यवस्था एवं खेल संचालन में आर सी बालक मध्य विद्यालय कर्रा के प्रभारी शिक्षक स्टीफन बारला एवं फ्रांसिस जेवियर होतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा फोटोग्राफी में सहखयक शिक्षक अली उल्ला खान ने पटरी ईमानदारी से अपनी भुमिका निभाई। खेल समापन के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ी एवं शिक्षकों का हौसला अफजाई करते हुए खेल के सफल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया मंच का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय आटा के सहायक शिक्षक रवि प्रकाश सोनी ने किया ।
    1
    खेलो झारखंड में छात्रों को षप्रतिभा निखारने कि अवसर- मनमोहन साहु।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह के खलों का प्रखंड स्तर पर आयोजित करने कि दिशा निर्देश   जारी किया गया है जिसके तहत कर्रा प्रखंड के  संत जोसेफ उच्च विद्यालय कर्रा के मैदान में खेलो झारखंड का आयोजन किया गया जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने भारी बारिश के वावयुद भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तरीय खेल में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयओं से प्रतिभागी शामिल हुए। 
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने कहा की छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरुरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है जिससे पढ़ाई में भी मन लगता है इसलिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है, खिलाड़ीयों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप खेल के माध्यम से अपना प्रखंड, जिला एवं राज्य का नाम रोशन करें साथ हीं उन्होंने बताया की प्रखंड स्तर के विजेता टीम जिला स्तर के खेल में भाग लेंगी जिला स्तर के विजेता टीम राज्य स्तर पर खेलेगी।
आज के इस प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के 400 मीटर के रिले दौड़ में प्लस टु उच्च विद्यालय कर्रा एवं बालिका बर्ग ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्रा ने विजेता टीम की ट्राफी अपने नाम किया वही 3000 मीटर के दौड़ में बालक वर्ग में पिंड दोहरा उत्क्र उच्च विद्यालय लोधमा एवं बालिका वर्ग में सुचिता मुंडा प्लस टु उच्च विद्यालय कर्रा ने ग़ल्ड मेडल अपने नाम किया। 
आज के इस खेलो झारखंड के विभिन्न खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों का सहयोग एवं मैच खेलाने में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों में पदस्थापित खेल शिक्षक ,संजय मुंडा ,प्रेम रतन आईन्द, सावित्री कुमारी, प्रवीण ए खलखो, समीर हेरेंज, चंद्रजीत यादव की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन कुमार काश्यप, प्रखंड साधन सेवी राजेश प्रसाद, सूर्यकांत  कुमार,संदीप सिंह दिलीप  सुकेश महतो  सपना कुमा ,दीपा कुमारी, संगुता कुमारी एवं आलोक शंकर वर्मा का अहम योगदान रहा विशेष कर व्यवस्था एवं खेल संचालन में  आर सी बालक मध्य विद्यालय कर्रा के प्रभारी शिक्षक स्टीफन बारला एवं फ्रांसिस जेवियर होतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा फोटोग्राफी में सहखयक शिक्षक अली उल्ला खान ने पटरी ईमानदारी से अपनी भुमिका निभाई।
खेल समापन के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ी एवं शिक्षकों का हौसला अफजाई करते हुए खेल के सफल संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया मंच का संचालन राजकीय प्राथमिक विद्यालय आटा के सहायक शिक्षक रवि प्रकाश सोनी ने किया ।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    11 hrs ago
  • SIR-2026 के विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में संचालित विशेष शिविरों की जमीनी स्थिति एवं प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो ने आज विभिन्न पंचायत भवनों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने करौंदी एवं पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। *शिविर में पहुंचकर मतदाताओं से लिया फीडबैक* उपायुक्त ने दोनों पंचायतों में शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर SIR-2026 की प्रक्रिया के दौरान उन्हें हो रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रकार, उनके निष्पादन की स्थिति तथा दस्तावेज सत्यापन से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शिविर में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की प्रकृति से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच करते हुए पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया। *कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट किया गया समाधान* निरीक्षण के दौरान सामने आए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि विशेष शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना और पुनरीक्षण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है। *नोडल पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश* पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविर के लिए एसडीओ सदर अखिलेश कुमार तथा करौंदी पंचायत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उपायुक्त ने दोनों नोडल पदाधिकारियों से शिविर में प्राप्त मामलों एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए। दस्तावेज सत्यापन अथवा किसी अन्य कारण से लंबित मामलों में संबंधित नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और संबंधित मामलों का नियमानुसार समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
    4
    SIR-2026 के विशेष शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान
गुमला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में संचालित विशेष शिविरों की जमीनी स्थिति एवं प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो ने आज विभिन्न पंचायत भवनों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने करौंदी एवं पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली।
*शिविर में पहुंचकर मतदाताओं से लिया फीडबैक*
उपायुक्त ने दोनों पंचायतों में शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर SIR-2026 की प्रक्रिया के दौरान उन्हें हो रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रकार, उनके निष्पादन की स्थिति तथा दस्तावेज सत्यापन से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा शिविर में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की प्रकृति से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच करते हुए पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया।
*कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट किया गया समाधान*
निरीक्षण के दौरान सामने आए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई। उन्होंने कहा कि विशेष शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना और पुनरीक्षण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।
*नोडल पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश*
पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविर के लिए एसडीओ सदर अखिलेश कुमार तथा करौंदी पंचायत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उपायुक्त ने दोनों नोडल पदाधिकारियों से शिविर में प्राप्त मामलों एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए। दस्तावेज सत्यापन अथवा किसी अन्य कारण से लंबित मामलों में संबंधित नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो और संबंधित मामलों का नियमानुसार समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • देखिए वायरल ट्रक की असली सच्चाई? # #jharkhand #trending #bihar #trend #up देखिए वायरल ट्रक की असली सच्चाई? # #jharkhand #trending #bihar #trend #up
    1
    देखिए वायरल ट्रक की असली सच्चाई? # #jharkhand #trending #bihar #trend #up 
देखिए वायरल ट्रक की असली सच्चाई? # #jharkhand #trending #bihar #trend #up
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Ratu, Ranchi•
    16 hrs ago
  • एक साल से ब*च्चे की तलाश में माँ | System से बड़ा सवाल | Ranchi News एक साल से ब*च्चे की तलाश में माँ | System से बड़ा सवाल | Ranchi News एक माँ करीब एक साल से अपने बच्चे की तलाश में पुलिस और प्रशासन के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल से बच्चा गायब होने के बाद लगातार गुहार लगाने के बावजूद अब तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इस मामले ने व्यवस्था, जवाबदेही और आम परिवारों की सुनवाई को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। क्या ऐसी शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? आपकी राय क्या है, Comment में जरूर बताएं। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi News, Jharkhand News, Ranchi News Today, Jharkhand Latest News, Ranchi Club TV, Ranchi News Hindi, Jharkhand News Hindi, Mother Child Story, Mother Searching Child, Child Missing Case, Hospital News, Hospital Case, Police Administration, System Question, Public Awareness, Social Awareness, Ranchi Update, Jharkhand Update, Ranchi Hindi News, Jharkhand Hindi News, Maa Ki Pukar, Maa Ka Dard, Justice For Mother, Mother And Child, Hindi News, India News, Latest News, Ranchi Local News #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiClubTV #Ranchi #Jharkhand #HindiNews #NewsUpdate #MotherAndChild #MaaKiPukar #PublicAwareness #SocialAwareness #PoliceAdministration #SystemQuestion #RanchiUpdate #JharkhandUpdate
    1
    एक साल से ब*च्चे की तलाश में माँ | System से बड़ा सवाल | Ranchi News
एक साल से ब*च्चे की तलाश में माँ | System से बड़ा सवाल | Ranchi News
एक माँ करीब एक साल से अपने बच्चे की तलाश में पुलिस और प्रशासन के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल से बच्चा गायब होने के बाद लगातार गुहार लगाने के बावजूद अब तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
इस मामले ने व्यवस्था, जवाबदेही और आम परिवारों की सुनवाई को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
क्या ऐसी शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?
आपकी राय क्या है, Comment में जरूर बताएं।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
Ranchi News, Jharkhand News, Ranchi News Today, Jharkhand Latest News, Ranchi Club TV, Ranchi News Hindi, Jharkhand News Hindi, Mother Child Story, Mother Searching Child, Child Missing Case, Hospital News, Hospital Case, Police Administration, System Question, Public Awareness, Social Awareness, Ranchi Update, Jharkhand Update, Ranchi Hindi News, Jharkhand Hindi News, Maa Ki Pukar, Maa Ka Dard, Justice For Mother, Mother And Child, Hindi News, India News, Latest News, Ranchi Local News
#RanchiNews #JharkhandNews #RanchiClubTV #Ranchi #Jharkhand #HindiNews #NewsUpdate #MotherAndChild #MaaKiPukar #PublicAwareness #SocialAwareness #PoliceAdministration #SystemQuestion #RanchiUpdate #JharkhandUpdate
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बारेसार में सिलाई प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच सशस्त्र सीमा बल 16 सिलाई मशीनों का वितरण करेगा: कमांडेंट राजेश सिंह। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे सशस्त्र सीमा बल 32 वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह ने मायापुर पंचायत भवन में संचालित 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बताया कि प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कुल 16 सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा।
    1
    बारेसार में सिलाई प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच सशस्त्र सीमा बल 16 सिलाई मशीनों का वितरण करेगा: कमांडेंट राजेश सिंह।
शनिवार की दोपहर 2:00 बजे सशस्त्र सीमा बल 32 वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह ने मायापुर पंचायत भवन में संचालित 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बताया कि प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कुल 16 सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • अमरूद्ध बगान में 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के अमरूद्ध बगान लाह कोठी के पास पुलिस ने छापेमारी कर 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को करीब 10:45 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि अमरूद्ध बगान लाह कोठी के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। टीम करीब 11:15 बजे मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुमित कुमार जायसवाल (20 वर्ष), पिता राजू जायसवाल, निवासी गली नंबर-01, अमित की दुकान के पास, चटकपुर, थाना रातू, रांची बताया। दंडाधिकारी एवं स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक में लिपटा 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में युवक से वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 312/2026, दिनांक 11 सितंबर 2026, धारा 21(बी)/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापामारी दल में एएसपी कोतवाली निखिल राय, कार्यपालक दंडाधिकारी सदर असीम बाड़ा, सुखदेवनगर थाना के थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
    1
    अमरूद्ध बगान में 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के अमरूद्ध बगान लाह कोठी के पास पुलिस ने छापेमारी कर 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को करीब 10:45 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि अमरूद्ध बगान लाह कोठी के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। टीम करीब 11:15 बजे मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुमित कुमार जायसवाल (20 वर्ष), पिता राजू जायसवाल, निवासी गली नंबर-01, अमित की दुकान के पास, चटकपुर, थाना रातू, रांची बताया। दंडाधिकारी एवं स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक में लिपटा 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद हुए।
बरामद मादक पदार्थ के संबंध में युवक से वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 312/2026, दिनांक 11 सितंबर 2026, धारा 21(बी)/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
छापामारी दल में एएसपी कोतवाली निखिल राय, कार्यपालक दंडाधिकारी सदर असीम बाड़ा, सुखदेवनगर थाना के थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    23 hrs ago
  • एस आई आर के तहत मतदाता सूची के सत्यापन एवं दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी।
    1
    एस आई आर के तहत मतदाता सूची के सत्यापन एवं दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.