Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारेसार में सिलाई प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच सशस्त्र सीमा बल 16 सिलाई मशीनों का वितरण करेगा: कमांडेंट राजेश सिंह। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे सशस्त्र सीमा बल 32 वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह ने मायापुर पंचायत भवन में संचालित 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बताया कि प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कुल 16 सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा।
Manoj dutt dev
बारेसार में सिलाई प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच सशस्त्र सीमा बल 16 सिलाई मशीनों का वितरण करेगा: कमांडेंट राजेश सिंह। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे सशस्त्र सीमा बल 32 वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह ने मायापुर पंचायत भवन में संचालित 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को बताया कि प्रशिक्षण कर रही 32 महिलाओं के बीच में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कुल 16 सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा।
More news from झारखंड and nearby areas
- शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार की दोपहर 1:00 बजे आवासीय विद्यालय महुआडार के खेल स्टेडियम में किया गया। आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी महुआडार अमित कुमार रविदास ने किया ।आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31000 उपविजेता टीम को 21000 एवं तीसरे वा चौथे नंबर की टीम को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।1
- बुध बाजार से SBI तक बेतरतीब पार्किंग बनी नासूर, NH-22 पर हर पल हादसे का खतरा बुध बाजार से SBI तक बेतरतीब पार्किंग बनी नासूर, NH-22 पर हर पल हादसे का खतरा मो० मुमताज चंदवा: एनएच-22 पर बुध बाजार से भारतीय स्टेट बैंक शाखा तक सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्किंग गंभीर समस्या बन गई है। बड़े से लेकर छोटे वाहन चालक अपने वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दुकानों में खरीदारी करने लगते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और पैदल चलने वालों सहित दोपहिया व चारपहिया वाहनों के आवागमन में भारी कठिनाई होती है। शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नो पार्किंग जोन बनाने और नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है ताकि जाम और हादसों से निजात मिल सके।3
- हमारे राज्य के बच्चे देश और दुनियां में खेल के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करेंगे ; राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम गांव के मैदान से खिलाफी निकलेंगे और देश में चमकेंगे : जेएमएम जिला अध्यक्ष मोती लाल चंदवा ,लातेहार विभूति नाथ सिंह खिलाड़ियों में खेल की भावना और अनुशासन कैसे दिखें यह खेल के मैदान में देखने को मिलता है,उक्त बातें झारखंड के राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने चंदवा प्रखण के जमीरा खेल मैदान में स्वर्गीय दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में मुस्कान क्लब के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे,उन्होंने कहा कि हारी सरकार खिलाड़ियों को प्रमोट करके बेहतर सुविधा देती है जिससे खिलाड़ी देश और विश्व स्तर पर राज्य का नाम ऊंचा कर सकें ,अब तो हर खेल को बेहतर स्थान और खिलाड़ियों को बेहतर सम्मान दिया जाता है इसलिए इस क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य तलाश जा रहा है युवा काफी आकर्षित है, श्री राम और जेएमएम के जिला अध्यक्ष मोती लाल ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का उदघाटन किया ,उस दौरान कमिटी के लोगों ने शाल ओढ़ाकर ,मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया , जेएमएम के जिला अध्यक्ष लाल मोती लाल ने खिलाड़ियों और कमिटी के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन करवाते रहना चाहिए ताकि हमारे बीच से छुपी हुई प्रतिभा निखरकर अपना और क्षेत्र का नाम उजागर करे ,मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा ,मनोज चौधरी ,रंजीत उरांव ,अंकित तिवारी ,सौरभ श्रीवास्तव ,ग्लिटर त्रिवेणी स्कूल के प्राचार्य हिमांशु सिंह , नौसाद आलम ,मोहम्मद गुज्जू और आयोजक मुस्कान क्लब के अधिकारी व लोग समेत पार्टी के कई लोग उपस्थित थे,3
- विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने पुलिस को सौंपा हाइवा, पांकी-बालूमाथ सड़क की बदहाली पर जताई नाराजगी। बोले—“ #पांकी #पलामू #ओवरलोडहाइवा #अवैधखनन #शशिभूषणमेहता #पांकीबालूमाथरोड #जनसंवादन्यूज1
- सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खुला मौत का कुआँ जिम्मेदार कौन.? #road #shorts #shortvideo #gadi #aamjanata1
- विधायक प्रतिनिधि ने चक नदी पे पुल बनाने का दिया भरोसा। क्या चक नदिबोआ बन पाएगा पुल। पलामू जिले मनातू थाना ने चक पंचायत में लोगों का फूटा गुस्सा1
- पाटम प्रखंड पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक,15वें व 16वें वित्त आयोग की योजनाओं पर चर्चा *पाटम प्रखंड पंचायत समिति की मासिक समीक्षा बैठक!*, *15वें व 16वें वित्त आयोग की योजनाओं पर चर्चा* *Sir कार्यों पर दिया गया जोर* पाटन। पाटन प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने की। बैठक में पंचायत समिति आयोग से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन पर चर्चा की गयी। वहीं बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी आशीष कुमार ने आगामी 16वें वित्त आयोग की योजनाओं के लिए योजना तैयार करने को लेकर पंचायत समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तभी योजना आवंटन करने कि बात कही! प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्यों से एसआईआर (SIR) से संबंधित कार्यों को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। बैठक के दौरान एसआईआर कार्य में बेहतर योगदान के लिए सुठा पंचायत की बीएलओ सुधा देवी को सम्मानित भी किया गया। मौके पर उप प्रमुख अमरेश वर्मा, धर्मेंद्र दुबे, मनोरंजन गिरी, उमाशंकर मोची, अखिलेश यादव, रामबिहारी मेहता, राजकुमारी देवी, सविता देवी, पंचायत समिति प्रतिनिधि तूफानी राम, समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता समेत कई पंचायत समिति सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।2
- व्यवहार न्यायालय लातेहार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 15500 वादों का निपटारा शनिवार के दोपहर 3:00 तक किया गया । वहीं आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दो करोड़ 61लाख रुपए का सेटलमेंट भी किया गया ।उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय लातेहार ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे दिया ।आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह उपस्थित थे।1