Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खुला मौत का कुआँ जिम्मेदार कौन.? #road #shorts #shortvideo #gadi #aamjanata
AAM JANATA
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खुला मौत का कुआँ जिम्मेदार कौन.? #road #shorts #shortvideo #gadi #aamjanata
More news from झारखंड and nearby areas
- सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खुला मौत का कुआँ जिम्मेदार कौन.? #road #shorts #shortvideo #gadi #aamjanata1
- बुध बाजार से SBI तक बेतरतीब पार्किंग बनी नासूर, NH-22 पर हर पल हादसे का खतरा बुध बाजार से SBI तक बेतरतीब पार्किंग बनी नासूर, NH-22 पर हर पल हादसे का खतरा मो० मुमताज चंदवा: एनएच-22 पर बुध बाजार से भारतीय स्टेट बैंक शाखा तक सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्किंग गंभीर समस्या बन गई है। बड़े से लेकर छोटे वाहन चालक अपने वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दुकानों में खरीदारी करने लगते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और पैदल चलने वालों सहित दोपहिया व चारपहिया वाहनों के आवागमन में भारी कठिनाई होती है। शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नो पार्किंग जोन बनाने और नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है ताकि जाम और हादसों से निजात मिल सके।3
- हमारे राज्य के बच्चे देश और दुनियां में खेल के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करेंगे ; राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम गांव के मैदान से खिलाफी निकलेंगे और देश में चमकेंगे : जेएमएम जिला अध्यक्ष मोती लाल चंदवा ,लातेहार विभूति नाथ सिंह खिलाड़ियों में खेल की भावना और अनुशासन कैसे दिखें यह खेल के मैदान में देखने को मिलता है,उक्त बातें झारखंड के राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने चंदवा प्रखण के जमीरा खेल मैदान में स्वर्गीय दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में मुस्कान क्लब के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे,उन्होंने कहा कि हारी सरकार खिलाड़ियों को प्रमोट करके बेहतर सुविधा देती है जिससे खिलाड़ी देश और विश्व स्तर पर राज्य का नाम ऊंचा कर सकें ,अब तो हर खेल को बेहतर स्थान और खिलाड़ियों को बेहतर सम्मान दिया जाता है इसलिए इस क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य तलाश जा रहा है युवा काफी आकर्षित है, श्री राम और जेएमएम के जिला अध्यक्ष मोती लाल ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का उदघाटन किया ,उस दौरान कमिटी के लोगों ने शाल ओढ़ाकर ,मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया , जेएमएम के जिला अध्यक्ष लाल मोती लाल ने खिलाड़ियों और कमिटी के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन करवाते रहना चाहिए ताकि हमारे बीच से छुपी हुई प्रतिभा निखरकर अपना और क्षेत्र का नाम उजागर करे ,मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा ,मनोज चौधरी ,रंजीत उरांव ,अंकित तिवारी ,सौरभ श्रीवास्तव ,ग्लिटर त्रिवेणी स्कूल के प्राचार्य हिमांशु सिंह , नौसाद आलम ,मोहम्मद गुज्जू और आयोजक मुस्कान क्लब के अधिकारी व लोग समेत पार्टी के कई लोग उपस्थित थे,3
- शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार की दोपहर 1:00 बजे आवासीय विद्यालय महुआडार के खेल स्टेडियम में किया गया। आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी महुआडार अमित कुमार रविदास ने किया ।आयोजित टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31000 उपविजेता टीम को 21000 एवं तीसरे वा चौथे नंबर की टीम को सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।1
- ट्रक की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत, दूसरा घायल हर्षित हॉस्पिटल पर इलाज से इंकार का आरोप1
- 🔥 खबर का असर! डेली मार्केट पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, फटी पाइपलाइन की समस्या जल्द होगी दूर 🔥 खबर का असर! डेली मार्केट पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष, फटी पाइपलाइन की समस्या जल्द होगी दूर1
- कुणाल जी ने आरोपों को बताया गलत माता-पिता बोले पूरी संपत्ति के होंगे तीन हिस्से.? #road #jharkhand #lohardaga #jameen #Ranchi #vivad #Ghar #company #JharkhandNews1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सिसई/गुमला : साथ जाने से इनकार करने पर पत्नी पर चाकू से हमला मायके में रह रही थी महिला, वापस ले जाने पहुंचे पति से विवाद के बाद वारदात गुमला से बड़ी खबर है, जहां पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मायके में रह रही पत्नी के साथ जाने से इनकार करने पर पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे रिम्स रांची रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामला घाघरा थाना क्षेत्र के तिलसारी अंबा टोली गांव का है। जहां 20 वर्षीय संतोषी कुमारी पर उसके पति गणेश गोप द्वारा चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि संतोषी पिछले करीब आठ दिनों से अपने मायके में भाई के घर रह रही थी। महिला का आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिसके चलते वह मायके आकर रहने लगी थी। शुक्रवार को गणेश गोप पत्नी को वापस अपने साथ ले जाने के लिए उसके भाई के घर पहुंचा। उस वक्त संतोषी का भाई बिनेश्वर उरांव और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। संतोषी के मुताबिक, उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गणेश ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। चाकू के वार से संतोषी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संतोषी के बड़े भाई बिनेश्वर उरांव ने उसे घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी रही। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फरार आरोपी गणेश गोप की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल घायल महिला का इलाज रिम्स रांची में कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में इस विवाद की पूरी वजह क्या सामने आती है और आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है।4