logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस। जहानाबाद : जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कड़ौना थाना पुलिस के साथ डीआईयू की टीम भी शामिल थी। संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध स्थिति में आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगे। पूछताछ के क्रम में दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और वाहन के कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस को संदेह हुआ और मोटरसाइकिल की गहन जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन का सत्यापन करने पर पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल कड़ौना थाना क्षेत्र के मोकर गांव से पिछले वर्ष चोरी हुई थी और इस संबंध में थाना में मामला भी दर्ज है। चोरी की मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान काको थाना क्षेत्र के बरामा गांव निवासी संजीत शर्मा के पुत्र राजीव कुमार उर्फ अंकित तथा पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बररा गांव निवासी ओमप्रकाश शर्मा के पुत्र यशवंत कुमार के रूप में की गई है।पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की इस मोटरसाइकिल को उन्होंने कहां से प्राप्त किया तथा इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

on 11 March
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
on 11 March

जहानाबाद : वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस। जहानाबाद : जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कड़ौना थाना पुलिस के साथ डीआईयू की टीम भी शामिल थी। संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध स्थिति में आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगे। पूछताछ के क्रम में दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और वाहन के कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस को संदेह हुआ और मोटरसाइकिल की गहन जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन का सत्यापन करने पर पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल कड़ौना थाना क्षेत्र के मोकर गांव से पिछले वर्ष चोरी हुई थी और इस संबंध में थाना में मामला भी दर्ज है। चोरी की मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान काको थाना क्षेत्र के बरामा गांव निवासी संजीत शर्मा के पुत्र राजीव कुमार उर्फ अंकित तथा पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बररा गांव निवासी ओमप्रकाश शर्मा के पुत्र यशवंत कुमार के रूप में की गई है।पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की इस मोटरसाइकिल को उन्होंने कहां से प्राप्त किया तथा इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • इस गायक किशोर हलचल को इतना शेयर किजिए की आप लोग के बिच जल्द आ जाए
    1
    इस गायक किशोर हलचल को इतना शेयर किजिए की आप लोग के बिच जल्द आ जाए
    user_Singer Kishor Halchal
    Singer Kishor Halchal
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • जहानाबाद के अंबेडकर छात्रावास में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से ओत-प्रोत रहा। समारोह की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान पूर्व सांसद अरुण कुमार, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव और स्थानीय विधायक राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक, प्रखर अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों के मजबूत पक्षधर भी थे। उन्होंने समाज के कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और उन्हें सम्मानजनक जीवन दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विशेष रूप से शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करें और एक न्यायपूर्ण, समतामूलक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग समानता, न्याय और शिक्षा पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज के दौर में डॉ. अंबेडकर के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं और सामाजिक समरसता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे समाज से भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस प्रकार यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम बना, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला एक प्रेरणादायक मंच भी साबित हुआ।
    1
    जहानाबाद के अंबेडकर छात्रावास में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से ओत-प्रोत रहा। समारोह की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान पूर्व सांसद अरुण कुमार, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव और स्थानीय विधायक राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक, प्रखर अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों के मजबूत पक्षधर भी थे। उन्होंने समाज के कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और उन्हें सम्मानजनक जीवन दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विशेष रूप से शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करें और एक न्यायपूर्ण, समतामूलक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग समानता, न्याय और शिक्षा पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज के दौर में डॉ. अंबेडकर के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं और सामाजिक समरसता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे समाज से भेदभाव और असमानता को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस प्रकार यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम बना, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला एक प्रेरणादायक मंच भी साबित हुआ।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • patna
    1
    patna
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • हुलासगंज भाजपा मंडल कार्यालय में अम्बेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।
    1
    हुलासगंज भाजपा मंडल कार्यालय में अम्बेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • Breaking News: Bihar में नई सरकार का शपथग्रहण 15 अप्रैल को | Nitish Kumar | Samrat Choudhary
    1
    Breaking News: Bihar में नई सरकार का शपथग्रहण 15 अप्रैल को | Nitish Kumar | Samrat
Choudhary
    user_Bihar dastak news
    Bihar dastak news
    एकंगरसराय, नालंदा, बिहार•
    18 hrs ago
  • खैरा गांव में धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 सी जयंती मनाई गई, भीम मेला में निकाली गई भव्य रैली, आप सभी को बता दे की भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर भव्य भीम मेला महोत्सव का आयोजन किया गया, इस मौके पर सहार प्रखंड के सभी पंचायत से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रैली मार्च निकालकर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए, रैली के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए जयकारे लगाए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सभी ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद नेता एवं मुखिया महेंद्र प्रसाद व्यवस्थापक को अशोक राम, संचालक इंकलाबी नौजवान संगठन के प्रखंड सचिव अजीत पासवान प्रखंड सचिव दिलीप कुमार प्रदीप सिंह इमरान अली दाउद हुसैन वहीं भाजपा माले के नेता मदन सिंह चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों को संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अंबेडकर सेना के जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं ग्रामीण की बडी भागीदारी देखने को मिली पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा के माहौल बना रहा,
    1
    खैरा गांव में धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 सी जयंती मनाई गई, भीम मेला में निकाली गई भव्य रैली,
आप सभी को बता दे की भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर भव्य भीम मेला महोत्सव का आयोजन किया गया, इस मौके पर सहार प्रखंड के सभी पंचायत से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रैली मार्च निकालकर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए, रैली के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए जयकारे लगाए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सभी ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद नेता एवं मुखिया महेंद्र प्रसाद व्यवस्थापक को अशोक राम, संचालक इंकलाबी नौजवान संगठन के प्रखंड सचिव अजीत पासवान प्रखंड सचिव दिलीप कुमार प्रदीप सिंह इमरान अली दाउद हुसैन वहीं भाजपा माले के नेता मदन सिंह चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों को संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अंबेडकर सेना के जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं ग्रामीण की बडी भागीदारी देखने को मिली पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा के माहौल बना रहा,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    2 hrs ago
  • खमेनेई के निधन पर ईरान एंबेसी द्वारा आयोजित शोक सभा धर्मगुरुओं,भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा और राष्ट्रीय लोकमत केंद्र के मार्गदर्शक आरएसएस विचारक सुनील पांडेयजी और राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार दुबे भी हुए शामिल। ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हामिद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खमेनेई ने विश्व में अमन शांति के बलिदान दिया.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    खमेनेई के निधन पर ईरान एंबेसी द्वारा आयोजित शोक सभा धर्मगुरुओं,भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा और राष्ट्रीय लोकमत केंद्र के मार्गदर्शक आरएसएस विचारक सुनील पांडेयजी और राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार दुबे भी हुए शामिल। ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हामिद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खमेनेई ने विश्व में अमन शांति के बलिदान दिया.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Bihta, Patna•
    2 hrs ago
  • नौबतपुर: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस खबर के सामने आते ही भाजपा समर्थकों और कुशवाहा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में भी इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों, चौक-चौराहों और गांवों में समर्थक इकट्ठा होकर नारेबाजी करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले गए और लोगों ने सम्राट चौधरी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर नौबतपुर मध्य के जिला परिषद सदस्य नागेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास की नई गति मिलेगी और समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिलेगा। वहीं रणविजय कुशवाहा ने इसे कुशवाहा समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि वर्षों बाद समाज को इतना बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। जेडीयू समर्थक विनय कुशवाहा ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीति में यह एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन और विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे समाज और राज्य की जीत है। समर्थकों का कहना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम होगा। जश्न का यह माहौल देर रात तक चलता रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य के लिए सकारात्मक उम्मीदें जताईं। कुल मिलाकर, सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने जाने से बिहार की राजनीति में एक नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं, और समर्थकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    नौबतपुर: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस खबर के सामने आते ही भाजपा समर्थकों और कुशवाहा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में भी इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों, चौक-चौराहों और गांवों में समर्थक इकट्ठा होकर नारेबाजी करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले गए और लोगों ने सम्राट चौधरी के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
इस अवसर पर नौबतपुर मध्य के जिला परिषद सदस्य नागेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास की नई गति मिलेगी और समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिलेगा। वहीं रणविजय कुशवाहा ने इसे कुशवाहा समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि वर्षों बाद समाज को इतना बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
जेडीयू समर्थक विनय कुशवाहा ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीति में यह एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन और विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे समाज और राज्य की जीत है।
समर्थकों का कहना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम होगा। जश्न का यह माहौल देर रात तक चलता रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य के लिए सकारात्मक उम्मीदें जताईं।
कुल मिलाकर, सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने जाने से बिहार की राजनीति में एक नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं, और समर्थकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_Shailesh singh
    Shailesh singh
    Local News Reporter Naubatpur, Patna•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.