Shuru
Apke Nagar Ki App…
patna patna
संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
patna patna
More news from बिहार and nearby areas
- patna1
- खैरा गांव में धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 सी जयंती मनाई गई, भीम मेला में निकाली गई भव्य रैली, आप सभी को बता दे की भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर भव्य भीम मेला महोत्सव का आयोजन किया गया, इस मौके पर सहार प्रखंड के सभी पंचायत से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रैली मार्च निकालकर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए, रैली के दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए जयकारे लगाए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सभी ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद नेता एवं मुखिया महेंद्र प्रसाद व्यवस्थापक को अशोक राम, संचालक इंकलाबी नौजवान संगठन के प्रखंड सचिव अजीत पासवान प्रखंड सचिव दिलीप कुमार प्रदीप सिंह इमरान अली दाउद हुसैन वहीं भाजपा माले के नेता मदन सिंह चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों को संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अंबेडकर सेना के जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं ग्रामीण की बडी भागीदारी देखने को मिली पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा के माहौल बना रहा,1
- बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वी एवं P..C जोशी की 119 वीं जयंती पर अरवल में मार्च निकालते CPI अरवल।4
- भोजपुर: बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, जिला भोजपुर के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित तिथि 14 अप्रैल 2026 को संघ कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई। चुनाव कार्य का संचालन प्रदेश सचिव सह चुनाव पर्यवेक्षक रमाशंकर भारती एवं चुनाव प्रभारी श्री अरुण कुमार ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। उनके देखरेख में मतदान के पश्चात मतगणना कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। चुनाव में अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु कुल एक पद पर मुकाबला हुआ। प्राप्त मतों के अनुसार रविंद्र सिंह ने 365 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों अमर सिंह (165 मत) एवं राजेंद्र सिंह (36 मत) को पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। वहीं सचिव पद के लिए हुए चुनाव में अशोक कुमार सिंह ने 318 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया और नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।1
- फिल्म: मोहब्बत मेरी जान लव स्टोरी अभिनेता चिंटू तिवारी1
- खमेनेई के निधन पर ईरान एंबेसी द्वारा आयोजित शोक सभा धर्मगुरुओं,भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा और राष्ट्रीय लोकमत केंद्र के मार्गदर्शक आरएसएस विचारक सुनील पांडेयजी और राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार दुबे भी हुए शामिल। ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हामिद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खमेनेई ने विश्व में अमन शांति के बलिदान दिया.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- नौबतपुर: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस खबर के सामने आते ही भाजपा समर्थकों और कुशवाहा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र में भी इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों, चौक-चौराहों और गांवों में समर्थक इकट्ठा होकर नारेबाजी करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले गए और लोगों ने सम्राट चौधरी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर नौबतपुर मध्य के जिला परिषद सदस्य नागेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास की नई गति मिलेगी और समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिलेगा। वहीं रणविजय कुशवाहा ने इसे कुशवाहा समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि वर्षों बाद समाज को इतना बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। जेडीयू समर्थक विनय कुशवाहा ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीति में यह एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन और विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे समाज और राज्य की जीत है। समर्थकों का कहना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम होगा। जश्न का यह माहौल देर रात तक चलता रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य के लिए सकारात्मक उम्मीदें जताईं। कुल मिलाकर, सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने जाने से बिहार की राजनीति में एक नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं, और समर्थकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- आरा रेड क्रॉस के सभागार में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अवधेश राम के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई1