अवैध खनन के खिलाफ नकुड़ पुलिस कार्रवाई कर, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज़ किया नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नसरुल्लागढ़ में बीती रात अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। बीती रात थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाए गए सघन अभियान के दौरान पुलिस ने साहबा मजरा के जंगल में मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में लगाए गए वाहनों को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों से जब पुलिस ने खनन संबधी कागज़ मांगे तो वह दे नहीं पाए। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के अनुसार उन्हें लगातार क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। जिसपर पुलिस ने नजर रखते हुए कार्यवाही की है। अचानक हुई पुलिस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए दोनो खनन वाहनों को थाने लाकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए खनन वाहनों को सीज़ कर दिया। बता दें की अवैध खनन माफिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बताया जाता है की निकटवर्ती गांव के कुछ माफिया पुलिस मित्र बनकर रात के समय धड़ल्ले से खनन ढोते हैं। वहीं क्षेत्र में चर्चा है की पुलिस के कुछ सिपाही भी खनन माफियाओं के संपर्क में बने रहते हैं।

- नोएडा में वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर होजरी कॉम्प्लेक्स में 4 दिनों से चल रहा प्रदर्शन, प्रशासन द्वारा प्रमुख मांगें मानने के बाद समाप्त हो गया है। डीएम मेधा रूपम ने पुष्टि की कि श्रमिकों की वेतन वृद्धि की मांग पूरी कर दी गई है। इस घटनाक्रम में हिंसक विरोध के बाद पुलिस ने लगभग 300 लोगों को हिरासत में लिया था।1
- नकुड़ (सहारनपुर)। संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती कस्बे व क्षेत्र में बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया गया। मंगलवार को डॉ० भीम राव अंबेडकर के 135वीं जयंती के अवसर पर बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की बाबा साहेब ने समाज के शोषित व वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता व न्याय स्थापित किया जा सकता है।कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना समानता, स्वतंत्रता व बंधुत्व को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठियां व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर नगर के तहसील मुख्यालय, नगर पालिका चौक, मौहल्ला बंजारान, शहीद अशफ़ाक़ उल्ला खान चोंक, मौ० चौधरी यान, बोर्डिंग सदर बाज़ार, जनक बाज़ार, मेन बाज़ार आदि में बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संविधान, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर, संत रविदास सहित अनेक झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वीडियो:-2
- छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खबर! अब बिज़नेस शुरू करना हुआ और भी आसान। सरकार की ओर से मिलने वाला 12 अंकों का यूनिक नंबर—उद्यम रजिस्ट्रेशन—आप बिल्कुल FREE में कर सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन के बाद आपको न सिर्फ सरकारी मान्यता मिलती है, बल्कि आसान लोन, सब्सिडी और कई सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिलता है। खास बात ये है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और बेहद सरल है, जिससे छोटे व्यापारी और स्टार्टअप्स को बड़ी राहत मिल रही है। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो देर न करें—क्योंकि यही नंबर आपके बिज़नेस को नई पहचान दिला सकता है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Sajid2
- गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में मदनी पब्लिक स्कूल का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।समारोह का आयोजन मौलाना हुसैन अहमद मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट, देवबंद द्वारा शहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीदर (कर्नाटक) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना सैयद अरशद मदनी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कादिर साहब और शॉभित यूनिवर्सिटी गंगोह के डायरेक्टर प्रो. जहीर अख्तर साहब ने शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। समारोह में मंच को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।आयोजकों ने बताया कि मदनी पब्लिक स्कूल में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अनुभवी शिक्षकों की टीम बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करेगी!!!4
- Post by HR02 City News1
- नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव साल्हापुर में एक किसान की तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर करीब चार बीघा गेहूं की फसल व पॉपुलर के पेड़ जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को किसान विनोद कुमार को जैसे ही उनके खेत में आग लगने की सूचना मिली, वह घबराए हुए मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग पूरी फसल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। देखते ही देखते कड़ी मेहनत से तैयार की गई पूरी फसल जलकर राख में तब्दील हो गई। पीड़ित किसान का आरोप है की घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को देने का प्रयास किया गया, लेकिन वीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता के चलते समय पर कोई मदद नहीं पहुंच सकी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता व उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। वीडियो:-1