एसआईएस लिमिटेड के तहत विशेष भर्ती अभियान शिविर का होगा आयोजन सुरक्षाकर्मी पदों पर होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर SIS Group के द्वारा अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं का चयन विभिन्न सुरक्षा संबंधी पदों पर किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत संचालित अजीविका मिशन के माध्यम से यह रोजगार अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, C.I.T./DH/SLV एवं GTO जैसे पदों पर चयन प्रक्रिया संपन्न होगी। यह भर्ती अभियान अजयगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 37 हजार रुपये तक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही PF, ESIC मेडिकल सुविधा, प्रमोशन, ग्रेच्युटी, वार्षिक वेतन वृद्धि, पेंशन एवं आवास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए पद अनुसार 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक बताया गया है। भर्ती शिविर का आयोजन अजयगढ़ में 12 मई, धरमपुर में 16 मई, हनुमतपुर में 26 मई एवं खोरा में 28 मई को किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं 350 रुपये पंजीयन शुल्क लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। कंपनी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह भर्ती पुलिस विभाग की नहीं, बल्कि निजी सुरक्षा कंपनी के अंतर्गत की जा रही भर्ती प्रक्रिया है।

- पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को अब सोलर पंप और ऊर्जा सुविधा मिलेगी। इससे खेती की लागत कम होगी और बिजली पर निर्भरता भी घटेगी, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। यह कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।1
- महोबा नगर का ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल कीरतसागर दशकों से अपनी पहचान बनाए हुए है। स्थानीय समुदाय और इतिहासकार इसके संरक्षण और विकास को लेकर चिंतित हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस महत्वपूर्ण धरोहर के लिए आगे क्या कदम उठाता है।1
- महोबा के कबरई के जवाहर नगर में सालों से जुए का बड़ा फड़ चल रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। तीन दिन पहले पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।1
- सतना में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की बदहाली से परेशान व्यापारियों ने जयस्तंभ चौक पर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने जानलेवा गड्ढों के पास खड़े होकर 'स्मार्ट सिटी की बदहाली' के नारे लगाए, जिससे महीनों से व्यापार ठप है और हादसों का डर बना हुआ है।1
- यह दोहा पाप के बढ़ते राज में धर्म के साहस के टूटने की स्थिति को बयां करता है। यह प्रभु के चरणों में आसरा लेकर पुण्य की रेखा खींचने का रास्ता दिखाता है।1
- Post by राजेश1
- पन्ना के रेंगुवा में बच्चों के विवाद के बाद एक जेठ ने अपनी बहू को लाठी-डंडों से सरेराह बेरहमी से पीटा। इस घटना का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद बोरी चौकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।2
- महोबा में ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।1
- महोबा में एक दोहा धर्म और पाप की गति व शक्ति पर विचार प्रस्तुत करता है। इसमें धर्मराज के वेग को शुद्ध पवन के समान बताया गया है, जबकि प्रबल पाप की धार तूफानों जैसी विनाशकारी है। यह दोहा जीवन के नैतिक द्वंद्व और उनके परिणामों पर चिंतन का आह्वान करता है।1