Shuru
Apke Nagar Ki App…
महोबा में एक दोहा धर्म और पाप की गति व शक्ति पर विचार प्रस्तुत करता है। इसमें धर्मराज के वेग को शुद्ध पवन के समान बताया गया है, जबकि प्रबल पाप की धार तूफानों जैसी विनाशकारी है। यह दोहा जीवन के नैतिक द्वंद्व और उनके परिणामों पर चिंतन का आह्वान करता है।
Laxmi Kant Soni
महोबा में एक दोहा धर्म और पाप की गति व शक्ति पर विचार प्रस्तुत करता है। इसमें धर्मराज के वेग को शुद्ध पवन के समान बताया गया है, जबकि प्रबल पाप की धार तूफानों जैसी विनाशकारी है। यह दोहा जीवन के नैतिक द्वंद्व और उनके परिणामों पर चिंतन का आह्वान करता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महोबा में एक दोहा धर्म और पाप की गति व शक्ति पर विचार प्रस्तुत करता है। इसमें धर्मराज के वेग को शुद्ध पवन के समान बताया गया है, जबकि प्रबल पाप की धार तूफानों जैसी विनाशकारी है। यह दोहा जीवन के नैतिक द्वंद्व और उनके परिणामों पर चिंतन का आह्वान करता है।1
- महोबा जिले के अजनर में बीती रात एक ट्रांसफॉर्मर अचानक धू-धू कर जल उठा। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।1
- बांदा के बबेरू से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है… पैसों के लालच में मामा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भांजे का किया अपहरण, पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से बच्चे को सकुशल किया बरामद। पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल की गई मारुति फ्रांक्स कार भी बरामद, पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है। बांदा के बबेरू से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है… जहां एक सगे मामा ने ही अपने 10 साल के भांजे का अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक 7 मई को स्कूल से घर न लौटने पर बच्चे के पिता ने बबेरू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बबेरू पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महज कुछ घंटों में पूरे मामले का खुलासा करते हुए हरियाणा के रोहतक से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं बच्चे के सगे मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि पैसों के लालच में मामा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी और बच्चे को कार से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते हरियाणा ले जाया गया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मारुति फ्रांक्स कार भी बरामद कर ली है। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- एसआईएस लिमिटेड के तहत विशेष भर्ती अभियान शिविर का होगा आयोजन सुरक्षाकर्मी पदों पर होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर SIS Group के द्वारा अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं का चयन विभिन्न सुरक्षा संबंधी पदों पर किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत संचालित अजीविका मिशन के माध्यम से यह रोजगार अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, C.I.T./DH/SLV एवं GTO जैसे पदों पर चयन प्रक्रिया संपन्न होगी। यह भर्ती अभियान अजयगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 37 हजार रुपये तक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही PF, ESIC मेडिकल सुविधा, प्रमोशन, ग्रेच्युटी, वार्षिक वेतन वृद्धि, पेंशन एवं आवास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए पद अनुसार 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक बताया गया है। भर्ती शिविर का आयोजन अजयगढ़ में 12 मई, धरमपुर में 16 मई, हनुमतपुर में 26 मई एवं खोरा में 28 मई को किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं 350 रुपये पंजीयन शुल्क लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। कंपनी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह भर्ती पुलिस विभाग की नहीं, बल्कि निजी सुरक्षा कंपनी के अंतर्गत की जा रही भर्ती प्रक्रिया है।1
- छतरपुर में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग भागी पति ने लगाया आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल को ओरछा रोड थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन अब तक पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है । पीड़ित ने एसपी कार्यालय जाकर न्याय की मांग की है ।1
- नौगांव थाने के बाहर अर्धनग्न अवस्था में बैठा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप छतरपुर जिले के नौगांव थाना परिसर के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक अर्धनग्न अवस्था में थाने के बाहर बैठ गया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगा। युवक का कहना है कि उसके साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और अन्याय किया गया है। थाने के बाहर युवक को इस हालत में देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच घटना चर्चा का विषय बनी रही। युवक लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करता रहा और न्याय की मांग करता दिखाई दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल नौगांव पुलिस मामले को शांत कराने और युवक को समझाने का प्रयास करती नजर आई।1
- उत्तर प्रदेश में पुलिस और अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार हुए, जिनमें से दो घायल हो गए। इस कार्रवाई से एक बड़े चोर नेटवर्क का खुलासा हुआ है।1
- यह दोहा कलयुग में धर्म और अधर्म के संतुलन पर गहरा चिंतन प्रस्तुत करता है, जहाँ पुण्यात्माओं की कमी है। इसमें कहा गया है कि अत्याचार बढ़ रहे हैं, जिन्हें स्वयं ईश्वर भी अपने नयनों से निरख रहे हैं। यह चिंतन समाज में बढ़ती नैतिक गिरावट पर सवाल उठाता है।1
- शहर के अलीगंज स्थित गोल कोठी रोड पर दीक्षित ऑटो मोबाइल्स का शानदार शुभारंभ। बांदा शहर में अब गाड़ियों की सर्विस और पार्ट्स के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा… क्योंकि अलीगंज के गोल कोठी रोड पर दीक्षित ऑटोमोबाइल्स का शानदार शुभारंभ हो गया है। काली देवी मंदिर के पास खुले इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूजा-पाठ, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पंडित बालेंद्र द्विवेदी शास्त्री ने पूरे विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया। दीक्षित ऑटोमोबाइल्स में अब सभी प्रकार की मोटर गाड़ियों के पार्ट्स और मरम्मत की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, ओंकार दीक्षित और आकाश दीक्षित के साथ कई राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली और देर रात तक शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1