logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​हिंडौन सिटी। आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों व आश्रमों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ​इसी क्रम में जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारे, फूल माला आदि से विशेष रूप से सजाया गया। रामचरितमानस की पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियां के साथ शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम में पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज के भक्तों और शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन कर माल्यार्पण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। ​दूसरी ओर, मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर सिद्ध पीठ के महंत संत त्रिवेणी दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व भव्य रूप से मनाया गया। सुबह से ही धूनी स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने संत त्रिवेणी दास महाराज का चरण पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धूनी पर विशेष आरती एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। ​दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। दिनभर चले इन कार्यक्रमों से पूरा वातावरण 'गुरुदेव भगवान की जय' के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा।

3 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
3 hrs ago

​हिंडौन सिटी। आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों व आश्रमों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ​इसी क्रम में जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े

ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारे, फूल माला आदि से विशेष रूप से सजाया गया। रामचरितमानस की पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियां के साथ शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम में पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज के भक्तों और शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन कर माल्यार्पण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते

हुए पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। ​दूसरी ओर, मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर सिद्ध पीठ के महंत संत त्रिवेणी दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व भव्य रूप से मनाया गया। सुबह से ही धूनी स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों

355294e4-dc86-400a-b86d-6ae9536fbe3c

ने संत त्रिवेणी दास महाराज का चरण पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धूनी पर विशेष आरती एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। ​दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। दिनभर चले इन कार्यक्रमों से पूरा वातावरण 'गुरुदेव भगवान की जय' के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डेढ़ माह पहले गुम हुआ पर्स मिला, कोतवाली पुलिस ने मालिक को लौटाया
    1
    डेढ़ माह पहले गुम हुआ पर्स मिला, कोतवाली पुलिस ने मालिक को लौटाया
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    36 min ago
  • jahanabad हिंडौन सिटी में लाइट की वजह से18 20परिवार आदेहरे में 2 दिन से रह रहे h जहानाबाद हिंडौन सिटी बार बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है जैसे 18 20 परिवार अधेरे में रहते है jen aen से मेरा निवेदन है या था 16 16 के दो ट्रांसफार्मर रख दे या फिर 25 का 1 ट्रांसफार्मर रख दे ओवर लोड से बार बार खराब हो जाता है जिससे 18 20 परिवार अधेरे में रहना पड़ता है अब गर्मी बहुत सताती है और दूसरी बात बारिश का टाइम है सांप जैसी चीजों का बहुत डर रहता हैं मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है इसको जल्दी ठीक करने की कोशिश करे क्योंकि एक पूरे पूरा को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है और इसमें डायरेक्ट वाले भी है जो अनलिमिटेड लोड देते है उनपर कारवाही करे
    1
    jahanabad हिंडौन सिटी में लाइट की वजह से18 20परिवार आदेहरे में 2 दिन से रह रहे h
जहानाबाद हिंडौन सिटी बार बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है जैसे 18 20 परिवार अधेरे में रहते है jen aen से मेरा निवेदन है या था 16 16 के दो ट्रांसफार्मर रख दे या फिर 25 का 1 ट्रांसफार्मर रख दे ओवर लोड से बार बार खराब हो जाता है जिससे 18 20 परिवार अधेरे में रहना पड़ता है  अब गर्मी बहुत सताती है और दूसरी बात बारिश का टाइम है सांप जैसी चीजों का बहुत डर रहता हैं मेरा हाथ जोड़कर निवेदन है इसको जल्दी ठीक करने की कोशिश करे  क्योंकि एक पूरे पूरा को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है और इसमें डायरेक्ट वाले भी है जो अनलिमिटेड लोड देते है उनपर कारवाही करे
    user_Saheed khan
    Saheed khan
    Artist हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मासलपुर के सागर स्थित ऐतिहासिक तिमनगढ़ किला जिसमें से करोड़ों रुपए की मूर्ति हुई थी चोरी देख रेख के अभाव में अपनी विरासत खोता जा रहा है किला
    1
    मासलपुर के सागर स्थित ऐतिहासिक तिमनगढ़ किला जिसमें से करोड़ों रुपए की मूर्ति हुई थी चोरी देख रेख के अभाव में अपनी विरासत खोता जा रहा है किला
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
  • ​हिंडौन सिटी। आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों व आश्रमों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ​इसी क्रम में जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारे, फूल माला आदि से विशेष रूप से सजाया गया। रामचरितमानस की पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियां के साथ शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम में पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज के भक्तों और शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन कर माल्यार्पण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। ​दूसरी ओर, मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर सिद्ध पीठ के महंत संत त्रिवेणी दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व भव्य रूप से मनाया गया। सुबह से ही धूनी स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने संत त्रिवेणी दास महाराज का चरण पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धूनी पर विशेष आरती एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। ​दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। दिनभर चले इन कार्यक्रमों से पूरा वातावरण 'गुरुदेव भगवान की जय' के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा।
    4
    ​हिंडौन सिटी। आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों व आश्रमों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ​इसी क्रम में जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण रायजी मंदिर में प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज का गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को गुब्बारे, फूल माला आदि से विशेष रूप से सजाया गया। रामचरितमानस की पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियां के साथ शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम में पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज के भक्तों और शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन कर माल्यार्पण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
​दूसरी ओर, मुख्य डाकघर के पास स्थित नंगेश्वर बाबा की धूनी पर सिद्ध पीठ के महंत संत त्रिवेणी दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व भव्य रूप से मनाया गया। सुबह से ही धूनी स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने संत त्रिवेणी दास महाराज का चरण पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान धूनी पर विशेष आरती एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। ​दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। दिनभर चले इन कार्यक्रमों से पूरा वातावरण 'गुरुदेव भगवान की जय' के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रजापति छात्रावास में महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का किया आयोजन करौली महाराजा दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली द्वारा रणगमा ताल स्थित प्रजापति छात्रावास में संस्थान संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सचिव गंगाराम प्रजापत ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि आराध्यदेव महाराज दक्ष प्रजापति के जयंति पर हर वर्ष की भांति दक्ष जयंती मनाई गई।रामेश्वर ठेकेदार एवं भरोसी प्रजापत ने सर्व प्रथम महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र पटल के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने दक्ष प्रजापति महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली ने कहा कि राजा दक्ष आराध्यदेव और गुरुदेव है,सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सती पार्वती के पिता हैं हमें बच्चो को शिक्षा और संस्कार के साथ स्वावलंबी बनाना चाहिए ,उन्होंने छात्रावास विकास एवं संगठन मजबूती पर विचार रखे,छात्रावास परिसर में 11 पौधे लगाए।इस मौके पर रामेश्वर प्रजापत, रिंकू प्रजापत, भरोसी प्रजापत,गंगाराम प्रजापत सचिव,मुनेश, राजू प्रजापत,माधौलाल प्रजापति छात्रवास अध्यक्ष ,रमेश महू, ललित प्रजापत,श्रीलाल, रामवीर,हेमराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
    1
    प्रजापति छात्रावास में महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का किया आयोजन
करौली महाराजा दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली द्वारा रणगमा ताल स्थित प्रजापति छात्रावास में संस्थान संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सचिव गंगाराम प्रजापत ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि आराध्यदेव महाराज दक्ष प्रजापति के जयंति पर हर वर्ष की भांति दक्ष जयंती मनाई गई।रामेश्वर ठेकेदार एवं भरोसी प्रजापत ने सर्व प्रथम महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र पटल के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने दक्ष प्रजापति महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली ने कहा कि राजा दक्ष आराध्यदेव और  गुरुदेव है,सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सती पार्वती के पिता हैं हमें बच्चो को शिक्षा  और संस्कार के साथ स्वावलंबी बनाना चाहिए ,उन्होंने छात्रावास विकास एवं संगठन मजबूती पर विचार रखे,छात्रावास परिसर में 11 पौधे लगाए।इस मौके पर रामेश्वर प्रजापत, रिंकू प्रजापत, भरोसी प्रजापत,गंगाराम प्रजापत सचिव,मुनेश, राजू प्रजापत,माधौलाल प्रजापति छात्रवास अध्यक्ष ,रमेश महू, ललित प्रजापत,श्रीलाल, रामवीर,हेमराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, पंचायतों की सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने जताई नाराजगी सिकराय। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार सुबह दौसा जिले के दौरे के दौरान पंचायत समिति सिकराय की मानपुर, पांचोली और ठीकरिया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायतों में सफाई व्यवस्था, स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा लिया। मंत्री के अचानक पहुंचने से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया। मानपुर ग्राम पंचायत में मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सफाई को लेकर असंतोष जताया, जिस पर मंत्री ने मौके पर ही सरपंच नेतराम मीणा को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने पांचोली ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। वहीं ठीकरिया ग्राम पंचायत में सरपंच कमलेश मीणा से पंचायत की कार्यप्रणाली, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की जानकारी ली। दौरे के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पंचायतों में चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, पंचायतों की सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने जताई नाराजगी
सिकराय।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार सुबह दौसा जिले के दौरे के दौरान पंचायत समिति सिकराय की मानपुर, पांचोली और ठीकरिया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायतों में सफाई व्यवस्था, स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा लिया। मंत्री के अचानक पहुंचने से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया।
मानपुर ग्राम पंचायत में मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सफाई को लेकर असंतोष जताया, जिस पर मंत्री ने मौके पर ही सरपंच नेतराम मीणा को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
इसके बाद मंत्री ने पांचोली ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। वहीं ठीकरिया ग्राम पंचायत में सरपंच कमलेश मीणा से पंचायत की कार्यप्रणाली, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की जानकारी ली।
दौरे के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पंचायतों में चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    1 hr ago
  • वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण वेयरहाउस की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा बंदोबस्त का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा, 29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप वेयरहाउस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त तथा ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, निर्वाचन विभाग के विशेष अधिकारी सुरेश चंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
वेयरहाउस की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा बंदोबस्त का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दौसा, 29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप वेयरहाउस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा बंदोबस्त तथा ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, अभिलेखों के संधारण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, निर्वाचन विभाग के विशेष अधिकारी सुरेश चंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • हिण्डोन बैकुंठ धाम ध्रुवघटा में स्वामी हरेंद्रा नंद जी सरस्वती के अनुयाइयों ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद बुधवार भक्तों ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया सागर स्थित गोमती दास आश्रम में भी हजारों भक्तों की भीड़ रही इसी तरह ध्रुव घटा स्थित श्री श्री 1008 श्री स्वामी हरेंद्रानंद जी सरस्वती हिमाचल वाले श्री वेंकटराम धाम ध्रुवघटा में परम पूज्य जितेंद्र निर्मल संत का हजारों भक्तों में दर्शन कर प्रसादी पाई करौली जिले में कई जगह गुरुओं का गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरुओं की आरती पुजा कर आशिर्वाद लिया देखें वीडियो में हिण्डोन बैकुंठ धाम ध्रुवघटा में स्वामी हरेंद्रा नंद जी सरस्वती के अनुयाइयों ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद बुधवार भक्तों ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया सागर स्थित गोमती दास आश्रम में भी हजारों भक्तों की भीड़ रही इसी तरह ध्रुव घटा स्थित श्री श्री 1008 श्री स्वामी हरेंद्रानंद जी सरस्वती हिमाचल वाले श्री वेंकटराम धाम ध्रुवघटा में परम पूज्य जितेंद्र निर्मल संत का हजारों भक्तों में दर्शन कर प्रसादी पाई करौली जिले में कई जगह गुरुओं का गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरुओं की आरती पुजा कर आशिर्वाद लिया देखें वीडियो में
    4
    हिण्डोन बैकुंठ धाम ध्रुवघटा में स्वामी हरेंद्रा नंद जी सरस्वती के अनुयाइयों ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद 
बुधवार भक्तों ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया सागर स्थित गोमती दास आश्रम में भी हजारों भक्तों की भीड़ रही इसी तरह ध्रुव घटा स्थित श्री श्री 1008 श्री स्वामी हरेंद्रानंद जी सरस्वती हिमाचल वाले श्री वेंकटराम धाम ध्रुवघटा में परम पूज्य जितेंद्र निर्मल संत का हजारों भक्तों में दर्शन कर प्रसादी पाई करौली जिले में कई जगह गुरुओं का गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरुओं की आरती पुजा कर आशिर्वाद लिया देखें वीडियो में
हिण्डोन बैकुंठ धाम ध्रुवघटा में स्वामी हरेंद्रा नंद जी सरस्वती के अनुयाइयों ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद 
बुधवार भक्तों ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया सागर स्थित गोमती दास आश्रम में भी हजारों भक्तों की भीड़ रही इसी तरह ध्रुव घटा स्थित श्री श्री 1008 श्री स्वामी हरेंद्रानंद जी सरस्वती हिमाचल वाले श्री वेंकटराम धाम ध्रुवघटा में परम पूज्य जितेंद्र निर्मल संत का हजारों भक्तों में दर्शन कर प्रसादी पाई करौली जिले में कई जगह गुरुओं का गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरुओं की आरती पुजा कर आशिर्वाद लिया देखें वीडियो में
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.