logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना में हुई चोरी का किया सफल खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार।* *थाना : लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक : 31.07.2026* *थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना में हुई चोरी का किया सफल खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार।* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में थाना लम्भुआ पुलिस 03 अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली एवं *ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइट से अज्ञात चोरों द्वारा 02 इन्वर्टर एवं 04 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं।* इस संबंध में थाना लम्भुआ पर क्रमशः मु0अ0सं0 278/2026 एवं मु0अ0सं0 279/2026 पंजीकृत किए गए, जिनकी विवेचना क्रमशः उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव एवं उपनिरीक्षक जगदीश यादव द्वारा की जा रही थी। *विवेचना एवं सुरागरसी के दौरान दिनांक 31.07.2026 को थाना लम्भुआ पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को चोरी के माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि *उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ* मिलकर दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में ग्राम किठौली एवं ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से चोरी की घटना कारित की थी। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ कभी पैदल तो कभी मोटरसाइकिल से रात्रि में निकलकर अवसर मिलने पर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं करते हैं तथा उनका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों *राजेश निषाद पुत्र उदयराज* उर्फ उदई निवासी ककरवार पुरवा, थाना मोतीगरपुर तथा *जुगेश निषाद पुत्र कल्लू* निवासी पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में शामिल 03 अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त*-1.डेविड उर्फ हर्षित तिवारी पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम बेलहरी, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष। 2. नीरज उर्फ कोपे निषाद पुत्र रमई, निवासी ग्राम चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष। 3. राजा कुमार रैदास पुत्र महेन्द्र कुमार, निवासी चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष। *कुल बरामदगी*- *मु0अ0सं0 278/2026 व मु0अ0सं0 279/2026 से संबंधित* 1. 04 अदद बैटरियां (UTL) 2. 01 अदद UTL Solar इन्वर्टर 3. 02 अदद OKYA बैटरियां 4. 01 अदद मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UP 44 BW 6592, जिसका उपयोग चोरी के माल के परिवहन में किया जाता था। *गिरफ्तारी का स्थान-* गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1. निरीक्षक (अपराध) इन्साफ अली 2. उ0नि0 मेघनाथ यादव 3. उ0नि0 जगदीश यादव 4. उ0नि0 दिलीप कुमार 5. हे0का0 शाहिद खान 6. हे0का0 कमलेश पटेल 7. हे0का0 सुष्पेन्द्र सिंह 8. हे0का0 अभिषेक मिश्रा (चीता मोबाइल) 9. का0 संदीप यादव 10. का0 राहुल यादव 11. का0 निकेश यादव 12. का0 धर्मेन्द्र कुमार

14 hrs ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
    1
    जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त
जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न  लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फुरसतगंज पशु चिकित्साधिकारी पर पैरावेट कमर्चारी से अभद्रता करने का आरोप अभद्र भाषा देने का ऑडियो वायरल ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ, जिला इकाई अमेठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पशु चिकित्साधिकारी पर अभद्र व्यवहार, कार्य में लापरवाही तथा विभागीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। समिति के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार मौर्य की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि संगठन ने 22 जुलाई से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार किया था। इसके बाद 23 जुलाई को जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया था। आरोप है कि 29 जुलाई को फुरसतगंज बहादुरपुर विकास खंड के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अंबर मिश्रा ने पैरावेट प्रदीप कुमार शुक्ला को फोन कर टीकाकरण एवं डाटा फीडिंग का कार्य करने का दबाव बनाया। संगठन का आरोप है कि विरोध करने पर चिकित्साधिकारी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। समिति ने इसे पैरावेट कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों का हनन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित पशु चिकित्साधिकारी रायबरेली में निजी पेट क्लीनिक का संचालन करते हैं, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेते, अस्पताल समय से नहीं खुलता तथा क्षेत्र में बीमार पशुओं के इलाज के लिए स्वयं न जाकर अन्य कर्मचारियों को भेज दिया जाता है। समिति ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा पैरावेट कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
    4
    फुरसतगंज पशु चिकित्साधिकारी पर पैरावेट कमर्चारी से अभद्रता करने का आरोप अभद्र भाषा देने का ऑडियो वायरल 
ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ, जिला इकाई अमेठी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पशु चिकित्साधिकारी पर अभद्र व्यवहार, कार्य में लापरवाही तथा विभागीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
समिति के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार मौर्य की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि संगठन ने 22 जुलाई  से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार किया था। इसके बाद 23 जुलाई को जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया था।
आरोप है कि 29 जुलाई को फुरसतगंज बहादुरपुर विकास खंड के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अंबर  मिश्रा ने पैरावेट प्रदीप कुमार शुक्ला  को फोन कर टीकाकरण एवं डाटा फीडिंग का कार्य करने का दबाव बनाया। संगठन का आरोप है कि विरोध करने पर चिकित्साधिकारी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। समिति ने इसे पैरावेट कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों का हनन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए ज्ञापन  में  आरोप लगाया गया है कि संबंधित पशु चिकित्साधिकारी रायबरेली में निजी पेट क्लीनिक का संचालन करते हैं, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेते, अस्पताल समय से नहीं खुलता तथा क्षेत्र में बीमार पशुओं के इलाज के लिए स्वयं न जाकर अन्य कर्मचारियों को भेज दिया जाता है।
समिति ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा पैरावेट कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • अमेठी में अवैध कब्जे पर चला प्रसाशन का बुलडोजर हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर हुई कार्यवाही डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की तैयारी अमेठी में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुसाफिरखाना तहसील के बाजारशुकुल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किया गया अवैध कब्जा जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन ने अब इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आज दोपहर करीब दो बजे मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुकुल स्थित इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने चिन्हित भूमि पर जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि के सदुपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायत के अनुसार इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि वर्षों से कब्जा की गई सरकारी जमीन अब सार्वजनिक उपयोग में आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य सरकारी भूमियों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    अमेठी में अवैध कब्जे पर चला प्रसाशन का बुलडोजर

हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर हुई कार्यवाही

डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की तैयारी
अमेठी में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुसाफिरखाना तहसील के बाजारशुकुल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किया गया अवैध कब्जा जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन ने अब इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आज दोपहर करीब दो बजे मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुकुल स्थित इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने चिन्हित भूमि पर जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि के सदुपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायत के अनुसार इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि वर्षों से कब्जा की गई सरकारी जमीन अब सार्वजनिक उपयोग में आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य सरकारी भूमियों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    1
    निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुल्तानपुर में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग पुलिस और टीम तलाश में जुटी सुल्तानपुर में गोमती नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक नदी में छलांग लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है। अभी तक युवक के नदी में कूदने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है और मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी देने की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    सुल्तानपुर में गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग
पुलिस और टीम तलाश में जुटी

सुल्तानपुर में गोमती नदी में एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक नदी में छलांग लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास खोजबीन शुरू की। युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है।
अभी तक युवक के नदी में कूदने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है और मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी देने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.