logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

108 एंबुलेंस नहीं मिली तो टिमटिम में करानी पड़ी प्रसूता की डिलीवरी गोलीपुरा से विजयपुर ले जाते समय रास्ते में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित विजयपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम गोलीपुरा निवासी 28 वर्षीय नैना आदिवासी पत्नी अजमेर आदिवासी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। परिजनों के अनुसार 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर प्रसूता को मजबूरी में टिमटिम वाहन से गोलीपुरा से विजयपुर लाया जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। विजयपुर पहुंचने से पहले ही इकलौद गांव के पास टिमटिम वाहन में महिला का प्रसव हो गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।प्रसव के बाद महिला और नवजात को विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता लीला आदिवासी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति सुरक्षित है। *108 सेवा की उपलब्धता पर उठे सवाल* इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और 108 एंबुलेंस की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसव जैसी आपात स्थिति में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण महिला को वैकल्पिक वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ा।गनीमत रही कि रास्ते में प्रसव होने के बावजूद मां और नवजात सुरक्षित रहे।

2 hrs ago
user_Dileep kushwah
Dileep kushwah
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
312a18df-0059-4f25-a49e-213dfdb75ff3

108 एंबुलेंस नहीं मिली तो टिमटिम में करानी पड़ी प्रसूता की डिलीवरी गोलीपुरा से विजयपुर ले जाते समय रास्ते में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित विजयपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम गोलीपुरा निवासी 28 वर्षीय नैना आदिवासी पत्नी अजमेर आदिवासी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। परिजनों के अनुसार 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर प्रसूता को मजबूरी में टिमटिम वाहन से गोलीपुरा से विजयपुर लाया जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। विजयपुर पहुंचने से पहले ही इकलौद गांव के पास टिमटिम वाहन में महिला का प्रसव हो गया, जहां

0cde752e-1fe6-4c9a-8e30-c6e1a80f5ecf

उसने बच्चे को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।प्रसव के बाद महिला और नवजात को विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता लीला आदिवासी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति सुरक्षित है। *108 सेवा की उपलब्धता पर उठे सवाल* इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और 108 एंबुलेंस की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसव जैसी आपात स्थिति में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण महिला को वैकल्पिक वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ा।गनीमत रही कि रास्ते में प्रसव होने के बावजूद मां और नवजात सुरक्षित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • फेसबुक पर वीडियो वायरल होने के दौरान और नशे की हालत में स्कूल में बच्चों को पढ़ने के दौरान शिक्षक हुआ। सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा शिक्षक। वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरस। वायरल वीडियो के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित।
    1
    फेसबुक पर वीडियो वायरल होने के दौरान और नशे की हालत में स्कूल में बच्चों को पढ़ने के दौरान शिक्षक हुआ।
सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा शिक्षक। 
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरस। 
वायरल वीडियो के आधार पर 
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित।
    user_DA, news, Plus=shopur
    DA, news, Plus=shopur
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ब्रैकिग श्योपुर - श्योपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रों से आये हुए आवेदकों की समस्याओं को सुनकर, तुरंत निराकरण संबधित अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को विधिवत सम्मत नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    1
    ब्रैकिग श्योपुर - श्योपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रों से आये हुए आवेदकों की समस्याओं को  सुनकर, तुरंत निराकरण संबधित अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को  विधिवत सम्मत नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सरमथुरा: खिंन्नोट गांव में जंगली जानवर का आतंक खिंनोट गांव में जंगली जानवर का आतंक, ग्रामीणों में दहशत—वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग सरमथुरा क्षेत्र के खिंनोट गांव में जंगली जानवर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, पशुबाड़े में एक पशु को शिकार बनाए जाने के बाद इलाके में जंगली जानवर के हमले की आशंका बढ़ गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और लोग अपने पशुओं तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों की आवाजाही से किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में वन विभाग को केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि खिंनोट गांव और आसपास के क्षेत्रों में तत्काल वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए, जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए तथा ग्रामीणों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। सबसे बड़ा सवाल: यदि समय रहते निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो किसी इंसान की जान पर खतरा आने की जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा ले और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा रिपोर्टर: भरत सिंह मीणा सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान
    1
    सरमथुरा: खिंन्नोट गांव में जंगली जानवर का आतंक
खिंनोट गांव में जंगली जानवर का आतंक, ग्रामीणों में दहशत—वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग

सरमथुरा क्षेत्र के खिंनोट गांव में जंगली जानवर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, पशुबाड़े में एक पशु को शिकार बनाए जाने के बाद इलाके में जंगली जानवर के हमले की आशंका बढ़ गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और लोग अपने पशुओं तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों की आवाजाही से किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में वन विभाग को केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता है।
ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि खिंनोट गांव और आसपास के क्षेत्रों में तत्काल वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए, जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए तथा ग्रामीणों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं।
सबसे बड़ा सवाल: यदि समय रहते निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो किसी इंसान की जान पर खतरा आने की जिम्मेदारी कौन लेगा?
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा ले और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।
लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा
रिपोर्टर: भरत सिंह मीणा
सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • टोडाभीम में भाजपा ने निकाली मोटरसाईकिल रैली मंडल अध्यक्ष ने दिखाई झंडी टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भाजपा ने मोटरसाईकिल रैली निकाली।रैली को भाजपा मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेम राज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि रैली टोडाभीम शहर स्थित भीम पैलेस से शुरू होकर पूरे नगर पालिका क्षेत्र में पहुंची। लोगों ने जगह जगह स्वागत सत्कार किया। मोटर साईकिल रैली को नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. निमिषा गौड़, विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी रहे भामाशाह रामनिवास मीना, जिला उपाध्यक्ष अमित पारीक, भाजपा विस्तारक रामू शर्मा, स्थानीय मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेमराज मीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में सौ से अधिक बाइक शामिल रहीं। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    1
    टोडाभीम में भाजपा ने निकाली मोटरसाईकिल रैली मंडल अध्यक्ष ने दिखाई झंडी

टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भाजपा ने मोटरसाईकिल रैली निकाली।रैली को भाजपा मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेम राज ने  झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि रैली टोडाभीम शहर स्थित भीम पैलेस से शुरू होकर पूरे नगर पालिका क्षेत्र में पहुंची। लोगों ने जगह जगह स्वागत सत्कार किया।
मोटर साईकिल रैली को नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. निमिषा गौड़, विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी रहे भामाशाह रामनिवास मीना, जिला उपाध्यक्ष अमित पारीक, भाजपा विस्तारक रामू शर्मा, स्थानीय मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेमराज मीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में सौ से अधिक बाइक शामिल रहीं। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जौरा थाना क्षेत्र में पुराना हॉस्पिटल रोड पर अज्ञात चोरों ने चूड़ी की दुकान को बनाया निशाना किया माल पार जौरा थाना क्षेत्र में पुराना हॉस्पिटल रोड पर अज्ञात चोरों ने चूड़ी की दुकान के ताले चटका कर दुकान में रखा हुआ माल किया पार फरियादी ने जौरा थाने में आवेदन देकर की शिकायत पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    जौरा थाना क्षेत्र में पुराना हॉस्पिटल रोड पर अज्ञात चोरों ने चूड़ी की दुकान को बनाया निशाना किया माल पार 
जौरा थाना क्षेत्र में पुराना हॉस्पिटल रोड पर अज्ञात चोरों ने चूड़ी की दुकान के ताले चटका कर दुकान में रखा हुआ माल किया पार फरियादी ने जौरा थाने में आवेदन देकर की शिकायत पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में देश भक्ति सावन पर आधारित तहसील महिला मंडल की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
    1
    गंगापुर सिटी में देश भक्ति सावन पर आधारित तहसील महिला मंडल की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • MP-श्योपुर में दो कर्मचारियों पर गिरी गाज,रिश्वत मांगने वाला पटवारी हुआ सस्पेंड, वही सुठारा प्राथमिक विद्यालय में शराब पीते हुए शिक्षक भी हुआ सस्पेंड...
    1
    MP-श्योपुर में दो कर्मचारियों पर गिरी गाज,रिश्वत मांगने वाला पटवारी हुआ सस्पेंड, वही सुठारा प्राथमिक विद्यालय में शराब पीते हुए शिक्षक भी हुआ सस्पेंड...
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्रैकिग दतिया - जिला दतिया जिले में पीतांबरा माई मंदिर का प्रसाद और गुड़ दोनों ही प्रसिद्ध हैं। जिले में धान, मूंगफली और चने के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश के किसान भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
    1
    ब्रैकिग दतिया - जिला दतिया जिले में पीतांबरा माई मंदिर का प्रसाद और गुड़ दोनों ही प्रसिद्ध हैं। जिले में धान, मूंगफली और चने के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश के किसान भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।

- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गंगापुर सिटी महापंचायत में भरी हुंकार नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन
    1
    गंगापुर सिटी महापंचायत में भरी हुंकार नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.