Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी महापंचायत में भरी हुंकार नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी महापंचायत में भरी हुंकार नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव1
- रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष स्थानीय निवासियों का कहना है कि: सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- नगरपालिका चुनाव को लेकर बामनवास में पुलिस का फ्लैग मार्च बामनवास। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी बौंली एवं वृत्ताधिकारी वृत बामनवास के नेतृत्व में थाना बामनवास और बाटोदा पुलिस टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।2
- खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- गंगापुर सिटी में देश भक्ति सावन पर आधारित तहसील महिला मंडल की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये1
- रणगमा ताल के पास चायनीज मांझे से बाइक सवारी युवक की गर्दन कटी जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी करौली-मंडरायल सडक मार्ग स्थित रणगमा तालाब के पास चायनीज़ मांझे से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। युवक मंडरायल से कैलादेवी जा रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घायल युवक की पहचान खिरकन मंडरायल निवासी कमल किशोर शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक युवक की गर्दन में पांच से अधिक टांके आए हैं। कमल किशोर ने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ बाइक पर कैलादेवी जा रहा था, तभी रणगमा तालाब के पास अचानक चायनीज़ मांझा उसकी गर्दन से टकरा गया।1
- *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।1