logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारी बारिश के बीच अधूरा रहा अंतिम संस्कार, शेड के अभाव में नहीं जल पाई चिता शामगढ़ तहसील के ग्राम कुंडला खुर्द से मार्मिक मामला सामने आया है।** रविवार को करीब 65 वर्षीय महिला भूमि बाई प्रजापति का निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव के मुक्तिधाम ले गए, लेकिन अंतिम संस्कार शुरू होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। मुक्तिधाम में शेड नहीं होने के कारण चिता पूरी तरह नहीं जल सकी। ग्रामीणों ने चिता को जलाने के लिए टायरों और करीब **3 हजार रुपये का पेट्रोल** तक जुटाया, लेकिन लगातार बारिश के चलते प्रयास सफल नहीं हो सके। घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। मृतका के पोते पप्पू प्रजापति ने बताया कि मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता भी खराब है और वहां बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि **कई बार ग्राम पंचायत से शेड निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक शेड नहीं बनाया गया।** ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 20 दिनों में इस मुक्तिधाम से लगभग चार शव यात्राएं निकल चुकी हैं और बारिश के कारण अंतिम संस्कार प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुक्तिधाम का निर्माण कई महीनों से चल रहा है, लेकिन अब तक शेड का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पप्पू प्रजापति ने सवाल उठाते हुए कहा कि **“आज मेरी दादी की चिता अधूरी जल पाई, इसकी जवाबदारी कौन लेगा?”** यह मामला ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं और मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्था के लिए शेड का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

21 hrs ago
user_वचन(कमल ) प्रजापति
वचन(कमल ) प्रजापति
रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

भारी बारिश के बीच अधूरा रहा अंतिम संस्कार, शेड के अभाव में नहीं जल पाई चिता शामगढ़ तहसील के ग्राम कुंडला खुर्द से मार्मिक मामला सामने आया है।** रविवार को करीब 65 वर्षीय महिला भूमि बाई प्रजापति का निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव के मुक्तिधाम ले गए, लेकिन अंतिम संस्कार शुरू होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। मुक्तिधाम में शेड नहीं होने के कारण चिता पूरी तरह नहीं जल सकी। ग्रामीणों ने चिता को जलाने के लिए टायरों और करीब **3 हजार रुपये का पेट्रोल** तक जुटाया, लेकिन लगातार बारिश के चलते प्रयास सफल नहीं हो सके। घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। मृतका के पोते पप्पू प्रजापति ने बताया कि मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता भी खराब है और वहां बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि **कई बार ग्राम पंचायत से शेड निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक शेड नहीं बनाया गया।** ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 20 दिनों में इस मुक्तिधाम से लगभग चार शव यात्राएं निकल चुकी हैं और बारिश के कारण अंतिम संस्कार प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुक्तिधाम का निर्माण कई महीनों से चल रहा है, लेकिन अब तक शेड का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पप्पू प्रजापति ने सवाल उठाते हुए कहा कि **“आज मेरी दादी की चिता अधूरी जल पाई, इसकी जवाबदारी कौन लेगा?”** यह मामला ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं और मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्था के लिए शेड का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • MP - ब्राह्मण की निंदा करना आसान है किंतु ब्राह्मण बनना केवल जन्म नहीं त्याग और तपस्या की पहचान है। यह नन्हे बटुक आज बचपन त्याग रहे। ताकि कल सनातन का प्रकाश बन सके इतना त्याग अपने बच्चों से करा लेना तभी किसी ब्राह्मण की निंदा करना
    1
    MP - ब्राह्मण की निंदा करना आसान है किंतु ब्राह्मण बनना केवल जन्म नहीं त्याग और तपस्या की पहचान है।
यह नन्हे बटुक आज बचपन त्याग रहे। 
ताकि कल सनातन का प्रकाश बन सके 
इतना त्याग अपने बच्चों से करा लेना तभी किसी ब्राह्मण की निंदा करना
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • एक कविता......... जागो जनता जागो....... भाग -1......A poem of Great Festival of India ELECTION. ..
    1
    एक कविता......... जागो जनता जागो....... भाग -1......A poem of Great Festival of India ELECTION.

..
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Ramganj Mandi, Kota•
    13 hrs ago
  • सीतामऊ इंदु बालोद्यान के सामने किराना दुकान से एक चोर डेढ़ लाख रुपए से भरी थैली उड़ाकर ले गए जानकारी के अनुसार ग्राहक गाड़ी खड़ी कर समान खरीद रहा था
    1
    सीतामऊ इंदु बालोद्यान के सामने किराना दुकान से एक चोर डेढ़ लाख रुपए से भरी थैली उड़ाकर ले गए जानकारी के अनुसार ग्राहक गाड़ी खड़ी कर समान खरीद रहा था
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड पर नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में आएंगे… 8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड पर नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में आएंगे… यहाँ शहर के प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स से बात करेंगे… gen z मोदी जी के वेलकम के लिए खासे उत्साहित दिख रहे है…
    1
    8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड पर नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में आएंगे…
8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड पर नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में आएंगे… यहाँ शहर के प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स से बात करेंगे… gen z मोदी जी के वेलकम के लिए खासे उत्साहित दिख रहे है…
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में बीतीं रात कों हुईं मूसलाधार तेज़ बारिश नदी नालों में आया उफ़ान फसलें पानी में डूबीं पिछले 4 दिनों से चल रहा बारिश का दौर रामगंजमंडी।चेचट और मोड़क क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज़ मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें खत्म होने लगी है , किसान करने लगें सरकार से ख़राबे का सर्वे करवाकर आर्थिक मदद कि मांग, पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, रविवार दिनभर रिमझिम तेज़ बारिश के बाद बीतीं रात को चेचट क्षेत्र और मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह गणेशपुरा बड़ोदिया कलां भोलू धायपुरा सहरावदा भटवाड़ा अमझार मिनयाखेडी कूकड़ा खुर्द पीपल्दा सहित अन्य गांवों में बारिश का मूसलाधार तेज़ बारिश हुईं जिससे नदी नालों में उफान आ गया और खेतों में फसलें डूब गई,पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है,जिससे किसानों के चेहरों कि मुस्कराहट ग़ायब होती नज़र आ रही है सितम्बर महिने कि 2 तारीख से हीं उपखंड क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, जिससे खेतों में खड़ी किसानों कि धान कि फसल मक्का उड़द सोयाबीन खेतों में पानी भराने से पीली पड़कर सुखने लगीं हैं, 4 दिनों निरंतर कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है , जिससे नदी नालों में उफान और खेत खलिहान जलमग्न हों चुकें और खेतों तक जाने वाले रास्तों में लगातार पानी कि आवक बनीं हुईं तालाब कुएं जमीनी स्तर पर पहुंच गए,, जिससे अब बारिश का पानी खेतों में इकट्ठा होने लगा है,खेतों में बारिश का पानी जमा होने लगा है खेतों में खड़ी मक्का उड़द सोयाबीन कि फसलें गलने लगीं जिसको लेकर किसान चिंतित हैं, लगातार बारिश के चलते जालिमपुरा हमाऊ धायपुरा ईशवरपुरा पीपल्दा बड़ोदिया कलां भोलू आदि खेतों में फसलें दम तोड़ती नज़र आ रही है, किसानों का कहना है कि उड़द पीले पड़ चुके और सोयाबीन मक्का भी गलने लगीं हैं धूप नहीं खिलने से फसलों की उपजाऊ क्षमता और पैदावार कम होगी जिससे किसानों को बड़ा नुक़सान होगा, लगातार बारिश होने से गांव कि नालियों में गंदगी जमा हो रहीं जिससे घरों के आसपास के पानी जमा हो रहा जिसमें जीव जंतु जहरीले सांप बिच्छू और मछर पनप रहें, जिससे डेंगू मलेरिया बुखार आदि के मरीज़ बढ़ रहें, लगातार बारिश होने से सड़कों का स्वरुप बिगड़ गया गहरे गड्ढे होने से ग्रामीण इलाकों कि सड़कें पूरी तरह छतिग्रस्त हों गई जिससे गुजरने वाले राहगिर वाहन चालक परेशान हैं
    4
    रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में बीतीं रात कों हुईं मूसलाधार तेज़ बारिश नदी नालों में आया उफ़ान फसलें पानी में डूबीं पिछले 4 दिनों से चल रहा बारिश का दौर 
रामगंजमंडी।चेचट और मोड़क क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज़ मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें खत्म होने लगी है ,
किसान करने लगें सरकार से ख़राबे का सर्वे करवाकर आर्थिक मदद कि मांग, पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, रविवार दिनभर रिमझिम तेज़ बारिश के बाद बीतीं रात को चेचट क्षेत्र और मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह गणेशपुरा बड़ोदिया कलां भोलू धायपुरा सहरावदा भटवाड़ा अमझार मिनयाखेडी कूकड़ा खुर्द पीपल्दा सहित अन्य गांवों में बारिश का मूसलाधार तेज़ बारिश हुईं जिससे नदी नालों में उफान आ गया और खेतों में फसलें डूब गई,पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है,जिससे किसानों के चेहरों कि मुस्कराहट ग़ायब होती नज़र आ रही है सितम्बर महिने कि 2 तारीख से हीं उपखंड क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, जिससे खेतों में खड़ी किसानों कि धान कि फसल मक्का उड़द सोयाबीन खेतों में पानी भराने से पीली पड़कर सुखने लगीं हैं, 4 दिनों  निरंतर कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी  है , जिससे नदी नालों में उफान और खेत खलिहान जलमग्न हों  चुकें और खेतों तक जाने वाले रास्तों में लगातार पानी कि आवक बनीं हुईं  तालाब कुएं जमीनी स्तर पर पहुंच गए,, जिससे अब बारिश का पानी खेतों में इकट्ठा होने लगा है,खेतों में बारिश का पानी जमा होने लगा है  खेतों में खड़ी मक्का उड़द सोयाबीन कि फसलें गलने लगीं जिसको लेकर किसान चिंतित हैं, लगातार बारिश के चलते जालिमपुरा हमाऊ धायपुरा ईशवरपुरा पीपल्दा बड़ोदिया कलां भोलू आदि खेतों में फसलें दम तोड़ती नज़र आ रही है, किसानों का कहना है कि उड़द पीले पड़ चुके और सोयाबीन मक्का भी गलने लगीं हैं धूप नहीं खिलने से फसलों की उपजाऊ क्षमता और पैदावार कम होगी जिससे किसानों को बड़ा नुक़सान होगा, लगातार बारिश होने से गांव कि नालियों में गंदगी जमा हो रहीं जिससे  घरों के आसपास के पानी जमा हो रहा जिसमें जीव जंतु जहरीले सांप बिच्छू  और मछर पनप रहें, जिससे डेंगू मलेरिया बुखार आदि के मरीज़ बढ़ रहें,
लगातार बारिश होने से सड़कों का स्वरुप बिगड़ गया गहरे गड्ढे होने से ग्रामीण इलाकों कि सड़कें पूरी तरह छतिग्रस्त हों गई जिससे गुजरने वाले राहगिर वाहन चालक  परेशान हैं
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • MP - कैदी की मौत मामले में - BTYE : यशवंत मांझी,जिला जेल अधीक्षक मन्दसौर कैदी की मौत मामले में - BTYE : यशवंत मांझी,जिला जेल अधीक्षक मन्दसौर
    1
    MP - कैदी की मौत मामले में - BTYE : यशवंत मांझी,जिला जेल अधीक्षक मन्दसौर 
कैदी की मौत मामले में - BTYE : यशवंत मांझी,जिला जेल अधीक्षक मन्दसौर
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • स्मार्ट मोबिलिटी... बेहतर कनेक्टिविटी... Future-Ready मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट-2026
    1
    स्मार्ट मोबिलिटी... 
बेहतर कनेक्टिविटी...
Future-Ready मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 
मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट-2026
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 के Exhibition Area में Madhya Pradesh Pavilion का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 के Exhibition Area में Madhya Pradesh Pavilion का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तैयार किए गए इस Pavilion के जरिए मध्य प्रदेश को एक ऐसे राज्य के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जहां निवेश और कारोबार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। AIM Congress 2026 दुनिया के विभिन्न हिस्सों से निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और कारोबारी समुदाय को एक मंच पर लाता है। ऐसे में Dubai में Madhya Pradesh Pavilion की मौजूदगी राज्य की Global Investment Outreach को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    1
    दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 के Exhibition Area में Madhya Pradesh Pavilion का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। 
दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 के Exhibition Area में Madhya Pradesh Pavilion का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तैयार किए गए इस Pavilion के जरिए मध्य प्रदेश को एक ऐसे राज्य के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जहां निवेश और कारोबार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। AIM Congress 2026 दुनिया के विभिन्न हिस्सों से निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और कारोबारी समुदाय को एक मंच पर लाता है। ऐसे में Dubai में Madhya Pradesh Pavilion की मौजूदगी राज्य की Global Investment Outreach को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बारिश के दौरान डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माता जी का कारण पर वृक्ष गिरने से मौत इंदौर में हुआ बड़ा हादसा इंदौर में आज शाम को बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया डी आर पी लाइन ओर सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर एक भारी-भरकम बड़ा पेड़ गिर गया। कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माताजी की दुखद मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान राधा देवी सिंघी (75) के रूप में हुई है। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था ओर वह घर आरही थी। घायलों में वैशाली जायसवाल (55) और प्रखर सिंघी (25) शामिल हैं। प्रखर सिंघी डिप्टी कलेक्टर के भतीजे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम सहित अन्य लोगो ने राहत-बचाव का काम शुरू किया। मृतक महिला बहुत समय तक कार में दबी रही। लोगों के मुताबिक, पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
    1
    बारिश के दौरान डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माता जी का कारण पर वृक्ष गिरने से मौत 
इंदौर में हुआ बड़ा हादसा
इंदौर में आज शाम को  बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया डी आर पी लाइन ओर सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर एक भारी-भरकम बड़ा पेड़ गिर गया। 
कार में सवार 
डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माताजी  की दुखद मौत हो गई  जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
मृतक महिला की पहचान राधा देवी सिंघी (75) के रूप में हुई है। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था ओर वह घर आरही थी। घायलों में वैशाली जायसवाल (55) और प्रखर सिंघी (25) शामिल हैं। प्रखर सिंघी डिप्टी कलेक्टर के भतीजे बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम सहित अन्य लोगो ने राहत-बचाव का काम शुरू किया। मृतक महिला बहुत समय तक कार में दबी रही। 
लोगों के मुताबिक, पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.