Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्मार्ट मोबिलिटी... बेहतर कनेक्टिविटी... Future-Ready मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट-2026
युनुस खान
स्मार्ट मोबिलिटी... बेहतर कनेक्टिविटी... Future-Ready मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट-2026
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आगर में 17 सितंबर से होगी 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत, कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश आगर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां को लेकर आज सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कलेक्ट्रेट में की समीक्षा बैठक ली ओर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस एक महीने चलने वाले अभियान में 'आशीर्वाद का दीया', 'सेवा ज्योति यात्रा', 'नमो सेवा गाथा', 'स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण' और 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' सहित कई जन-कल्याणकारी गतिविधियां विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित होंगी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के साथ ही, सभी शासकीय चिकित्सकों और स्टॉफ को अनिवार्य रूप से एप्रीन और नेम प्लेट पहनने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।1
- क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह का भवानीमंडी में हुवा स्वागत। वार्ड के चालीस पार्षदों को दिया जीत का गुरु मंत्र भवानीमंडी में चुनावी सरगर्मियां जोर शोर से दिखाई दे रही हे इस बीच मेडतवाल धर्मशाला में क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह के पहुंचते ही उनका कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। उनके यहां पहुंचने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल दिखाई दिया साथ ही सांसद ने वार्ड के 40 भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का गुरुमंत्र भी दिया। लेकिन जैसे ही मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने का मन ही नहीं किया ओर सांसद अपनी गाड़ी में निकल गए । हालांकि सांसद मीडिया से बातचीत ना करने की वजह अभी सामने नहीं आई लेकिन जीत का गुरुमंत्र जरूर वार्ड मेम्बर को जरूर दे गए।4
- अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* *अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* शाजापुर जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध शराब जब्त करने के साथ-साथ अवैध रूप से शराब निर्माण के लिए तैयार महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। *अभियान के दौरान जिले में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई।* थाना-वार कार्रवाई का विवरण थाना कोतवाली द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,320, जब्त की गई। थाना मक्सी द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,860, जब्त की गई। थाना बेरछा द्वारा 04 प्रकरण दर्ज कर 09 लीटर कच्ची शराब एवं 16 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹2,300, जब्त की गई। थाना शुजालपुर सिटी द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 36 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹3,240, जब्त की गई। थाना अकोदिया द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 18 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹1,440, जब्त की गई। थाना मोहन बड़ोदिया द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश एवं महुआ लहान नष्ट करने की कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना मक्सी, थाना बेरछा, थाना मोहन बड़ोदिया एवं अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विभिन्न कंजर डेरों पर संयुक्त रूप से दबिश दी गई। पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के कंजर डेरों सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य स्थानों पर सघन तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए कुल 10 ड्रम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई के दौरान निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर रामपति पति अंतर सिंह कंजर, उम्र 58 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा एवं पवित्रा बाई पति रमेश कंजर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा के कब्जे से पृथक-पृथक 03 लीटर एवं 4.5 लीटर, कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही आरोपियों के खेत पर बनी टापरियों में रखे 10 ड्रम, जिनमें महुआ लहान भरी हुई थी, को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। समग्र कार्रवाई इस प्रकार दिनांक 07.09.2026 को शाजापुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर कुल 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शाजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, विक्रय अथवा संग्रहण होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- मध्य प्रदेश का खो खो खिलाड़ी समुद्र में लापता उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे खिलाड़ी के घर उड़ीसा के पुरी में समुद्र में लापता हुए खो खो खिलाड़ी के घर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिजनों से चर्चा कर हर संभव सरकार की तरफ से दिलाया मदद का भरोसा1
- आलोट मंडी कल मंगलवार के दिन 8 सितंबर 2026 के दिन चालू रहेगी1
- सालरिया में घर पर काम करते वक्त करंट लगने से महिला की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती सोमवार सुबह सालरिया गांव में घर का काम कर रही 35 वर्षीय पवित्रा बाई अचानक करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन तुरंत उन्हें सुबह साढ़े दस बजे शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. बृजभूषण पाटीदार ने त्वरित उपचार देकर उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना थाने को भी भेज दी है।1
- टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला, मझानिया के पास हुआ हादसा टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला शाजापुर। शाजापुर शहर के समीप मुंबई-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझानिया के पास सोमवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलती बस का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- भारी बारिश के बीच अधूरा रहा अंतिम संस्कार, शेड के अभाव में नहीं जल पाई चिता शामगढ़ तहसील के ग्राम कुंडला खुर्द से मार्मिक मामला सामने आया है।** रविवार को करीब 65 वर्षीय महिला भूमि बाई प्रजापति का निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव के मुक्तिधाम ले गए, लेकिन अंतिम संस्कार शुरू होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। मुक्तिधाम में शेड नहीं होने के कारण चिता पूरी तरह नहीं जल सकी। ग्रामीणों ने चिता को जलाने के लिए टायरों और करीब **3 हजार रुपये का पेट्रोल** तक जुटाया, लेकिन लगातार बारिश के चलते प्रयास सफल नहीं हो सके। घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। मृतका के पोते पप्पू प्रजापति ने बताया कि मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता भी खराब है और वहां बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि **कई बार ग्राम पंचायत से शेड निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक शेड नहीं बनाया गया।** ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 20 दिनों में इस मुक्तिधाम से लगभग चार शव यात्राएं निकल चुकी हैं और बारिश के कारण अंतिम संस्कार प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुक्तिधाम का निर्माण कई महीनों से चल रहा है, लेकिन अब तक शेड का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पप्पू प्रजापति ने सवाल उठाते हुए कहा कि **“आज मेरी दादी की चिता अधूरी जल पाई, इसकी जवाबदारी कौन लेगा?”** यह मामला ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं और मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्था के लिए शेड का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।1
- agar malwa to ujjain 💔🚛🚚👍aaj ki taja khabar me Arjun singh aagar ujjen par aapas me aksident tark khatarnak hadasa jo bhi dekh rha video ko jada se jada seyar kare1