Shuru
Apke Nagar Ki App…
महज 12 घंटे में बन गया रास्ता, ग्रामीणों की आंखों से छलके आंसू! बालेश्वर लोधी जी हुए भावुक महज 12 घंटे में बन गया रास्ता, ग्रामीणों की आंखों से छलके आंसू! बालेश्वर लोधी जी हुए भावुक
RAMA SHANKAR SHUKLA
महज 12 घंटे में बन गया रास्ता, ग्रामीणों की आंखों से छलके आंसू! बालेश्वर लोधी जी हुए भावुक महज 12 घंटे में बन गया रास्ता, ग्रामीणों की आंखों से छलके आंसू! बालेश्वर लोधी जी हुए भावुक
More news from Rae Bareli and nearby areas
- महज 12 घंटे में बन गया रास्ता, ग्रामीणों की आंखों से छलके आंसू! बालेश्वर लोधी जी हुए भावुक महज 12 घंटे में बन गया रास्ता, ग्रामीणों की आंखों से छलके आंसू! बालेश्वर लोधी जी हुए भावुक1
- शिक्षक एमएलसी चुनाव में हार के बाद ओमप्रकाश राजभर का सियासी बयान शिक्षक एमएलसी चुनाव में करारी हार के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। चुनावी नतीजों के बाद राजभर ने क्या कहा और उनके बयान के क्या राजनीतिक मायने हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। वीओ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद ओमप्रकाश राजभर ने सियासी बयानबाजी तेज कर दी है। राजभर ने एमएलसी चुनाव को 2027 वि1
- ब्लॉक स्तरीय रैली में प्राथमिक विद्यालय मानपुर अतरहर का शानदार प्रदर्शन, रागनी और शिवांशु ने लांग जंप में मारी बाजी, विद्यालय का बढ़ाया मान रायबरेली जिले के खीरों ब्लॉक स्तरीय खेलकूद रैली में प्राथमिक विद्यालय मानपुर अतरहर के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा रागनी और छात्र शिवांशु ने लांग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बच्चों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। खेल प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक विद्यालय मानपुर अतरहर की छात्रा रागनी ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। रागनी ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके साथ ही लांग जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। वहीं विद्यालय के छात्र शिवांशु ने भी लांग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की। ब्लॉक स्तरीय रैली में बच्चों की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रागनी और शिवांशु की सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मानपुर अतरहर के प्रधानाध्यापक कौशिक वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिवार ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बच्चों के प्रयास, लगन और खेल भावना की सराहना की। रागनी और शिवांशु की इस उपलब्धि से प्राथमिक विद्यालय मानपुर अतरहर का गौरव बढ़ा है। बच्चों की सफलता ने यह साबित किया कि मेहनत, अभ्यास और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी खेल के मैदान में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।1
- श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मिलती है मोक्ष की प्राप्ति:- धराचार्य जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन सीरिया औराईन पट्टी में सात दिवसीय चल रही है। श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ संगीतमय कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से श्री 108 श्री स्वामी धराचार्य जी महाराज ने भक्तों को भक्ति ज्ञान बैराग एवं धुंधकारी की कथा का विधिवत श्रवण करवाया। महाराज जी ने कहा कि मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि यह मनुष्यों के मुक्ति का ग्रंथ है। इसकी कथा को सुनकर मनुष्यों को भय व पाप से मुक्ति मिलती है। कथा के मुख्य यजमान हरिशंकर पांडे सपत्नी गीता पांडे ने व्यास पीठ का विधिवत पूजन कर आरती उतारी। कथा में मनीष पांडे, सोनू, सुरेश चंद पांडे नेताजी, समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, राजेश पांडे, गीता पांडे, उषा पांडे, रेनू पांडे, विनु पांडे, रेखा देवी आदि सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।1
- एमएलसी गोपालजी का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद ने किया जोरदार स्वागत रमेश श्रीवास्तव। श्रीराम कथा का निमंत्रण लेकर पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) का मानधाता ब्लाक मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राजनीति को दरकिनार कर अशफाक अहमद ने दिया भाईचारा का संदेश मानधाता की राजनीति को दरकिनार कर समाज के सभी वर्ग के साथ जुड़कर सांप्रदायिक सौहार्द का खूबसूरत माहौल तैयार कर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने आज भाईचारे की एक सुन्दर मिशाल पेस की, हमेशा समाज के सभी वर्ग, धर्म का सम्मान करने वाले ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने मानधाता क्षेत्र मे श्रीराम कथा का निमंत्रण लेकर पहुंचे विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) का जोरदार स्वागत किया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने धार्मिक आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए ब्लाक परिसर मे गोपाल जी के स्वागत मे स्वागत समारोह का आयोजन किया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा सुन्दर और विशाल पुष्प हार से गोपाल जी, एमएलसी प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह (लाल साहब)का स्वागत किया, इस अवसर पर मानधाता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल, मानधाता प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान उमेश सिंह, बरिस्ता के पूर्व प्रधान राजेश सिंह, गाजीपुर के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शाकीर अली, समाजसेवी सत्येन्द्र सिंह, सहित भारी संख्या मे क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे। नवंबर माह मे कुंडा प्रतापगढ मे विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भईया) द्वारा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज की कथा का आयोजन किया गया है जिसकी जिले मे जोरदार चर्चा है और लोगो मे श्रीराम कथा को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।1
- कोटवा फूड प्वाइजनिंग: दो दुकानों से तेल के नमूने लिए, दुकानदारों पर मुकदमे की तैयारी कोटवा फूड प्वाइजनिंग: दो दुकानों से तेल के नमूने लिए, दुकानदारों पर मुकदमे की तैयारी अमेठी। तिलोई तहसील के कोटवा गांव में खस्ता और चाट खाने से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच तेज कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान ने जांच के दौरान दो प्रतिष्ठानों से रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन मोहित गुप्ता निवासी मटेरवा ने कोटवा में खस्ता और चाट का ठेला लगाया था। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मटेरवा में राजकुमार पुत्र श्रीराम के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। वहां खस्ता बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल मिला, लेकिन खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। दुकानदार ने तेल की खरीद शिवकुमार साहू के प्रतिष्ठान से करने की जानकारी दी। इसके बाद वहां भी निरीक्षण कर तेल का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, राजकुमार और मोहित गुप्ता के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी है। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100जोडा़ थामे दूजे का हांथ अब्यवस्था का आलम मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सौ जोड़े पति-पत्नी रूप में बंधे 51 बौद्ध तीन मुस्लिम 46 हिन्दू जोड़ों को तीन बौद्धाचार्य तीन पंडित एक मौलवी ने अपने अपने रीति रिवाजों से विवाह सम्पन्न कराया संग्रामपुर भेंटुआ भादर अमेठी विकास खंड से 100 जोडे विवाह के पवित्र बंधन में बंधे को भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने आए हुए जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए कहा मुख्यमंत्री ने गरीबो को बेटी के शादी की चिंता दूर कर दिया है उपहार के साथ उनकी पुत्री के लिए पैसा एकाउंट में भेज दिया है खण्ड विकास अधिकारी दिव्या सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अन्जू कसौधन पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया प्रधान प्रतिनिधि रामजी शुक्ला तथा आगंतुकों ने बर बधू को आशीर्वाद दिया वहीं भोजन में भारी अव्यवस्था रही सैकड़ों बराती लड़की पक्षके लोग बिना भोजन किए गए दर्शन राम शिरोमणि रामप्रकाश रामराजी ने बताया उन्हें भोजन चाय नहीं मिली क ई युवको ने जमकर हंगामा काटा कुछ महिलाएं जमीन में बैठ कर जो मिला उसे खाया जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना एडीओ समाज कल्याण अधिकारी अमेठी भेंटुआ भादर थे2
- हरचंदपुर विधानसभा में विकास के लिए तरसती जनता, 12 घंटे में बन गया रास्ता तो छलक पड़े बुजुर्ग के आंसू! जाति के चक्कर में नहीं, विकास के नाम पर दीजिए वोट1