logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेड़ पर उल्टा लटकाकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप - चोरी के आरोप में ग्रामीणों की बेरहमी, पुलिस ने छुड़ाकर कराया इलाज - पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन, पुलिस बोली- खुद करेगी कार्रवाई जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। आरोप है कि युवक गांव में चोरी की नीयत से घुसा था। आहट मिलने पर आसपास के लोग जुट गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ पर उल्टा लटका दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक उसी गांव का रहने वाला है। वहीं, युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में पहले से चल रही रंजिश के कारण युवक को झूठे आरोप में फंसाकर उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन तो पुलिस स्वयं लेगी संज्ञान इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पुलिस पीड़ित के आवेदन का इंतजार कर रही है, लेकिन यदि वह आवेदन नहीं देता है तो पुलिस खुद संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर कब तक लोग कानून को हाथ में लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।

2 hrs ago
user_Bikash Kumar
Bikash Kumar
News Anchor बांका, बांका, बिहार•
2 hrs ago

पेड़ पर उल्टा लटकाकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप - चोरी के आरोप में ग्रामीणों की बेरहमी, पुलिस ने छुड़ाकर कराया इलाज - पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन, पुलिस बोली- खुद करेगी कार्रवाई जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। आरोप है कि युवक गांव में चोरी की नीयत से घुसा था। आहट मिलने पर आसपास के लोग जुट गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ पर उल्टा लटका दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक उसी गांव का रहने वाला है। वहीं, युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में पहले से चल रही रंजिश के कारण युवक को झूठे आरोप में फंसाकर उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन तो पुलिस स्वयं लेगी संज्ञान इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पुलिस पीड़ित के आवेदन का इंतजार कर रही है, लेकिन यदि वह आवेदन नहीं देता है तो पुलिस खुद संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर कब तक लोग कानून को हाथ में लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...
    1
    गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं। मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे। घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें। परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया। एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।
    1
    बहन की शादी से पहले उजड़ गया भाई का घर: 20 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले ही दर्दनाक हादसे में मौत
अमरपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं, बल्कि उन अधूरी खुशियों की है जो आंखों के सामने ही बिखर गईं।
मृतक रामविलास की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक पुत्र और दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। वे तीन भाइयों में मंझले थे और रोज़गार के लिए बाहर रहकर काम करते थे।
घर में इस समय खुशियों का माहौल था। आगामी 20 अप्रैल को उनकी बहन वंदना की शादी तय थी। इसी खुशी में रामविलास काम छोड़कर घर आए थे ताकि बहन की शादी में पूरे उत्साह से शामिल हो सकें।
परिवार वाले बताते हैं कि जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन बहन के ससुराल से लगन लेकर लोग घर पहुंचे थे। घर में गीत-संगीत और शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक आई इस खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया।
एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। मां की गोद उजड़ गई, बहन का सहारा छिन गया और छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों इस सदमे को सहन नहीं कर सकीं और बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।
अब जिस घर में शादी की शहनाई गूंजनी थी, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम कर गई है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Amarpur, Banka•
    8 hrs ago
  • बौंसी/बांका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में पिता श्यामसुंदर मंडल, भाभी नैना देवी, मां सुशीला देवी और पत्नी श्रीदेवी शामिल हैं। सभी को पहले बौंसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित जितेंद्र कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनकी जमीन में जबरन गड्ढा कर शौचालय का पानी गिरा रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार, लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया। घटना के दौरान मोबाइल और सोने की चेन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।
    1
    बौंसी/बांका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
घटना में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में पिता श्यामसुंदर मंडल, भाभी नैना देवी, मां सुशीला देवी और पत्नी श्रीदेवी शामिल हैं। सभी को पहले बौंसी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।
पीड़ित जितेंद्र कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनकी जमीन में जबरन गड्ढा कर शौचालय का पानी गिरा रहे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार, लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया।
घटना के दौरान मोबाइल और सोने की चेन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो महिलाएं फरार बताई जा रही हैं।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • सोनी झा
    1
    सोनी झा
    user_Katoria Top News
    Katoria Top News
    Photographer कटोरिया, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • चांदन(बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुसुम जोरी में आशा रेखा देवी,एएनएम शशि बाला कांत एवं सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) मोहित यादव द्वारा आज गुरुवार को 13 से 14 वर्ष की छात्राओं को गार्डासिल वैक्सीन) को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करता है।इसलिए समय पर इस टीका को लगवाना बेहद जरूरी है।इस आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पहले राउंड में वर्ष 2011 और 2012 में पैदा हुई बालिकाओं को ही यह टीका दिया जाएगा। सीएचओ ने कहा कि कम उम्र में यह वैक्सीन लेने से भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह मेडिकल टीम द्वारा कैंप लगाकर तथा अस्पताल में टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। आशा एवं एएनएम ने छात्राओं एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निर्धारित तिथि पर टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की झिझक को छोड़कर सही जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    1
    चांदन(बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च  विद्यालय कुसुम जोरी में आशा रेखा देवी,एएनएम शशि बाला कांत एवं सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) मोहित यादव द्वारा आज गुरुवार को 13 से 14 वर्ष की छात्राओं को गार्डासिल वैक्सीन) को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा  कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करता है।इसलिए समय पर इस टीका को लगवाना बेहद जरूरी है।इस आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पहले राउंड में वर्ष 2011 और 2012 में पैदा हुई बालिकाओं को ही यह टीका दिया जाएगा। सीएचओ ने कहा कि कम उम्र में यह वैक्सीन लेने से भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह मेडिकल टीम द्वारा कैंप लगाकर तथा अस्पताल में टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
आशा एवं एएनएम ने छात्राओं एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र  में जाकर निर्धारित तिथि पर टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की झिझक को छोड़कर सही जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    37 min ago
  • बिहार बांका- के पंजवारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सबलपुर गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने 16 वर्षीय विपिन कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंभीर रूप से घायल किशोर को आनन-फानन में बौंसी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई… मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है… और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की पहचान भी कर ली गई है। एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… आखिर कब रुकेगा सड़कों पर ये मौत का खेल?
    1
    बिहार बांका- के पंजवारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सबलपुर गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने 16 वर्षीय विपिन कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंभीर रूप से घायल किशोर को आनन-फानन में बौंसी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई… मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है… और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की पहचान भी कर ली गई है।
एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं… आखिर कब रुकेगा सड़कों पर ये मौत का खेल?
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • बौंसी/बांका:- बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना सबलपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े विपिन कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। विपिन कुमार, गांव निवासी पोलू यादव का पुत्र था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उसे बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बाद में शव को गांव ले जाया गया, जहां पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर
    1
    बौंसी/बांका:- बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना सबलपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े विपिन कुमार को अपनी चपेट में ले लिया।
विपिन कुमार, गांव निवासी पोलू यादव का पुत्र था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में उसे बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बाद में शव को गांव ले जाया गया, जहां पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई। इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    1
    जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल
अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई।
इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Amarpur, Banka•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.