logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन लेने को लेकर प्रेरित किया। चांदन(बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुसुम जोरी में आशा रेखा देवी,एएनएम शशि बाला कांत एवं सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) मोहित यादव द्वारा आज गुरुवार को 13 से 14 वर्ष की छात्राओं को गार्डासिल वैक्सीन) को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करता है।इसलिए समय पर इस टीका को लगवाना बेहद जरूरी है।इस आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पहले राउंड में वर्ष 2011 और 2012 में पैदा हुई बालिकाओं को ही यह टीका दिया जाएगा। सीएचओ ने कहा कि कम उम्र में यह वैक्सीन लेने से भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह मेडिकल टीम द्वारा कैंप लगाकर तथा अस्पताल में टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। आशा एवं एएनएम ने छात्राओं एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निर्धारित तिथि पर टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की झिझक को छोड़कर सही जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

2 hrs ago
user_Pankaj Kumar Thakur
Pankaj Kumar Thakur
पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
2 hrs ago

किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन लेने को लेकर प्रेरित किया। चांदन(बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुसुम जोरी में आशा रेखा देवी,एएनएम शशि बाला कांत एवं सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) मोहित यादव द्वारा आज गुरुवार को 13 से 14 वर्ष की छात्राओं को गार्डासिल वैक्सीन) को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करता है।इसलिए समय पर इस टीका को लगवाना बेहद जरूरी है।इस आशय की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पहले राउंड में वर्ष 2011 और 2012 में पैदा हुई बालिकाओं को ही यह टीका दिया जाएगा। सीएचओ ने कहा कि कम उम्र में यह वैक्सीन लेने से भविष्य में कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह मेडिकल टीम द्वारा कैंप लगाकर तथा अस्पताल में टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। आशा एवं एएनएम ने छात्राओं एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निर्धारित तिथि पर टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की झिझक को छोड़कर सही जानकारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका-सुल्तानगंज रेल परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दिवंगत सांसद दिग्विजय सिंह के समय स्वीकृत यह परियोजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी थी, लेकिन अब फिर से उम्मीदें जग गई हैं। बताया जा रहा है कि बेलहर विधायक मनोज यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री के समक्ष मामला उठाया और परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब इस योजना को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो जल्द ही बांका, बेलहर, अमरपुर समेत पूरे इलाके को बड़ी सौगात मिल सकती है। रेल लाइन शुरू होने पर सुल्तानगंज और देवघर तक सफर आसान होगा, व्यापार बढ़ेगा और लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अब पूरे जिले की नजर अगले कदम पर टिकी है।
    1
    बिहार बांका-सुल्तानगंज रेल परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दिवंगत सांसद दिग्विजय सिंह के समय स्वीकृत यह परियोजना लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी थी, लेकिन अब फिर से उम्मीदें जग गई हैं।
बताया जा रहा है कि बेलहर विधायक मनोज यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री के समक्ष मामला उठाया और परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार अब इस योजना को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो जल्द ही बांका, बेलहर, अमरपुर समेत पूरे इलाके को बड़ी सौगात मिल सकती है।
रेल लाइन शुरू होने पर सुल्तानगंज और देवघर तक सफर आसान होगा, व्यापार बढ़ेगा और लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अब पूरे जिले की नजर अगले कदम पर टिकी है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Umakant poddar 9709500512
    1
    Post by Umakant poddar 9709500512
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • - चोरी के आरोप में ग्रामीणों की बेरहमी, पुलिस ने छुड़ाकर कराया इलाज - पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन, पुलिस बोली- खुद करेगी कार्रवाई जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। आरोप है कि युवक गांव में चोरी की नीयत से घुसा था। आहट मिलने पर आसपास के लोग जुट गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ पर उल्टा लटका दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक उसी गांव का रहने वाला है। वहीं, युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में पहले से चल रही रंजिश के कारण युवक को झूठे आरोप में फंसाकर उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन तो पुलिस स्वयं लेगी संज्ञान इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पुलिस पीड़ित के आवेदन का इंतजार कर रही है, लेकिन यदि वह आवेदन नहीं देता है तो पुलिस खुद संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर कब तक लोग कानून को हाथ में लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।
    1
    - चोरी के आरोप में ग्रामीणों की बेरहमी, पुलिस ने छुड़ाकर कराया इलाज
- पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन, पुलिस बोली- खुद करेगी कार्रवाई
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार,  देर रात करीब 3 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। आरोप है कि युवक गांव में चोरी की नीयत से घुसा था। आहट मिलने पर आसपास के लोग जुट गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को रस्सी के सहारे पेड़ पर उल्टा लटका दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक उसी गांव का रहने वाला है।
वहीं, युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में पहले से चल रही रंजिश के कारण युवक को झूठे आरोप में फंसाकर उसके साथ मारपीट की गई है।
पीड़ित ने नहीं दिया आवेदन तो पुलिस स्वयं लेगी संज्ञान
इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पुलिस पीड़ित के आवेदन का इंतजार कर रही है, लेकिन यदि वह आवेदन नहीं देता है तो पुलिस खुद संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर कब तक लोग कानून को हाथ में लेकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
  • राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂
    2
    राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना,
जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना,
भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना,
इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂
    user_Mr VIRAT
    Mr VIRAT
    Online Share Trading Center बांका, बांका, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by VivekSagarpop
    2
    Post by VivekSagarpop
    user_VivekSagarpop
    VivekSagarpop
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    13 min ago
  • बिहार बांका- जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वर्षों से बंद पड़ी बांका-सुल्तानगंज रेल परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि बेलहर विधायक मनोज यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष रखा, जिसके बाद तुरंत संज्ञान लेते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब इस परियोजना को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। इससे बांका, बेलहर, अमरपुर समेत पूरे इलाके में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सुल्तानगंज से देवघर तक ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। अगर यह सपना पूरा हुआ तो बांका जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
    1
    बिहार बांका- जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वर्षों से बंद पड़ी बांका-सुल्तानगंज रेल परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि बेलहर विधायक मनोज यादव ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष रखा, जिसके बाद तुरंत संज्ञान लेते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार अब इस परियोजना को टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया गया है। इससे बांका, बेलहर, अमरपुर समेत पूरे इलाके में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सुल्तानगंज से देवघर तक ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है।
अगर यह सपना पूरा हुआ तो बांका जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...
    1
    गार्डासिल वैक्सीन आने वाले भविष्य में युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करता है. दूसरा नाम युटेरस कैंसर भी कहे जाते हैं. जो आज के समय में आम बीमारी का रूप धारण कर लिया है. बच्चेदानी खराब होना बार-बार खून आना अंत समय में ऑपरेशन के सिवाय कोई इलाज नहीं. इसलिए सरकार ने शोधकर गार्डासिल इंजेक्शन तैयार कराया ताकि हमारे बच्चे की भविष्य...
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.