logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाँसी। संघर्ष सेवा समिति द्वारा सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का एक प्रेरक उदाहरण पुनः देखने को मिला, जब समिति कार्यालय पर दो सगी बहनों के विवाह अवसर पर ससम्मान सहयोग प्रदान किया गया। रेलवे कॉलोनी, मिशन रोड, झाँसी निवासी मीनू रायकवार एवं शिखा रायकवार का विवाह 7 फ़रवरी को संपन्न हुआ। इनके पिता कल्लन रायकवार पेंटर का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता पूजा रायकवार गृहिणी हैं। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आयोजित सादे किंतु भावनात्मक कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी ने नवविवाहित बहनों को फुल साइज ट्रॉली बैग, किचिन सेट तथा अन्य उपयोगी उपहार भेंट कर उन्हें शुभाशीष दिया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से परिपूर्ण रहा।डॉ. संदीप सरावगी ने इस अवसर पर कहा कि कन्याओं का विवाह केवल एक पारिवारिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संघर्ष सेवा समिति का उद्देश्य यही है कि कोई भी बेटी अभाव के कारण पीछे न रहे। आज जो सहयोग दिया गया है, वह सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश है। उन्होंने दोनों बहनों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए परिवार के संघर्ष और परिश्रम की सराहना भी की। विवाह के दिन दोनों बहनों को कलर्स ब्यूटी पार्लर द्वारा तैयार किया गया, जिसकी हर ओर प्रशंसा रही। पार्लर की टीम ने सादगी, गरिमा और आधुनिकता का संतुलित सौंदर्य प्रस्तुत कर यह सिद्ध किया कि स्थानीय स्तर पर भी उत्कृष्ट पेशेवर सेवाएं उपलब्ध हैं। पार्लर के संचालक रुपेश कुदरया और रचना कुदरया ने दोनों कन्याओं को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी दिया।

12 hrs ago
user_Amir Sohail
Amir Sohail
पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का स्थानांतरण होने पर थाना बबीना स्टॉफ ने भावभीनी विदाई दी,,,,,
    1
    थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का स्थानांतरण होने पर थाना बबीना स्टॉफ ने भावभीनी विदाई दी,,,,,
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दतिया। पीएम सुनिधि योजना बिना गारंटी के लोन भारत सरकार दे रही है।
    1
    दतिया। पीएम सुनिधि योजना बिना गारंटी के लोन भारत सरकार दे रही है।
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • किला चौक पर रात और रात दुकान गिरने को लेकर हुआ बवाल दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट Collector Office Datia #PRO Datia #mohanyadav Bhopal Commissioner #CM Jansampark Madhya Pradesh
    1
    किला चौक पर रात और रात दुकान गिरने को लेकर हुआ बवाल
दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
Collector Office Datia #PRO Datia #mohanyadav  Bhopal Commissioner  #CM Jansampark Madhya Pradesh
    user_राजेंद्र  पटवा
    राजेंद्र पटवा
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के पनिहारी गाँव मैं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए खनिज विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन को किया जप्त पृथ्वीपुर पुलिस थाने को की मशीन सुपुर्द,,
    1
    निवाड़ी जिले के पनिहारी गाँव मैं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए खनिज विभाग की टीम ने एक जेसीबी मशीन को किया जप्त पृथ्वीपुर पुलिस थाने को की मशीन सुपुर्द,,
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • देश के प्रसिद्ध संत श्री रवि शंकर महाराज रावतपुरा सरकार नदी कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी सात दिनों तक चलेगा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का किया विनम्र आग्रह कार्यक्रम • 09 फरवरी – लीलाधर रैकवार एवं टीम • 10 फरवरी – मुस्कान प्रजापति एवं टीम • 11 फरवरी – रवि अहिरवार एवं टीम • 12 फरवरी – जितेंद्र चौरसिया एवं टीम • 13 फरवरी – कविता शर्मा एवं टीम • 14 फरवरी – लखबीर सिंह लख्खा • 15 फरवरी – पवनदीप राजन (इंडियन आइडल)
    1
    देश के प्रसिद्ध संत श्री रवि शंकर महाराज रावतपुरा सरकार नदी कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी
सात दिनों तक चलेगा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का  भव्य आयोजन लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का किया विनम्र आग्रह
कार्यक्रम
• 09 फरवरी – लीलाधर रैकवार एवं टीम
• 10 फरवरी – मुस्कान प्रजापति एवं टीम
• 11 फरवरी – रवि अहिरवार एवं टीम
• 12 फरवरी – जितेंद्र चौरसिया एवं टीम
• 13 फरवरी – कविता शर्मा एवं टीम
• 14 फरवरी – लखबीर सिंह लख्खा
• 15 फरवरी – पवनदीप राजन (इंडियन आइडल)
    user_Bhupendra Singh Rajawat
    Bhupendra Singh Rajawat
    Local News Reporter निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संबोधित करते नेता जी,, आज झांसी में कुंज बांटिका विवाह घर में पूर्व सांसद/ चेयरमेन आईसीए डॉ चंद्रपाल सिंह यादव जी का निर्विरोध चेयरमैन बनने सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए एवं समाजवादी पार्टी के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर “समाजवादी रत्न” से कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया सभी ने आयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्ज़ा करामात बेग एवं समस्त आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया,,,,,,
    1
    संबोधित करते नेता जी,,
आज झांसी में कुंज बांटिका विवाह घर में पूर्व सांसद/ चेयरमेन आईसीए डॉ चंद्रपाल सिंह यादव जी का निर्विरोध चेयरमैन बनने सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए एवं समाजवादी पार्टी के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर “समाजवादी रत्न” से कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया सभी ने 
आयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्ज़ा करामात बेग एवं समस्त आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया,,,,,,
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दतिया। पुरानी पेंशन बहाल को लेकर शिक्षक संघ का हल्लाबोल।
    1
    दतिया। पुरानी पेंशन बहाल को लेकर शिक्षक संघ का हल्लाबोल।
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नशे की हालत में युवक ने मंदिर के पुजारी पर किया हमला, दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेगुवां का है पूरा मामला....
    1
    नशे की हालत में युवक ने मंदिर के पुजारी पर किया हमला, 
दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेगुवां का है पूरा मामला....
    user_Shayar Ali
    Shayar Ali
    Journalist Datia, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.