logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन नमामि गंगे योजना का कार्य कर रही बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी प्लांट के अन्दर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कैलाश की मौत से मचा हड़कंप, प्लांट के अन्दर ही मजदूर की मौत लेबर लाइसेंस और मजदूरों की संख्या की जानकारी भी नहीं दे रही कम्पनी

3 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जालौन नमामि गंगे योजना का कार्य कर रही बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी प्लांट के अन्दर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कैलाश की मौत से मचा हड़कंप, प्लांट के अन्दर ही मजदूर की मौत लेबर लाइसेंस और मजदूरों की संख्या की जानकारी भी नहीं दे रही कम्पनी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उरई जालौन शहीद भगत सिंह चौराहे पर दो गुट भिड़े, थप्पड़बाज़ी का VIDEO वायरल — जान से मार देंगे की धमकी से मचा हड़कंप! जालौन के उरई शहर में जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्त शहीद भगत सिंह चौराहे पर शनिवार को मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए और बीच चौराहे पर जमकर धक्का-मुक्की और थप्पड़बाज़ी शुरू हो गई। वायरल VIDEO में साफ दिखा थप्पड़ और धमकी का खेल! घटना के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को थप्पड़ जड़ दिया, वहीं वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि एक युवक खुलेआम जान से मार डालेंगे की धमकी दे रहा है। कोतवाली से कुछ कदम दूर गुंडागर्दी! सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना कोतवाली उरई से महज कुछ दूरी पर हुई, जिससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चौराहे पर मची अफरा-तफरी, लोगों की भीड़ जमा घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए अब सवाल बड़ा — सरेआम धमकी देने वालों पर क्या होगी कार्रवाई?
    1
    उरई जालौन 
शहीद भगत सिंह चौराहे पर दो गुट भिड़े, थप्पड़बाज़ी का VIDEO वायरल — जान से मार देंगे की धमकी से मचा हड़कंप!
जालौन के उरई शहर में जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्त शहीद भगत सिंह चौराहे पर शनिवार को मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। 
देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए और बीच चौराहे पर जमकर धक्का-मुक्की और थप्पड़बाज़ी शुरू हो गई।
वायरल VIDEO में साफ दिखा थप्पड़ और धमकी का खेल!
घटना के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को थप्पड़ जड़ दिया, वहीं वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि एक युवक खुलेआम जान से मार डालेंगे की धमकी दे रहा है।
कोतवाली से कुछ कदम दूर गुंडागर्दी!
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना कोतवाली उरई से महज कुछ दूरी पर हुई, जिससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
चौराहे पर मची अफरा-तफरी, लोगों की भीड़ जमा
घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए
अब सवाल बड़ा — सरेआम धमकी देने वालों पर क्या होगी कार्रवाई?
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन प्रयागराज मण्डल द्वारा रूरा रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया जहाँ रेल संचालन और संरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई l इस कार्यक्रम के दौरान आइस्मा द्वारा स्टेशन अधीक्षक रूरा अशोक कुमार को रूरा स्टेशन को हरा भरा रखने उसके विकास में योगदान के लिए आइस्मा गौरव सम्मान से व 4 स्टेशन मास्टरों अखिलेश वर्मा स्टेशन मास्टर रूरा, रवि शंकर यादव स्टेशन मास्टर रूरा , कृष्णा प्रताप सिंह स्टेशन मास्टर मैथा, अभिषेक राज स्टेशन मास्टर मैथा को आइस्मा संरक्षा योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया l आइस्मा के मण्डल सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय व मण्डल कोषाध्यक्ष विनय कुमार विश्वकर्मा ने संगठन की तरफ से सभी स्टेशन मास्टरों को सम्मानित किया l संरक्षा सेमिनार के दौरान स्टेशन मास्टर्स दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्रों को पुरस्कृत किया गया l स्टेशन अधीक्षक रूरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 180 से ज्यादा छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया था l निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा काव्या मिश्रा ने प्रथम,इसी विद्यालय के यश राजपूत ने द्वितीय व संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रिया गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l चित्रकला प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा अंजलि गुप्ता ने प्रथम,प्राथमिक विद्यालय संगसियापुर की छात्रा भूमि ने द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय खेमनेवादा की प्रीति देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l स्टेशन अधीक्षक रूरा ने प्रत्येक विद्यालय के विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को भी मेडल, सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम के दौरान खेमनेवादा की शिक्षिका डॉ अर्चना मिश्रा, अध्यापक नवीन दीक्षित, प्राचार्य संतोष पाठक, अभय सिंह, प्रदीप कुमार, अम्ब्रीश सिंह, स्टेशन अधीक्षक मनीष दास, शेर अली, शंकर लाल, जियालाल आदि रेल कर्मचारी व छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे l
    1
    ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन प्रयागराज मण्डल द्वारा रूरा रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया जहाँ रेल संचालन और संरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई l इस कार्यक्रम के दौरान आइस्मा द्वारा स्टेशन अधीक्षक रूरा अशोक कुमार को रूरा स्टेशन को हरा भरा रखने उसके विकास में योगदान के लिए आइस्मा गौरव सम्मान से व 4 स्टेशन मास्टरों अखिलेश वर्मा स्टेशन मास्टर रूरा, रवि शंकर यादव स्टेशन मास्टर रूरा , कृष्णा प्रताप सिंह स्टेशन मास्टर मैथा, अभिषेक राज स्टेशन मास्टर मैथा को आइस्मा संरक्षा योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया l आइस्मा के मण्डल सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय व मण्डल कोषाध्यक्ष विनय कुमार विश्वकर्मा ने संगठन की तरफ से सभी स्टेशन मास्टरों को सम्मानित किया l संरक्षा सेमिनार के दौरान स्टेशन मास्टर्स दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्रों को पुरस्कृत किया गया l स्टेशन अधीक्षक रूरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 180 से ज्यादा छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया था l निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा काव्या मिश्रा ने प्रथम,इसी विद्यालय के यश राजपूत ने द्वितीय व संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रिया गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l चित्रकला प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा अंजलि गुप्ता ने प्रथम,प्राथमिक विद्यालय संगसियापुर की छात्रा भूमि ने द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय खेमनेवादा की प्रीति देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l स्टेशन अधीक्षक रूरा ने प्रत्येक विद्यालय के विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को भी मेडल, सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम के दौरान खेमनेवादा की शिक्षिका डॉ अर्चना मिश्रा, अध्यापक नवीन दीक्षित, प्राचार्य संतोष पाठक, अभय सिंह, प्रदीप कुमार, अम्ब्रीश सिंह, स्टेशन अधीक्षक मनीष दास, शेर अली, शंकर लाल, जियालाल आदि रेल कर्मचारी व छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे l
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में पति बना हैवान पत्नी की वसूलें से कर दिया कत्ल। क्षेत्र में सनसनी
    2
    कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में पति बना हैवान पत्नी की वसूलें से कर दिया कत्ल। क्षेत्र में सनसनी
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    8 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व, अमन-चैन की मांगी दुआ कानपुर देहात। जनपद सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। एक महीने तक रोज़ा रखने और तिलावत-ए-कुरआन के बाद आने वाला यह पावन त्योहार भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है। सिकंदरा, कानपुर देहात स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर तहसील प्रशासन के साथ क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह एवं थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे और व्यवस्था का जायजा लिया। ईद के इस मौके पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    3
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व, अमन-चैन की मांगी दुआ
कानपुर देहात। जनपद सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। एक महीने तक रोज़ा रखने और तिलावत-ए-कुरआन के बाद आने वाला यह पावन त्योहार भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है।
सिकंदरा, कानपुर देहात स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर तहसील प्रशासन के साथ क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह एवं थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे और व्यवस्था का जायजा लिया।
ईद के इस मौके पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शनिवार को डेरापुर में अमन-चैन के साथ मना ईद का पर्व, भाईचारे की मिसाल बना क्षेत्र डेरापुर क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार आपसी सौहार्द, उल्लास और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था। शादी बाबा वाली मस्जिद में शनिवार सुबह 8:40 बजे, मदीना मस्जिद में 8:30 बजे और ईदगाह में 9:30 बजे नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ खड़े होकर देश और समाज की खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी शिवा शंखवार, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा और थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। उनकी निगरानी में सभी स्थानों पर व्यवस्था सुचारू बनी रही और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की खबर नहीं आई। ईद के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे भाईचारे और एकता का संदेश और भी मजबूत हुआ।
    1
    शनिवार को डेरापुर में अमन-चैन के साथ मना ईद का पर्व, भाईचारे की मिसाल बना क्षेत्र
डेरापुर क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार आपसी सौहार्द, उल्लास और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।
शादी बाबा वाली मस्जिद में शनिवार सुबह 8:40 बजे, मदीना मस्जिद में 8:30 बजे और ईदगाह में 9:30 बजे नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ खड़े होकर देश और समाज की खुशहाली की दुआ मांगी।
त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उप जिलाधिकारी शिवा शंखवार, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा और थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। उनकी निगरानी में सभी स्थानों पर व्यवस्था सुचारू बनी रही और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की खबर नहीं आई।
ईद के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे भाईचारे और एकता का संदेश और भी मजबूत हुआ।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️लोडर वाले उड़ा रहे ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, #औरैया_पुलिस_बेपरवाह ➡️ #कमर्शियल_गाड़ी जिससे केवल वस्तुओं का आयात निर्यात किया जाता है लेकिन लोगों की जान को खतरे में डालकर सवारियां ढो रहे हैं लोडर चालक। ➡️जिसकी #auraiya_police को भनक तक नहीं जबकि लोडर चालक सवारियों को गाड़ी की बॉडी पर खड़ा कर सवारियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है। ➡️जिससे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही और औरैया पुलिस को भनक तक नहीं कब होगी कार्यवाही.........❓ @adgzonekanpur @igrangekanpur @hindipatrakar @artoauraiya @auraiyapolice @uptrafficpolice #traffic_rule #safe_drive #viral_post #viral_news
    1
    #kanpurdehat_Big_Breaking
➡️लोडर वाले उड़ा रहे ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, #औरैया_पुलिस_बेपरवाह
➡️ #कमर्शियल_गाड़ी जिससे केवल वस्तुओं का आयात निर्यात किया जाता है लेकिन लोगों की जान को खतरे में डालकर सवारियां ढो रहे हैं लोडर चालक।
➡️जिसकी #auraiya_police को भनक तक नहीं जबकि लोडर चालक सवारियों को गाड़ी की बॉडी पर खड़ा कर सवारियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
➡️जिससे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही और औरैया पुलिस को भनक तक नहीं कब होगी कार्यवाही.........❓
@adgzonekanpur @igrangekanpur @hindipatrakar @artoauraiya @auraiyapolice @uptrafficpolice #traffic_rule #safe_drive #viral_post #viral_news
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन में दो मौतों से मचा हड़कंप खेत में बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत — तो दूसरी ओर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव! जालौन / चुर्खी – कुठौंद जालौन जिले में गुरुवार-शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। चुर्खी थाना क्षेत्र के खल्ला गांव में 50 वर्षीय शांति की खेत पर काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर कुठौंद थाना क्षेत्र के बिजवाहा गांव में 22 वर्षीय अर्जुन सिंह निषाद का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जिससे गांव में दहशत फैल गई। एक ही जिले में 24 घंटे में दो मौतें — सवालों के घेरे में हालात! दोनों परिवारों में मचा कोहराम, परिजन बदहवास पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, मौत के कारण अब भी रहस्य
    1
    जालौन में दो मौतों से मचा हड़कंप 
खेत में बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत — तो दूसरी ओर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव!
जालौन / चुर्खी – कुठौंद
जालौन जिले में गुरुवार-शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी।
चुर्खी थाना क्षेत्र के खल्ला गांव में 50 वर्षीय शांति की खेत पर काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उधर कुठौंद थाना क्षेत्र के बिजवाहा गांव में 22 वर्षीय अर्जुन सिंह निषाद का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जिससे गांव में दहशत फैल गई।
एक ही जिले में 24 घंटे में दो मौतें — सवालों के घेरे में हालात!
दोनों परिवारों में मचा कोहराम, परिजन बदहवास
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, मौत के कारण अब भी रहस्य
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.