Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत सेमीफाइनल में पहुंचा वेस्टइंडीज को हराकर संजू रहे हीरो
Sandeep Namdev
भारत सेमीफाइनल में पहुंचा वेस्टइंडीज को हराकर संजू रहे हीरो
More news from Katni and nearby areas
- Post by Sandeep Namdev1
- Star Plus wale serial itna kyu khinchte hain… lagta hai hero se zyada to story ka lifespan lamba hai! 📺🤣 🔥 Viral Trending Hashtags: #StarPlus #IndianSerial #DailySoap #Overacting #ComedyReel #FunnyVideo #SerialLife #DesiComedy #ReelKaroFeelKaro #ViralReel #TrendingNow #TVSerialComedy 😜1
- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी में आयोजित महाआरती एवम होली महोत्सव बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई जिसमें भारी संख्या में भक्तवृन्द उपस्थित हुए औऱ महाआरती का पुण्यलाभ प्राप्त कर माँ विंध्यवासनी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवम भक्तों की समस्याओं का समाधान माई के दरवार में हुआ #भक्ति #श्रद्धा #दर्शन #समाधान4
- कटनी में महिला सुरक्षा की बड़ी पहल: “पुलिस दीदी” बनी बेटियों की ढाल, गांव-गांव पहुंचेगी सुरक्षा की पाठशाला 📍 कटनी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस ने एक सराहनीय और दूरगामी पहल की शुरुआत की है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम से “पुलिस दीदी” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर भी मौजूद रहीं। हरी झंडी के साथ निकला जागरूकता रथ एसपी ने विशेष जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएगा। “पुलिस दीदी” क्या सिखाएगी? इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को मिलेगा— आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण साइबर अपराधों से बचाव के उपाय महिला अपराधों की रिपोर्टिंग की सरल प्रक्रिया 24×7 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी आपातकालीन सहायता प्रणाली का उपयोग डर नहीं, भरोसा पैदा करना है उद्देश्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “पुलिस दीदी” का मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में वे तुरंत और बेझिझक सहायता ले सकें। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कटनी में शुरू हुआ यह अभियान महिला सुरक्षा को लेकर एक मजबूत संदेश दे रहा है—अब बेटियां अकेली नहीं, उनके साथ है “पुलिस दीदी”।3
- Post by Sourabh Shrivastava1
- कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के देवगांव के पास एक ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार करीब 5 लोग घायल हो गए। हादसे में एक 60 वर्षीय महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।1
- जबलपुर के गोराबाजार क्षेत्र में रविवार शाम एक मामूली सड़क हादसे के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने ई-रिक्शा चालक की चप्पलों से पिटाई कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक सफेद कार गोराबाजार इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से बस आने पर कार चालक ने अचानक वाहन किनारे खड़ा कर दिया। पीछे से आ रहा ई-रिक्शा कार से टकरा गया। टक्कर के बाद कार चालक गाड़ी से उतरा और ई-रिक्शा चालक पर भड़क गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ई-रिक्शा चालक लगातार माफी मांगता रहा और अपनी गलती से इनकार करता रहा, लेकिन कार चालक ने उसकी बात नहीं सुनी और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान ई-रिक्शा चालक के चेहरे पर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। फिलहाल मामला थाने तक नहीं पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- *अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क पर गिरे युवक की बचाई जान* कटनी। शहर के व्यस्ततम SBI चौराहा पर आज मानवता का एक सुखद पहलू देखने को मिला। यहाँ मिर्गी का दौरा आने से सड़क पर गिरे एक अज्ञात युवक के लिए नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी 'देवदूत' बनकर सामने आए। *क्या है पूरा मामला?* मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर SBI चौराहा के पास से एक युवक गुजर रहा था, तभी अचानक उसे मिर्गी का दौरा (सीजर) पड़ा और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। चौराहे पर भारी भीड़ होने के बावजूद कुछ पल के लिए स्थिति अफरा-तफरी वाली बन गई। *तत्परता से मिली मदद* उसी दौरान वहां से नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता गुजर रहा था। युवक को तड़पता देख कर्मचारियों ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बिना समय गंवाए युवक की सहायता के लिए दौड़ पड़े। *प्राथमिक उपचार*: कर्मचारियों ने युवक को सुरक्षित स्थान पर लिटाया और मिर्गी के झटके के दौरान जरूरी सावधानी बरती। *अस्पताल पहुंचाने में मदद:* भीड़ को हटाकर युवक को उचित देखभाल दी गई ताकि उसे चोट न लगे।1