Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाईवे पर ‘स्टंटबाजी’ का खौफ! थार से बीच सड़क पर जानलेवा करतब, हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया, जब UP79AN 6302 नंबर की थार से बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी को लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है। इस दौरान
दीपांशु सावरन
हाईवे पर ‘स्टंटबाजी’ का खौफ! थार से बीच सड़क पर जानलेवा करतब, हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया, जब UP79AN 6302 नंबर की थार से बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी को लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है। इस दौरान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डीआईजी ने किया औरैया में निरीक्षण कर पुलिस कार्य को सराहा कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिश्चंद्र ने रविवार को औरैया जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर पुलिस व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उपमहानिरीक्षक ने बताया कि जनपद में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि औरैया पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से अपहरण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सफल बरामदगी पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी और आधुनिक बन सके। साथ ही बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस कार्यों की प्रशंसा की गई है। प्रदेश स्तर पर उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में लगभग 60 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।1
- औरैया जिले के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अकेलेपन और भविष्य की चिंता ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है। औरैया जनपद के लक्ष्मणपुर गांव निवासी राकेश यादव ने सोमवार को जीते-जी अपनी ही तेरहवीं भोज आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर करीब 1900 लोगों को निमंत्रण भी भेजा है। बताया गया कि राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार में अब उनकी एक विवाहित बहन हैं, लेकिन राकेश को भविष्य में अपने अंतिम संस्कार और तेरहवीं को लेकर चिंता सता रही है। राकेश यादव का कहना है कि बुढ़ापे में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है। मरने के बाद कौन अंतिम संस्कार करेगा और कौन तेरहवीं कराएगा, यही सोचकर मैंने जीते-जी भोज कराने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना पैतृक घर एक रिश्तेदार को दान कर दिया है और अब वह एक साधारण मड़ैया में रह रहे हैं। राकेश का कहना है कि उन्हें रिश्तेदारों पर भी भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अनोखे आयोजन को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे अकेलेपन का दर्द बता रहा है, तो कोई इसे समाज के लिए एक भावुक संदेश मान रहा है। राकेश यादव ने साफ किया है कि यह आयोजन केवल भोज तक सीमित रहेगा, इसमें पिंडदान जैसी धार्मिक क्रियाएं नहीं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है और वर्षों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए पैसों से ही वह यह भंडारा करा रहे हैं।1
- हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया, जब UP79AN 6302 नंबर की थार से बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी को लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है। इस दौरान1
- औरैया के अजीतमल में 65, वर्षीय बुजुर्ग ने जिंदा रहते बाटे अपने ही तेरहवी संस्कार भंडारा के कार्ड,1
- औरैया जिले के भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने पत्रकारों से बात करने बिपक्ष पर साधा निशाना कहा भाजपा को किसी भी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा1
- दिबियापुर,औरैया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने रविवार को थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुँचने पर महोदय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने 'मिशन शक्ति 5.0' के अंतर्गत नवनिर्मित महिला सहायता केंद्र और पुलिसकर्मियों के लिए बनी नई मैस का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और बैरकों की स्थिति जांची। साथ ही, थाने में खड़े लावारिस वाहनों के जल्द निस्तारण और परिसर की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।3
- द्वितीय विश्व युद्ध के नायक स्व.पं. रामबाबू पाण्डेय निवासी ग्राम बिजलपुर थाना अयाना, औरैया उ.प्र. जिनके सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय के द्वारा सन 1980 दशक उनके परिजनों के साथ दस्यू उत्पीड़न एवं उनका साहसिक जीवन परिचय1
- हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह 11 बजे सामने आया, जब थार से बीच सड़क पर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है, जिससे न सिर्फ उसकी जान खतरे में पड़ी, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि कुछ युवा सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।1